दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था. फ़ील्ड पर रहने वाले रिपोर्टरों की फौज है हमारे पास, एक्सपर्ट्स का ज़ख़ीरा है. सब होंगे, एक घंटे के इस डेली न्यूज़ एंड एनालिसिस पॉडकास्ट में.
कांग्रेस की रार थमने का नहीं ले रही है. अब कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए बनाई आधा दर्जन से अधिक समितियों में सूबे के उन नेताओं को जगह नहीं दी है जिन्होंने असंतुष्ट होकर सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी. कांग्रेस के निर्णय के पीछे की मंशा क्या है? भारत में कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है. एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ख़ुद इस बात को मानते हैं. ऐसे में क्या है भारत के हेल्थकेयर सिस्टम की स्थिति? दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी नोवाक जोकोविच लाइन वूमन को गेंद मार देने की वजह से यूएस ओपन से डिस्क्वालिफ़ाई हो गए हैं. उनसे पहले जो दो खिलाड़ी डिस्क्वालिफ़ाई हो चुके थे वे कौन हैं और किस वजह से हुए थे? और क्यों हो रहे हैं लोगों के वाट्सएप क्रैश, सुनिए, 7 सितंबर के 'दिन भर' में अमन गुप्ता के साथ.
भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव को चार महीने हो गए हैं. दोनों तरफ़ भारी संख्या में सेनाबल तैनात है, ऐसे में एलएसी पर आने वाले कुछ महीनों में कैसा माहौल रहने वाला है? PUBG बैन होने के बाद अक्षय कुमार एक नया मल्टीप्लेयर एक्शन गेम FAU-G लेकर आ रहे हैं, इससे कितना एंटरटेनमेंट होगा और कितनी देशभक्ति? क्या सुशांत सिंह राजपूत केस में 15 करोड़ रुपये की गुत्थी सुलझी? और कोरोना वैक्सीन पर WHO ने क्या बड़ी बात कही, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र के साथ.
बिहार में चुनावों के ऐन पहले जीतन राम मांझी एनडीए में क्यों शामिल हो गए हैं? नीतीश कुमार को जीतन राम मांझी की ज़रूरत क्यों आन पड़ी? जब JDU और BJP के बीच सीट शेयरिंग पर बात आएगी तो मांझी का नीतीश की तरफ़ होना कैसे फ़ायदेमंद होगा? चीन के साथ सीमा पर तनाव के बीच भारत की सेना फिंगर 4 वाले इलाक़े की पहाड़ियों में भी पहुंच गई है. यहां से चीन की कौन सी गतिविधियों पर नज़र रखी जा सकती है? सुप्रीम कोर्ट ने लोन मोरेटोरियम यानि लोन चुकाने की अवधि टालने के मामले में लोगों को क्या राहत दी है? और भारत में पहली बार कोरोना से संक्रमित हुए मरीज़ के फेफड़ों का सफल प्रत्यारोपण यानि ट्रांसप्लांट कैसे हुआ, हम जानेंगे इसे अंजाम देने वाले डॉ. सुरेश राव से. सुनिए आज का 'दिन भर' अमन गुप्ता के साथ.
देश के सबसे लोकप्रिय गेमिंग ऐप पबजी समेत 118 ऐप बैन क्यों हुए? पबजी कौन सा डेटा लेता था और इसका अब क्या विकल्प है? पाकिस्तान में फेसबुक ने सैंकड़ों पेज और अकाउंट क्यों बंद कर दिए? भारत से इसका क्या कनेक्शन है? मानसून सत्र के दौरान प्रश्नकाल पर सरकार ने क्यों लगाई रोक जिसका विपक्ष कर रहा है विरोध? और भारत चीन सीमा पर भारत की पहुंच अब उन स्ट्रैटेजिक हाइट्स पर हो गई है जिन पर कब्ज़ा चीन का सपना था. इसका कैसे भारत को फ़ायदा होगा, सुनिए दिन भर' में अमन गुप्ता के साथ.
देश में SSC और रेलवे के एग्ज़ाम देने वाले नौजवानों ने एक ऑनलाइन विरोध प्रदर्शन की, जो ट्विटर की ग्लोबल ट्रेंड लिस्ट में शुमार हुआ, क्या है उनकी मांग? सुशांत सिंह राजपूत केस में एक नई बात मालूम हुई है, वो क्या है? इसके साथ ही जानेंगे कि भारतीय सेना की वो कौन सी टुकड़ी है जिसने एलएसी पर चीनी सेना को चौंका दिया, सुनिए आज यानि 1 सितंबर का 'दिन भर' कुलदीप मिश्र के साथ.
वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही यानि अप्रैल-मई-जून के आंकड़े आ गए हैं. और इस बार जीडीपी -23.9 फ़ीसदी रही है. GDP निगेटिव होने के क्या मतलब हैं और इसका क्या फ़र्क पड़ेगा? चीन की PLA यानी पीपल लिबरेशन आर्मी द्वारा 29-30 अगस्त की रात को घुसपैठ की नाकाम कोशिश के बाद सीमा पर ताज़ा हालात कैसे हैं? और फेसबुक के राजनीतिक इस्तेमाल को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का मतलब क्या है और इस तरह की कैंपेनिंग से समाज में किस तरह की मुश्किलें पैदा होती हैं, सुनिए आज यानि 31 अगस्त का 'दिन भर' अमन गुप्ता के साथ.
सुशांत सिंह राजपूत मामले में आज रिया चक्रवर्ती से पूछताछ हुई है. सीबीआई किस तरह के सवालों के जवाब रिया से चाहती है और कौन सी कड़ियां हैं इस केस की, जिन्हें जोड़ने की कोशिश हो रही है? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद और कपिल सिब्बल ने पार्टी आलाकमान पर तीखी बातें कही हैं, इससे क्या इशारे मिलते हैं? और सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण को लेकर एक अहम बात कही है कि राज्य अब एससी या एसटी वर्ग के भीतर एक और सब कैटेगरी बनाकर उसके रिप्रजेटेंशन पर फैसला ले सकते हैं, इसका दूसरा पहलू क्या है? इसके अलावा फ्लाइट्स की नई गाइडलाइंस पर भी होगी बात, सुनिए 28 अगस्त का 'दिन भर' कुलदीप मिश्र के साथ.
जीएसटी काउंसिल की 41वीं बैठक में आज क्या हुआ? कोविड महामारी की वजह से गिरते जीएसटी कलेक्शन के अलावा किन विषयों पर चर्चा हुई? इस दौरान राज्यों का रुख़ क्या रहा और केंद्र की ओर से क्या आश्वासन दिए गए? नेपाल द्वारा नक्शा विवाद खड़ा किए जाने के बाद भारत और नेपाल के बीच कूटनीतिक रिश्तों में तो दरार पड़ ही गई, लेकिन क्या दोनों मुल्कों के बीच रहने वाले लोगों में भी दूरियां बढ़ गई हैं? कोरोनावायरस के संक्रमण के बाद दोनों देशों के सीमावर्ती इलाकों में परिस्थितियां कैसी हैं? और लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानि LAC पर तनावपूर्ण हालात पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के हालिया बयान के क्या मतलब हैं, सुनिए 27 अगस्त का न्यूज़ एनालिसिस 'दिन भर' अमन गुप्ता के साथ.
आरबीआई की एक नई रिपोर्ट जो देश के आर्थिक हालात के बारे में बहुत कुछ कहती है, राहुल गांधी ने ये कहा है कि जिस ख़तरे के बारे मैं आगाह कर रहा था, अब उसे RBI ने भी मान लिया है, ऐसा क्या सामने आया है इस रिपोर्ट में? कौन है कर्नाटक पुलिस का सिंघम, जिसे बीजेपी ने तमिलनाडु की सियासत में लॉन्च कर दिया है? और राम मंदिर भूमि पूजन के बाद केंद्र सरकार एक लाख करोड़ रुपये अयोध्या में लगाने की तैयारी कर है, क्या होगा इस रकम से? सुनिए आज यानि 26 अगस्त का 'दिन भर' कुलदीप मिश्र के साथ.
ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कराने वाले 7 लाख लोग कैसे ठगे गए? कांग्रेस में गांधी परिवार के ख़िलाफ़ हिमाक़त के मुख्य चेहरे कौन हैं और कौन किसके कान काटने वाला है? और क्या है वोडाफोन आइडिया, एयरटेल और रिलायंस जियो से जुड़ी बड़ी ख़बर, सुनिए आज तक रेडियो पर शाम के न्यूज़ एनालिसिस 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र के साथ.
कांग्रेस के भीतर 23 सीनियर लीडर्स की चिट्ठी पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में आज काफ़ी हंगामा हुआ, हम समझेंगे कि कांग्रेस किधर जा रही है और आज का हासिल-ए-मीटिंग क्या था? कोरोना के जोखिम के बीच चार हज़ार छात्र एक दिन की भूख हड़ताल पर क्यों बैठे और क्या है उनकी मांग? और चीन ने कैलाश पर्वत के आसपास भारी सैन्य साज़ोसामान तैनात किया है, इस पर भी होगी बात, 24 अगस्त का 'दिन भर' सुनिए कुलदीप मिश्र के साथ.
भारत सरकार ने अडाणी समूह को तीन और एयरपोर्ट को ऑपरेट करने की ज़िम्मेदारी 50 साल के लिए अडाणी समूह को दे दी है. निजी हाथों में एयरपोर्ट्स आने से क्या नफ़ा- नुकसान होगा? बीते दिनों हुई बारिश के दौरान क्यों ठप्प हो गई गुरुग्राम की जल निकास व्यवस्था? और क्यों नेपाल में अध्ययन केंद्र खोलने जा रहा है चीन, जिसे लेकर भारतीय एजेंसियां अब सतर्क हो गई हैं. सुनिए, 21 अगस्त का 'दिन भर' अमन गुप्ता के साथ.
भारत अब लद्दाख में चीन और पाकिस्तान से सटी सीमा तक जल्द पहुंच बनाने के लिए दो रोड प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है. इनसे कौन से इलाक़े जुड़ेंगे और इसका क्या है सामरिक महत्व? बिहार में जीतन राम मांझी ने महागठबंधन का दामन छोड़ा, एनडीए में शामिल होने के आसार. और तमिलनाडु की सत्ता में सहयोगी AIADMK और बीजेपी के बीच दरार बढ़ाने वाला नया विवाद क्या है और बीजेपी की इसके पीछे मंशा क्या है? इसके अलावा देश-दुनिया की ख़बरें सुनिए आज 'दिन भर' में अमन गुप्ता के साथ.
कोरोना के बाद भारत के सामने कैंसर एक बड़े ख़तरे के रूप में आने वाला है. ICMR ने कहा है कि देश में अगले 5 साल में कैंसर के मामले 12 परसेंट तक बढ़ सकते हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का एक इंटरव्यू एक मैगज़ीन में छपा है जिसमें वो कह रही हैं कि कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होना चाहिए. और आख़िर में बात पाकिस्तान और सऊदी अरब के रिश्तों की. इसके अलावा देश-दुनिया की ख़बरें सुनिए आज 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र के साथ.
योगी आदित्यनाथ इतने सख़्त एडमिनिस्ट्रेटर हैं, फिर उनसे विधायक क्यों नाराज़ होते रहते हैं? यूपी में कुछ चार-पांच विधायक पब्लिकली अपने ही स्टेट की पुलिस और सरकार से सवाल क्यों पूछ रहे हैं? 2022 की तैयारी के लिए आम आदमी पार्टी कैसे आपदा को अवसर में बदलने की कोशिश कर रही है? चीन को फिक्र है कि नेपाल के नौजवान भारत की सेना क्यों जॉइन करते हैं? आज 'दिन भर' में सुनिए कुलदीप मिश्र से.
फेसबुक पर बीजेपी को पॉलिटिकल फायदा पहुंचाने का आरोप, क्यों हो रहा आमिर ख़ान और तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नी की मुलाक़ात पर विवाद और समझेंगे कि राजस्थान में अजय माकन को प्रभारी बनाने के पीछे क्या है मतलब. इसके अलावा देश-दुनिया की ख़बरें सुनिए आज 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र के साथ.
कोरोना काल और बेहाल अर्थव्यवस्था के बीच 15 अगस्त को किन मसलों पर बोल सकते हैं पीएम मोदी, समझिए अदालत की आलोचना और अदालत की अवमानना के बीच का फ़र्क़ क्या है और सुनिए सचिन तेंदुलकर की पहली इंटरनेशनल सेंचुरी का क़िस्सा, आज 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र के साथ.
अमेरिकी चुनाव के भारत के लिए क्या मायने हैं, भारतीय पहचान के साथ देश में जासूसी और ठगी करने वाले चीनी आदमी की कहानी और दिल्ली में क्या होगा वाहनों का भविष्य, सुनिए आज 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र के साथ
देश का सबसे हाईटेक शहर बैंगलोर कल रात हिंसा की आग में जल उठा. कौन है ज़िम्मेदार, बिहार में नीतीश के सामने 3 युवा तुर्कों की चुनौती और राजस्थान से कांग्रेस ने क्या सीखा, सुनिए 12 अगस्त का 'दिनभर' नितिन ठाकुर के साथ.
राजस्थान दरबार में आई शांति कितनी देर और टिकेगी, चीन के दो राडार भारत के लिए सिरदर्द क्यों हैं, गूगल का नया फीचर आपके कितने काम का, सुनिए 11 अगस्त का 'दिनभर' नितिन ठाकुर के साथ.
दिल्ली में कोरोना वायरस के केस घटने के बाद फिर बढ़ने का कारण क्या, कैसे ब्राह्मण वोटों को फंसाने में जुटीं यूपी की पार्टियां, पाकिस्तानी कनेक्शन वाली मोबाइल ऐप्स कहीं आपके फोन में भी तो नहीं, सुनिए 10 अगस्त का दिनभर कुलदीप मिश्र के साथ.
कोरोना मामले दस लाख से बीस लाख हो गए.. देखते हैं कि किस राज्य के हालत अब क्या, बेरूत जैसे धमाके का डर भारत में भी, ट्रंप ने लगा दिया वी चैट और टिकटॉक पर बैन, सुनिए 7 जुलाई का 'दिन भर' कुलदीप मिश्र के साथ.
जम्मू कश्मीर में उप राज्यपाल के तौर पर जीसी मुर्मू को हटाकर मनोज सिन्हा को क्यों लाया गया, पीएम मोदी के 'जय सियाराम' नारे के मायने क्या हैं और RBI की बैठक में जो तय हुआ उसका आपकी जेब पर क्या असर होगा, सुनिए 6 अगस्त का दिनभर कुलदीप मिश्र के साथ.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का भूमि पूजन. आजतक से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की ख़ास बातचीत और जम्मू-कश्मीर में विशेषाधिकार समाप्त होने के एक साल बाद ज़मीन पर कैसे हैं हालात. आज की सभी बड़ी ख़बरों का विश्लेषण सुनें दिन भर में पूनम कौशल के साथ
क्या राम मंदिर अब भी चुनावी मुद्दा बना रहेगा, इस पर होगी चर्चा, बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के सबसे चर्चित मुद्दई हाशिम अंसारी के बेटे इकबाल अंसारी से बातचीत, अयोध्या की तैयारियों का लेंगे जायज़ा और समझेंगे कि सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच से क्या बदल जाएगा? आज के 'दिन भर' में पूनम कौशल के साथ