यीशु प्रार्थना की प्राथमिकता को चेलों को सिखा रहे हैं और वह शुरू होती है एक आत्मिक रिश्ते के साथ जब हम उस परमेश्वर को पिता कह कर बुलाते हैं तो एक आत्मिक रिश्ता प्रकट होता है और पिता हम तभी बुला सकते हैं जब हम उसके पुत्र यीशु पर विश्वास करते हैं क्योंकि यूहन्ना १:१२ में लिखा है जिन्होंने यीशु पर विश्वास किया उन्हें उसने अपनी संतान होने का हक दे दिया।।