जब स्वर्ग दूत ने पतरस को बंदी ग्रह से बाहर निकाला पतरस उस घर में पहुंचा जहां लोग उसके लिए प्रार्थना कर रहे थे वह खटखटाता ही रहा लेकिन लोगों ने दरवाजा नहीं खोला क्योंकि उन्हें विश्वास ही नहीं था कि पतरस की रिहाई हो चुकी है ऐसा प्रतीत होता है की वे प्रार्थना कर रहे हैं परंतु उन्हें विश्वास ही नहीं है कि प्रभु उसको छुड़ा सकता है कई बार हम भी ऐसे ही अविश्वास से प्रार्थना करते हैं और जब प्रार्थना का उत्तर हमें मिलता है हम विश्वास नहीं कर पाते लेकिन हम प्रभु से कहे प्रभु हमारे अविश्वास को दूर कर और विश्वास के साथ आप के चमत्कारों को देखने के लिए हमारी आंखों को खोल दें।।