राजनीतिक दलों को अपनी नीतियों और लक्ष्यों को मतदाताओं तक पहुचाने तथा जनता के विचारों को प्राप्त करने के लिए धन की आवश्यकता होती है | लेकिन यह धन राजनीतिक दल कहां से एकत्रित करते हैं ?
एडीआर द्वारा जून 2020 में शुरू की गई पॉडकास्ट श्रृंखला का ये चौथा एपिसोड है | वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए, हम भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की वेबसाइट पर उपलब्ध सात राष्ट्रीय दलों द्वारा दाखिल किये गए आयकर विवरण और दान रिपोर्ट के बयानों के विश्लेषण को देखंगे | इससे राष्ट्रीय दलों को प्राप्त धनराशि के स्त्रोतों का पता लगाया जा सकेगा और उनके द्वारा घोषित आय के शीर्ष स्त्रोतों को भी देखा जायेगा | इसके बाद हम इन आय के स्त्रोतों को ज्ञात स्त्रोत, अज्ञात स्त्रोत और अन्य ज्ञात स्त्रोतों के रूप में विश्लेषण और चर्चा करेंगे, जो एडीआर द्वारा परिभाषित हैं | आप हमें अपनी प्रतिक्रिया, टिप्पणी और सुझाव adr@adrindia.org पर भेज सकते हैं |