MoneyMinute is a smartphone-first, reader-first publication. Simplus Information Services Private Limited owns the 'MoneyMinute' brand. The company produces, owns and maintains all the content on the website www.moneyminute.in Simplus Information Services was founded in 2013. At MoneyMinute, we propose to engage and not dictate. By being smartphone first, we mean we will make it simple for you to access information on your money. You can read, listen or watch our content based on your convenience. It is created keeping the smartphone reader at the centre. We urge you to spend at least 10-15 minutes every day on your money. You can count on us to give you the necessary resources to make that time worthwhile. If you have any queries on the content or use of our product, you can reach us through email on editor@moneyminute.in.
बजट के दिनों में हमेशा अपेक्षाओंकी लहर होती है। हर कोई करों में राहत चाहता है या कटौती के माध्यम से हाथ में अधिक पैसा चाहता है। हालांकि, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का केंद्रीय बजट 2022-23 विकासका समर्थन करता है। यह आपके हाथों में अधिक पैसा नहीं डालता है, लेकिन उम्मीद देता है कि आपका पैसा अगले कुछ वर्षों में बढ़ेगा।
कोरोनावायरस के इस दौर में जीवन काफी मुश्किलों से गुज़र रहा है . इस एथिति में बहुत से लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि करना क्या है. आज के इस podcast में मशहूर वित्तीय सलाहकार तन्वी गोयल बता रही है कि आप किस तरह से अपने परिवार के बारे में और उनकी वित्तीय सेहत के बारे में विचार कर सकते हैं. तन्वी द्वारा बताये गए 5 बिंदु आपको जरूर सुनने चाहिए.
अगर आपको लगता है कि कोरोना प्रभाव के चलते लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरें घटाई गयी हैं तो आपको ये podcast सुनना चाहिए.
कहीं आप भी इसी संशय में तो नहीं हैं कि वित्तीय वर्ष को इस महामारी के चलते बढ़ा दिया गया है. बिलकुल भी शक मत रखियेगा. लेकिन टैक्स रिटर्न दाखिल करने को लेकर सरकार की ओर से कुछ कहा गया है , ज़रूर सुनें.
PM Cares फण्ड में दान देने के कुछ फायदे भी हैं जिसके बारे में आज के podcast में चर्चा हुई है, ज़रूर सुनें.
EPF के लिए इन दिनों कई नियमों में ढील दी गयी है, क्या नियमों में इन ढील से आपको होगा कोई फायदा, यहाँ सुनिए.
पिछले दिनों बैंकिंग के क्षेत्र में कई सारी घोषणाएं हुई हैं, जिनको इस podcast में आपके लिए सरल भाषा में समझाया गया है.
क्या आपको बैंकों द्वारा emi भरने में दी जा रही मोहलत का लाभ लेना चाहिए या किसी भी तरह उसे भरना चाहिए. जानिये इस podcast में.
दुनियाभर में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है. इस वजह से अमेरिका से लेकर भारत तक के शेयर बाजारों में कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है. बाज़ार की ऐसी हालत देखकर आम निवेशक काफी ज्यादा परेशान हैं. आज के इस पॉडकास्ट में सुनिए अगर आप भी इक्विटी इन्वेस्टर हैं तो आपको इस वक़्त क्या करना चाहिए और क्या नहीं .
As the world struggles to cope with the outbreak of COVID-19 virus, your finances need your immediate attention. From tracking the amount of cash, you have in hand to placing an emergency budgeting plan, ensure you have enough funds to manage yourself and your family. Renowned financial planner, Gaurav Mashruwala quickly gave 5 recommendations. Listen to it. strengthen your financial position.
कोरोनावायरस के चलते देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में स्थिति भयावह है ऐसे में ज़रूरी है कि इस मुश्किल दौर में आप अपने वित्त का प्रबंधन सही तरीके से करें. प्रसिद्ध फाइनेंसियल एडवाइजर गौरव माशरुवाला से जानिये कि आप इस वक़्त कैसे अपने वित्त को संभाल सकते हैं
आज गुंतवणुक सल्लागार शिल्पा वाघ आंतरराष्ट्रीय महिला दिनानिमीत्त आपले मनोगत व्यक्त करत आहेत.
हमारे देश में महिलाओं को गृहलक्ष्मी माना जाता है. घर में बजट से लेकर बचत तक महिलाओं का एक अहम कॉन्ट्रिब्यूशन रहता है. लेकिन यही जब बाहर की बात आती है, यानी जब अपने भविष्य को सुरक्षित करने की बात आती है और इन्वेस्टमेंट के निर्णय लेने होते हैं तो ज़्यादातर घरों में ये काम पुरुष करते हैं. बहुत सारे केस में तो पति अपनी वाइफ से इन्वेस्टमेंट करने से पहले सलाह मश्वरा भी नहीं करते हैं. ऐसे में ज़रूरी है कि निवेश के फैसले महिलाएं भी लें. आज के इस podcast सुप्रसिद्ध वित्तीय सलाहकार और पब्लिक स्पीकर गौरव मशरुवाला से जानिये कि कैसे महिलाएं अपने आप को वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए काम कर सकती हैं. इसके अलावा भी महिलाओं और उनसे जुड़ी निवेश आदतों के सन्दर्भ में कई तरह की बातें हुई है. इसे ज़रूर सुनें.
चीन से फैला कोरोना वायरस अब पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है. पर्यटन से लेकर अर्थव्यवस्था तक हर क्षेत्र पर इस वायरस की मार देखी जा रही है. भारत भी इसकी चपेट से अछूता नहीं है. अब ये वायरस आपकी जेब पर भी प्रभाव डाल रहा है. अब आप सोच रहे होंगे कैसे! इसके लिए ज़रूर सुनें हमारे पॉडकास्ट को.
कहते हैं कि लोग आपको तब और ज्यादा पसंद करने लगते हैं जब आपके पास ज्यादा पैसे होते हैं. लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो प्यार और विश्वास से बनते हैं. दिल के मामले में इंसान पैसे नहीं देखता. वैलेंटाइन डे आ गया है. एक ऐसा दिन जिस दिन आप अपने पार्टनर को एक ख़ास स्टाइल में प्यार का एहसास कराते हैं . अक्सर ऐसा देखा गया है कि दो प्यार करने वाले जब अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हैं या शादी करते हैं तब एक पॉइंट पे जाकर पैसा या कह लीजिये कि फाइनेंशियल मैटर एक बड़ा इम्पोर्टेन्ट रोल प्ले करता है. तो आज के इस podcast में डिस्कस करने जा रहे हैं कि एक कपल होने के नाते आपको किन बातों पे ध्यान देना चाहिए कि पैसा कभी भी आप दोनों के बीच न आये. आज के इस podcast में मेहमान हैं Tanvi Goyal जोकि एक फाइनेंशियल एडवाइजर हैं. इन्हें ज़रूर सुनें .
हाल ही में आये यूनियन बजट में LIC को लेकर कुछ नयी घोषणाएं की गयी हैं. सरकार ने IPO के ज़रिये LIC में अपनी हिस्सेदारी बेचने की बात की है. जिसके बाद से हलचल तेज है. लोगों के मन में कई तरह के डाउट हैं. आज के इस podcast में आपके इन सभी डाउट को दूर कर रहे हैं MoneyMinute.in के Editor-in-Chief राजस केलकर.
भारत में हर साल 1.15 लाख से अधिक नए कैंसर के मामले दर्ज किए जाते हैं. कैंसर के इलाज के लिए ज्यादातर मामलों में लोग कर्ज लेकर, संपत्ति बेंच कर या दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद से अस्पताल का खर्च वहन करते हैं. इस बीमारी में होने वाला खर्च अन्य किसी भी बीमारी के मुकाबले काफी ज्यादा होता है. कैंसर जैसी गंभीर और बड़े खर्च वाली बीमारी से निपटने के लिए लोगों को पहले से ही वित्तीय बोझ से बचने के लिए प्लानिंग करने की आवश्यकता है. कैंसर के इलाज का खर्च उठाने के लिए आपको किसी कैंसर इंश्योरेंस प्लान को लेना चाहिए. आज के पॉडकास्ट में कैंसर जैसी बड़ी बीमारी के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग के बारे में बता रहे हैं आशीष यादव जोकि ManipalCigna Health Insurance Company Limited में VP- हेड, प्रोडक्ट्स हैं.
कभी कभी लाइफ में अकेलापन भी काफी कमाल होता है. ऐसे-ऐसे थॉट्स और ऐसे-ऐसे आइडियाज आते हैं माइंड में कि लाइफ को जीने का नजरिया ही बदल जाता है. जहाँ कुछ लोगों को अकेलापन लाइफ में बहुत कुछ सिखाता है वहीँ कई लोगों को बोरिंग भी फील करता है. अकेलेपन की इसी बोरिंग फील को भागने के लिए हमारी कहानी के आज के किरदार ने किसी को ऑनलाइन आर्डर देकर बुलाया है. कैसे हुए ये ठगी का शिकार, ये सब सुनिए आज के इस पॉडकास्ट में.
क्या आपको भी बजट भाषण समझ नहीं आता? क्या आप भी बजट के दौरान कही गयी बातों को समझने के प्रयास करते हैं? अगर ऐसा है तो आपको ये पॉडकास्ट ज़रूर सुनना चाहिए. इस पॉडकास्ट में बताये गए बेसिक पॉइंट्स की मदद से आपको इस बात का आइडिया मिल जायेगा कि बजट में आपको किस घोषणा से सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है और किससे कम. ज़रूर सुनिए.
क्या आपने कभी सुना है कि 100 रुपए से भी निवेश शुरू किया जा सकता है. पड़ गए न हैरानी में! बिलकुल सही पढ़ा आपने कि 100 रूपए से भी निवेश शुरू किया जा सकता है. बहुत से लोग इन्वेस्ट न करने के बहाने बनाते हैं, उनका मानना होता है कि उनके खुद के खर्चे पूरे नहीं पड़ रहे तो पैसा निवेश कहाँ से करें. ऐसे लोगों को आज का ये पॉडकास्ट ज़रूर सुनना चाहिए. धनतंत्र के आज के एपिसोड में मेहमान हैं समीर कठूरिया जोकि दिल्ली से हैं और एक फाइनेंशियल एडवाइजर हैं.
Bharat Bond ETF is India’s first corporate bond exchange-traded fund. It is a debt mutual fund, which will invest only in bonds issued by a select set of central government PSUs. Since ETFs are passive mutual fund products that replicate an index, a fund manager is not needed to make selections. Listen to the Podcast in hindi to know everything about it.
When banks request collateral for a loan, most people think only in terms of property or gold, or sometimes bank deposits. However, if you have invested in shares, bonds or debentures, they can come in handy when you need quick loans. Listen to the podcast to know more about it.
Do you think twice before you visit a government website? How do you check, if it is authentic or not? In today's podcast, you will listen to the story of a girl who lost her money to the cyber attackers through a fake government website.
There is a widespread myth in the stock market that to get a higher return, you need to take more risks. Nothing can be far from the truth. The secret of making money successfully in the stock market is to focus on minimizing the risk, and the returns will take care of themselves. But how do you make sure that your risk is minimal while returns are good? The answer lies in balanced funds. Yes, today we are talking about balanced funds in this podcast with Rohit Dabral, who is a Delhi based financial planner. Listen to this podcast where we have addressed some queries related to balanced funds.
Have you ever heard about the term "Money Dating"? or you are also hearing it for the first time! Know more about money dating in this podcast.
Cyber Fraud is not a new term these days. These thieves are actually looting people. Firstly it used to cover the metro cities but now it has reached tier three cities and villages. Today's story is based on a true incident. Where a villager Daulatram was cheated by fraudsters. Listen to the podcast to know his story and be aware.
Hey guys! here we have come up with another episode of editor's diary. Are you from one of those new to the personal finance world? Do you also hate numbers and figures in the personal finance world? Listen to the podcast to know how much knowledge should you need to have at least to accomplish your financial goals.
Do you often hear "Mutual funds are subject to market risk"? Are you also afraid of investing in mutual funds? Listen to the podcast to know about risks in different investments. We have Amit Trivedi with us who is an author, speaker, blogger and trainer. He has conducted 1,082 workshops, across 109 different locations across the country and trained more than 64,000 participants.
If you are planning a long term investment and exploring schemes, you must listen to this Podcast. Today we have Ashish Bhargava with us, who has banking experience of fifteen years. He is an Investor advisor with an experience of more than twenty years. In this podcast, you can know about the risks in long term investment and also what type of options you have while planning for a long term investment scheme.
शादी ज़िंदगी का एक सबसे खूबसूरत पल होता है. दो अलग अलग लोगों का मिलना और फिर एक हो जाना लेकिन शादी लाइफ में खुशियों के साथ साथ जिम्मेदारियाँ भी लाती है. आज का पॉडकास्ट उन सभी लोगों के लिए ख़ास है जो शादी करने के बारे में सोच रहे हैं या जिनकी नई-नई शादी हुई है और अब अपने बेहतर भविष्य के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग के बारे में सोच रहे हैं. आज के इस पॉडकास्ट में जानिए वो पहला कदम जिसे आप शादी के बाद अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए उठा सकते हैं. साथ ही ये भी कि आजकल नए कपल में फाइनेंशियल प्लानिंग को लेकर क्या ट्रेंड चल रहा है. नई नई शादी में ये ज़रूरी नहीं की आपकी और आपके पार्टनर की सोंच आपस में मिले ही, ऐसे में आप दोनों कैसे अपने विचारों को एक दिशा में लेकर जा सकते हैं! इन सभी बातों के जवाब आज आपको तन्वी केजरीवाल गोयल देंगी. जोकि एक भूतपूर्व बैंकर हैं और फिलहाल अपनी एक वेल्थ मैनेजमेंट फर्म चला रही हैं.
हममें से कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जो थोड़ा भावुक ज़्यादा होते हैं। लोगों का दुःख उनको बहुत ही आसानी से दिखाई दे जाता है जाता है। कुछ लोग तो इतने सीधे होते हैं कि अक्सर लोगों के बहकावे में आ जाते हैं। आज की कहानी भी ऐसी ही एक महिला की है जोकि काफी भावुक स्वभाव की हैं। सुनिए कैसे इनके स्वभाव का फायदा कोई उठा ले गया और साइबर क्राइम को अंजाम दे गया।
रोज़ाना चलते फिरते हम कितनी बार सरकार के काम का विश्लेषण करते हैं और अपनी टिप्पणी दे देते हैं लेकिन कभी आपने सरकार के काम करने के तरीके से कुछ सीखने की कोशिश की है? सरकार देश को आगे बढ़ाने के लिए कई गोल्स तय करती है, जिसे पूरा करने की भरपूर कोशिश होती है। आज के इस पॉडकास्ट में के moneyminute.in एडिटर इन चीफ की ज़ुबानी सुनिए कि कैसे सरकार और उसकी कार्यशैली से ली हुई सीख आपकी गोल मेकिंग और फाइनेंशियल प्लानिंग में मदद कर सकती है।
कहते हैं कि फिल्में हमारे समाज का ही आइना होती हैं लेकिन जब फिल्मों से कुछ सीखने का मौका मिलता है तो हम सीखने के बजाय फिल्म की कहानी को वहीँ थिएटर पर छोड़ के आ जाते हैं। सोचिये अगर पर्सनल फाइनेंस जैसा विषय फिल्मों से जोड़ दिया जाए तो आपके लिए कैसा रहेगा ! सुनने में ऐसा लग रहा होगा कि फिल्में हमें कैसे फाइनेंस के विषय में समझा सकती हैं लेकिन यही काम किया है अमित त्रिवेदी ने। अमित त्रिवेदी जिन्हें पर्सनल फाइनेंस के क्षेत्र शायद ही कोई न जनता हो। अमित एक पर्सनल फाइनेंस ट्रेनर हैं , एक ब्लॉगर हैं, देशभर में करीब 64 हज़ार लोगों को इस क्षेत्र में प्रशिक्षित कर चुके हैं. इस मौके को बिना गवाए आप अभी सुनिए आज का पॉडकास्ट।
हमारे घरों में बड़े बुज़ुर्ग अक्सर करके हमें पैसा बचाने की सीख दिया करते हैं. कई बार तो जब नयी नयी कमाई शुरू करते हैं तो घरवाले मासिक कमाई के एक अंश को कहीं न कहीं निवेश करने को भी बोलते हैं। ज़्यादातर भारतीय परिवारों में निवेश को लेकर या तो पोस्ट ऑफिस में रिकरिंग खुलवा दी जाती है या फिर पैसा जोड़कर फिक्स्ड डिपाजिट कराया जाता है जोकि एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट है। लेकिन लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के बारे में लोगों के दिमाग में कई तरह के सवाल होते हैं। कैसा होता है लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट? कितने समय का होता है? क्या कहीं मेरा पैसा फंस तो नहीं जायेगा? लम्बे समय में कितना रिटर्न मिलता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आज के इस पॉडकास्ट में मिल जायेगा। आज के पॉडकास्ट में मेहमान हैं आशीष भार्गव जोकि एक इन्वेस्टर एडवाइजर हैं। आशीष ने 15 साल तक बैंकिंग के क्षेत्र में काम किया है और इन्हें कुल 20 वर्षों से भी ज़्यादा का अनुभव है।
अगर आप भी सटीक निवेश के लिए एक अच्छे फाइनेंशियल एडवाइजर की तलाश में हैं तो आज का ये पॉडकास्ट ज़रूर सुनें। फाइनेंशियल एडवाइजर आपको सही गलत की पहचान बताकर आपका पैसा हमेशा सही जगह लगाता है लेकिन ऐसा न हो कि आपके और उसके बीच का संवाद एक तरफ़ा ही हो यानी वो बोलता रहे और आप सुनते रहें। इस पॉडकास्ट में आपको पता चलेगा कि आपको अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से क्या क्या पूछना चाहिए।
अब पर्सनल फाइनेंस को समझना होगा और भी ज़्यादा आसान।आज के इस पॉडकास्ट में मेहमान के तौर पर हैं अमित त्रिवेदी जिन्हें पर्सनल फाइनेंस के क्षेत्र शायद ही कोई न जनता हो. अमित एक पर्सनल फाइनेंस ट्रेनर हैं , एक ब्लॉगर हैं, देशभर में करीब 64 हज़ार लोगों को इस क्षेत्र में प्रशिक्षित कर चुके हैं. इस मौके को बिना गवाए आप अभी सुनिए आज का पॉडकास्ट.
SIP यानी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, ये आपने कई बार सुना होगा। इस पॉडकास्ट में आप SIP के महत्त्व के बारे में सब कुछ जाने। क्या आपने भी अपनी लाइफ में कई सारे गोल्स बनाये हैं? अगर हाँ तो अब अपने गोल्स के लिए निवेश करना शुरू कर सकते हैं। यहाँ सुनिए कैसे।
पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए आप हमारी वेबसाइट https://moneyminute.in/ पर भी जा सकते हैं।
आज हमारी भारतीय लाइफस्टाइल दिनों दिन बदलती चली जा रही है। जब से स्मार्टफोन्स ने देश में दस्तक दी है तब से आम आदमी भी क़ाफी स्मार्ट हो गया है। हमारे आज के जीवन में मोबाइल से पेमेंट करना एक बहुत ही आसान प्रक्रिया है. हम एक ही क्लिक में इधर से उधर पैसा ट्रांसफर कर देते हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आपकी एक छोटी सी चूक से, ऐसा करना खतरनाक भी हो सकता है! आपकी एक भूल आपको साइबर फ्रॉड का शिकार बना सकती है! आज के इस पॉडकास्ट में सुनिए कि कैसे आप साइबर फ्रॉड से खुद को बचा सकते हैं और कैसे ई - इंश्योरेंस कराकर अपने भविष्य को संभाल सकते हैं।
कभी सोचा है आपने कि हमारे देश में सोना यानी गोल्ड का इतना ज़्यादा महत्व क्यों है ! क्यों हम सोने में इन्वेस्ट करने को सबसे ज़्यादा सुरक्षित मानते हैं। क्यों है हमारे देश को सोने से इतना लगाव! आज के इस पॉडकास्ट में हैं www.moneyminute.in के एडिटर इन चीफ राजस केलकर जो आपको बेहतर बताएँगे कि सोने में निवेश करना आपके लिए कितना बेहतर है. https://www.moneyminute.in/article/why-we-buy-so-much-gold-in-india
कभी कभी हम उन लोगों को देखकर थोड़ा असहज महसूस करते हैं जिनकी आमदनी हमसे कम होती है लेकिन लाइफस्टाइल हमसे कहीं बेहतर होता है. हम यही सोचते हैं कि आखिर वो अपनी लाइफ में ऐसा कर कैसे पा रहे हैं. इस पॉडकास्ट में आप सुनिए कि कैसे आप अपनी लाइफ में सिर्फ बजटिंग करके खुशहाली ला सकते हैं. https://moneyminute.in/article/budgeting-the-first-step-towards-financial-freedom
अगर आप भी हैं आज के ज़माने के युवा और आपके पास भी हैं सपनें ,जिन्हें आप पूरा करना चाहते हैं तो ये पॉडकास्ट आपके लिए ही है। अब आपके सपने आपसे ज़्यादा दूर नहीं हैं. यहाँ सुनिए कैसे अपने बेहतर भविष्य के लिए आप 100 रूपए से भी निवेश करना शुरू कर सकते हैं. https://moneyminute.in/article/what-to-do-on-international-mens-day
MoneyMinute आपके लिए लाया है साइबर क्राइम की ऐसी कहानियां जिसे सुनके आप एक सीख ले सकते हैं। सीख इस बात की कि कैसे आप इस डिजिटल दुनिया में अपने पैसे को सुरक्षित रख सकते हैं जहाँ सिर्फ एक क्लिक में ही पैसा इधर से उधर जा सकता है। ये कहानी आपको ये भी समझाएगी कि कैसे सोशल मीडिया के माध्यम से कोई व्यक्ति आपकी भावनाओं पर नियंत्रण पाकर आपके पैसों को हड़प सकता है। हमारी इस कोशिश को ज़रूर सुनें।
एक बच्चे का घर पर आना खुशियों के साथ साथ ज़िम्मेदारी भी ले आता है। इस महंगाई के ज़माने में ये भी ज़रूरी हो गया है कि आप उनकी ज़रूरतों के लिए अभी से ही इन्वेस्टमेंट प्लान बना कर चलें. यहाँ आप सुनिए कि अपने बच्चों के लिए क्या हैं आपके पास इन्वेस्ट करने के विकल्प. कैसे आप उन्हें बचपन से ही पैसे सेव करने की आदत डलवा सकते हैं. क्या सही है और क्या बेहतर है, ये सब आपको जानने को मिलेगा. पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी बाकी जानकारी के लिए विजिट करिये हमारी वेबसाइट https://moneyminute.in/
अगर आपको भी है दुनिया घूमने का शौक, तो यहाँ जानिये कैसे सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) लेकर अपने इस शौक को पूरा कर सकते हैं.
जानें, क्या होता है सपने और लक्ष्य के बीच का अंतर और कैसे अपने सपनों को लक्ष्य बनाकर उन्हें पाने के लिए आप कर सकते हैं निवेश.
https://moneyminute.in/article/how-to-invest-for-your-goals