BBC Hindi broadcasts four radio programmes in 24 hours which includes in depth coverage of world news, features and analysis.
- क्या भारत सरकार 21 दिन बाद लॉक डाउन को आगे बढ़ाने जा रही है? - पाकिस्तान में कोरोना से लड़ रहे डॉक्टरों की डिमांड - बताएंगे क्या नीबू पानी या फिर 5 जी से कोरोना से बचा जा सकता है. - साथ ही रुपा झा से सुनिएगा अंशु गुप्ता का लिखा लॉक डाउन का पोस्टकार्ड
- पिछले कुछ दिनों में भारत का कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेज़ी से बढ़ा.. एक वजह है तबलीगी जमात - मीडिया ने जब तबलीगी जमात के मुखिया मोहम्मद साद को लापता बताया तो उन्होंने जारी किया मैसेज - जानिएगा कि गर्मी का क्या होगा कोरोना पर असर, क्या वो मर जाएगा साथ ही लॉक डाउन का पोस्टकार्ड
- भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1600 से ज़्यादा, अब तक 38 मौतें. - बताएंगे कि क्या है तबलीगी जमात. - जानिए कि कोरोना को फैलने से रोकने के क्या हैं तरीके. - साथ ही लॉक डाउन का पोस्टकार्ड.
विवेचना के दूसरे भाग में रेहान फ़ज़ल बता रहे हैं कि किस तरह स्पेशल टास्क फ़ोर्स ने श्री प्रकाश शुक्ल के फ़ोन को टैप किया और गाज़ियाबाद के पास एक एनकाउंटर में उसे मार दिया.
हाल ही में दिल्ली पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के पूर्व महानिदेशक अजय राज शर्मा की किताब प्रकाशित हुई है ‘बाइटिंग द बुलेट्स – मेमॉएर्स ऑफ़ अ पुलिस ऑफ़िसर’ जिसमें उन्होंने अपने पुलिस जीवन में सुलझाए गए मामलों की कहानियाँ बयान की है. उसमें से एक कहानी है एक ख़ूँख़ार अपराधी श्रीप्रकाश शुक्ल की जिसने उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मारने के लिए पाँच करोड़ रुपए की सुपारी ली थी. क्या था पूरा मामला बता रहे हैं रेहान फ़ज़ल विवेचना के पहले भाग में
एक ज़माने में बलराज मधोक की गिन्ती भारत के शीर्ष दक्षिणपंथी नेताओं में होती थी. 1966 -67 में वो भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष बने लेकिन अटलबिहारी वाजपेई और लालकृष्ण आडवाणी के पार्टी में आगे आने की वजह से वो धीरे धीरे पार्टी में नेपथ्य में चले गए. बलराज मधोक की जन्म शताब्दी पर उनके जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों को याद कर रहे हैं रेहान फ़ज़ल विवेचना में
इसमें कोई शक नहीं कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और आखिरी वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन की पत्नी एडविना माउंटबेटन के बीच रूमानी संबंध थे जो उनके भारत से जाने के बाद भी जारी रहे. एडविना माउंटबेटन की 60 वीं बर्सी पर रेहान फ़ज़ल खोल रहे हैं इन संबंधों की कई पर्तों को विवेचना में
राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे. उनके जैसा प्रचंड बहुमत आज तक भारत के किसी प्रधानमंत्री को नहीं मिला. हाल ही में अश्विनी भटनागर की एक किताब प्रकाशित हुई है ‘लोटस इयर्स – पोलिटिकल लाइफ़ इन द टाइम ऑफ़ राजीव गाँधी ’ जिसमें उनके निजी और राजनीतिक जीवन पर रोशनी डाली गई है. विवेचना में रेहान फ़ज़ल नज़र डाल रहे हैं राजीव गाँधी के जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प पहलुओं पर
बीबीसी हिंदी रेडियो पिछले लगभग 80 सालों से भारत में समाचार प्रसारित कर रहा था. अब बीबीसी हिंदी की शॉर्टवेव पर आने वाली रेडियो सेवा समाप्त हो गई है. सुनिए बीबीसी हिंदी रेडियो का आखिरी कार्यक्रम, जिसे प्रस्तुत किया राजेश जोशी ने. इस कार्यक्रम का तकनीकी पक्ष संभाला राजेश चौहान ने.
यूरोपीय संघ की संसद में होगी कश्मीर और नागरिकता क़ानून पर चर्चा विवादिय बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं भाजपा नेता परवेश वर्मा कर्नाटक में विवादों में फंसा स्कूली छात्रों का नाटक, प्रधानमंत्री का अपमान करने का आरोप दुनिया जहान में चर्चा चीन के घातक कोरोनावायरस की खेल की ख़बरों में भारत ने न्यूज़ीलेंड के ख़िलाफ़ जीती टी-20 सीरिज़
- दिल्ली चुनाव के बहाने शाहीन बाग़ पर बीजेपी नेता का विवादित बयान. - जानेंगे आपत्तिजनक बयानों का क्या है उद्देश्य. - देशद्रोह के मामले में जेएनयू के छात्र शरजील इमाम गिरफ़्तार. - बीबीसी हिंदी रेडियो के पूर्व सहयोगियों के संस्मरण और विश्व समाचार भी होंगे.
- चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 80 के पार, भारत में भी चिंता.
- नागरिकता संशोधन क़ानून पर यूरोपीय संसद में चर्चा का प्रस्ताव, भारत ने कहा ये उसका आंतरिक मामला.
- दिल्ली चुनाव में गर्मा रहा है शाहीन बाग़ का मामला, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने साधा प्रदर्शनकारियों पर निशाना.
- एक मुलाक़ात चिपको आंदोलन पर किताब लिखने वाले प्रोफ़ेसर शेखर पाठक से.
- साथ ही बीबीसी हिंदी रेडियो की ऐतिहासिक यात्रा को याद करेंगे और विश्व समाचार भी होगा.
आज मुलाक़ात बीबीसी हिंदी रेडियो के कुछ जाने माने चेहरों से बीबीसी में काम करने के उनके अनुभव क्या रहे, जानेंगे उन्हीं की ज़ुबानी
बीबीसी इंडिया बोल का आख़िरी अंक
शामिल हैं आप श्रोता, बीबीसी हिंदी रेडियो से जुड़ी आपकी यादें और अनुभव
कोरोना वायरस से अब तक चीन में 26 लोगों की मौत
मुंबई में भी दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं
नागरिकता संशोधन क़ानून को लेकर लोहरदग्गा में कर्फ़्यू
विवेचना में आज जानेंगे ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया के आख़िरी प्यार के बारे में
ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया को एक ऐसी मलिका के रूप में याद किया जाता है, जिसके साम्राज्य का सूरज कभी अस्त नहीं होता था. लेकिन उनके शासनकाल को दौरान एक युवा भारतीय मुंशी अब्दुल करीम का उन पर ऐसा असर हो गया था कि पूरा राज परिवार इसे लेकर परेशान हो उठा था. महारानी विक्टोरिया की 119वीं पुण्य तिथि पर रेहान फ़ज़ल याद कर रहे हैं महारानी विक्टोरिया और अब्दुल करीम के नज़दीकी और असमान्य संबंधों को विवेचना में
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की बीबीसी से विशेष बातचीत कश्मीर पर अंतरराष्ट्रीय जगत के हस्तक्षेप की एक बार फिर की अपील भारत ने कहा कश्मीर में किसी तीसरे पक्ष के लिए कोई भूमिका नहीं नागरिकता संशोधन क़ानून पर बिहार के जद-यू के अंदर मचा बवाल राज ठाकरे ने अपने बेटे को राजनीति में किया लॉन्च
नागरिकता संशोधन क़ानून पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार क़ानून के विरोधियों ने कहा जारी रहेंगे धरने प्रदर्शण चीन में फैले वायरस कोरोना से भारत भी सतर्क कश्मीर में स्मार्टफ़ोन का कारोबार बिल्कुल ठप दुनिया जहाँ में आज बात अंगोला की
दिल्ली में केजरीवाल के सामने बीजेपी और कांग्रेस ने क्यों उतारे उभरते नेता शाहीन बाग़ की महिलाओं के एक दल ने की दिल्ली के एलजी से मुलाक़ात उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से ख़ास बातचीत राम नाम के कारण सितम सहते रामनामी पंथ के लोगों की कहानी बीबीसी के खज़ाने से ख़ास पेशकश अपने अनुभव साझा कर रहे हैं बीबीसी के पुराने संवाददाता नारायण बारेठ
एनपीआर के विरोध में कई राज्य, लेकिन क्या इसे लागू करने से वो कर सकते हैं इनकार निर्भया बलात्कार मामले में दोषी पवन गुप्ता की अर्जी खारिज, अब आगे क्या है रास्ता छत्तीसगढ़ में स्थानीय आदिवासी क्यों कर रहे हैं बांग्लादेशी शरणार्थियों का विरोध वुसत की डायरी में आज बात इंसान और इंसानियत की बीबीसी के खज़ाने से ख़ास पेशकश आपकी चिट्ठियां
- बीबीसी हिंदी रेडियो सेवा की ख़ास पेशकश में बात होगी उसकी यात्रा की. - दिग्गज प्रसारक याद करेंगे बीबीसी हिंदी रेडियो के बदलते सुनहरे दौर को. - साथ ही होंगे रेडियो प्रसारण से जुड़े अनकहे क़िस्से और विश्व समाचार
बीसीसीआई के नए सालाना कॉन्ट्रेक्ट में नहीं मिली महेंद्र सिंह धोनी को जगह
विश्व कप के बाद कोई मैच नहीं खेलने वाले पूर्व कप्तान का क्रिकेट करियर क्या हो गया है समाप्त?
बीबीसी इंडिया बोल में इसी विषय पर हुई चर्चा
बतौर मेहमान शरीक हुए वरिष्ठ खेल पत्रकार और समीक्षक मलय नीरव
श्रोताओं ने भी रखी अपनी बात
- निर्भया गैंगरेप के दोषियों को अब 1 फ़रवरी को फांसी दी जाएगी,. - नागरिकता संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पास. - विवेचना में आज कहानी मुग़ल सल्तनत के अभागे शहज़ादे दारा शुकोह की. - विश्व और खेल समाचार भी.
मुग़ल इतिहास में हिंदू और मुसलमानों को नज़दीक लाने की जितनी पुरज़ोर कोशिश दारा शुकोह ने की थी उतनी शायद अकबर के अलावा किसी और ने नहीं. शाहजहाँ के सबसे बड़े पुत्र होने के बावजूद उन्हें राजगददी से महरूम होना पड़ा, बल्कि उनका इतना क्रूर अंत हुआ, जिसकी मिसाल आज तक नहीं मिलती. हाल ही में अवीक चंदा की एक किताब प्रकाशित हुई है, ‘ दारा शुकोह – द मैन हू वुड बी किंग’ जिसमें उनके उदय से अस्त होने की कहानी को बहुत रोचक ढ़ंग से बयान किया गया है. विवेचना में रेहान फ़ज़ल याद कर रहे हैं मुग़ल सल्तनात के इस अभागे शहज़ादे को
केरल में राज्य सरकार के सुप्रीम कोर्ट जाने से नाराज़ राज्यपाल केंद्र सरकार का ऐलान, कश्मीर दौरे पर जाएंगे 36 केंद्रीय मंत्री एनआईए क़ानून के ख़िलाफ़ कोर्ट गई छत्तीसगढ़ सरकार बीबीसी के ख़ज़ाने से ख़ास पेशकश आपकी चिट्ठियां खेल की ख़बरें
निर्भया मामले के अभियुक्तों को 22 जनवरी को नहीं होगी फांसी जम्मू कश्मीर में चालू हुई 2जी ब्रॉडबैंड सेवा कर्नाटक में ईसा मसीह की मूर्ति पर क्यों हो रहा है विवाद ईरान अमरीका तनाव का असर क्या अमरीकी राष्ट्रपति चुनावों पर होगा, सुनवाएंगे दुनिया जहान ICC ने 2019 के लिए अपने अपने पुरस्कारों की घोषणा की. विराट कोहली को दिया 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड '
चरमपंथियों की मदद के आरोप में पकड़े गए पुलिस अधिकारी देविंदर सिंह को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच ज़ुबानी जंग तेज़ निर्भया मामले में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की दो दोषियों की क्यूरेटिव पटिशन, मां को उम्मीद 22 जनवरी को होगी फांसी बीबीसी के ख़ज़ाने से आज सुनिए, भारतीय सिनेमा के इतिहास की एक झलक
नागरिकता क़ानून के विरोध में कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों की बैठक; आप, बीएसपी और टीएमसी ने बनाई दूरी दिल्ली की जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से किया संवाद बीबीसी खज़ाने से सुनें... इंसान की उत्पत्ति और उसके विकास की कहानी
रेडियो की जानी मानी आवाज़ों के साथ ख़ास पेशकश ले चलेंगे आपको पुरानी बातों, पुरानी यादों और पुराने किस्सों के सफर पर
जेएनयू के छात्रों के साथ सहानुभूति जताने जेएनयू पहुंचीं दीपिका पादुकोण सरकार के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों नज़र आ रही हैं फ़िल्मी हस्तियाँ कार्यक्रम में हमारे साथ शामिल रहे फ़िल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा
- अमरीका ने कहा, ईरान ने गिराया था यूक्रेनी विमान - सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में लगे सभी प्रतिबंधों की समीक्षा करने को कहा. - आज बीबीसी के पिटारे से सुनवाएंगे आपको काम की बात की एक झलक. - सुनवाएंगे विश्व समाचार भी.
370 हटने के पांच महीनों बाद जम्मू कश्मीर पहुंचा विदेशी प्रतिनिधिमंडल नोएडा के SSP वैभव कृष्ण को किया गया सस्पेंड हिंसा की शाम कहां थे जेएनयू के कुलपति, सुनवाएं ख़ास बातचीत एक एक कदम पीछे हुए अमरीका और ईरान बीबीसी के ख़ज़ाने से ख़ास पेशकश आपकी चिट्ठियां
आज भारत बंद का दिखा व्यापक असर जेएनयू हिंसा मामले में अब तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी, पुलिस पर उठ रहे हैं सवाल दुनिया जहान में आज चर्चा ईरान बनाम अमरीका का
निर्भया के दोषियों की फांसी का दिन मुकर्रर अहमदाबाद में एनएसयूआई और एबीवीपी आमने सामने जेएनयू में अब भी डर का माहौल, 45 घंटों बाद सामने आए कुलपति ट्रेड यूनियनों की कल होगी देशव्यापी आम हड़ताल एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया ननकाना साहेब में जुमे की नमाज़ के बाद क्या हुआ इरान में जनरल कासिम सुलेमानी के जनाज़े में भगदड़ बीबीसी के ख़ाजाने से एक ख़ास पेशकश
जेएनयू में छात्रों के ख़िलाफ़ हुई हिंसा, नेताओँ ने पूछा क्या ये फासीवाद है 8 फरवरी को होंगे दिल्ली में चुनाव क्या आम आदमी पार्टी को चुनौती दे पाएगी बीजेपी जानेंगे क्या हो रहा है ईरान ईराक में सुनेंगे आपकी चिट्ठियां भी
जनरल क़ासिम सुलेमामी का शव ईरान पहुंचा, मध्य पूर्व में तनाव बरक़रार, ईरान बदला लेने को बेकरार राजस्थान के कोटा के अस्पताल में मरने वाले बच्चों की संख्या 110 पहुंची, जानेंगे कैसे हैं हालात बिहार में सत्तारूढ़ जेडीयू और बीजेपी के नेताओं के बीच एनआरसी और एनपीआर को लेकर बयानबाज़ी
बच्चों की मौत पर सरकारें क्यों नहीं पसीजतीं? कभी गोरखपुर, कभी कोटा, कभी मुज़फ़्फ़रपुर तो कभी पश्चिम बंगाल सरकार अशोक गहलोत की हो या योगी आदित्यनाथ की. बच्चों की मौत हो जाने के बाद भी क्यों नहीं जागती हैं सरकारें? इस बार बीबीसी इंडिया बोल में चर्चा इसी विषय पर
इराक़ में अमरीकी हवाई हमले में ईरान के शक्तिशाली सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव... सुलेमानी के मौत के बाद कच्चे तेल के दामों में उछाल, क्या भारत पर भी होगा असर? और विवेचना में याद करेंगे आधुनिक नाट्य साहित्य को नई दिशा देने वाले मोहन राकेश को...
कोटा में एक महीने में 100 बच्चों की मौत, ज़िम्मेदार कौन मुज़फ़्फ़रनगर में पुलिस चार लोगों को गिरफ़्तार किया, कहा ग़लती से पकड़ा था सरकार ने कहा कश्मीर घाटी में एसएमएस सेवा चालू हटी, लेकिन क्या वाकई ऐसा है हांगकांग में प्रदर्शनकारी फिर सड़कों पर आपकी राय खेल की ख़बरें
भीमा कोरेगांव युद्ध की 202वीं बरसी पर एकत्र हुए लाखों लोग, प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था इसरो ने कहा, मानव मिशन के लिए चार लोगों चुना गया जनरल बिपिन रावत बने नए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष, कई बार दे चुके हैं विवादित बयान बीबीसी के ख़जाने से आज सुनिए अमीन सयानी का दशकों पुराना इंटरव्यू
केरल विधानसभा में नागरिकता क़ानून के ख़िलाफ़ प्रस्ताव पास हुआ, नाराज़ हुए क़ानून मंत्री पिछले तीन सालों से कई दलित छात्रों को नहीं मिली अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति वर्षांत कार्यक्रमों में जानिए फिल्मों की दुनिया में क्या हुए चर्चे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किया मंत्रिमंडल का पहला विस्तार, अजित पवार बने उप मुख्यमंत्री वर्षांत कार्यक्रमों की शृंखला के तहत आज सुनाएंगे भारतीय खिलाड़ियों के साल भर के प्रदर्शन का लेखा-जोखा पाकिस्तान से वुसतुल्ला ख़ान की डायरी और आपकी चिट्ठियां
हेमंत सोरेन झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने.
राजस्थान के सरकारी अस्पताल में एक महीने के भीतर 77 बच्चों की मौत.
वर्षांत कार्यक्रमों की तीसरी कड़ी में रेहान फ़ज़ल याद कर रहे हैं राजनारायण के राजनीतिक जीवन को.
थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने नागरिकता संशोधन क़ानून का विरोध कर रहे लोगों की आलोचना की है. क्या राजनीतिक मुद्दों पर बयान देकर सेना प्रमुख ने लक्ष्मण रेखा लांघ दी है? बीबीसी इंडिया बोल में रक्षा विशेषज्ञ अजय शुक्ला और श्रोताओं को साथ चर्चा हुई इसी विषय पर.
- नागरिकता क़ानून और एनआरसी के ख़िलाफ़ दिल्ली-मुंबई में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन. - हिंसक प्रदर्शनों के एक सप्ताह बाद क्या बोले पुरानी दिल्ली के लोग. - विरोध प्रदर्शनों में मारे गए कर्नाटक के लोगों को मुआवज़ा देंगी ममता बनर्जी. - वर्षांत कार्यक्रमों की कड़ी में कहानी ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह की.
आरएसएस प्रमुख के बयान का हो रहा है विरोध, बीजेपी की सहयोगी पार्टियां भी नहीं हैं चुप 14 महीने की बच्ची का दर्द, अब तक नहीं लौटे विरोध प्रदर्शन पर गए मां पिता वर्षांत कार्यक्रमों में आज चर्चा गज़ गायक जगजीत सिंह की जानेगें अख़बारों की सुर्खियां भी लेकिन पहले विश्व समाचार
1. नागरिकता क़ानून के ख़िलाफ़ हुए प्रदर्शनों पर बोले सेना प्रमुख जनरल रावत. 2. क्या सेना प्रमुख का बयान नागरिकों के मामले में एक दख़ल है. 3. राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को कहा आरएसएस का प्रधानमंत्री, बीजेपी ने किया पलटवार. 4. आपकी चिट्ठियां भी होंगी लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनिए.
1. नागरिकता क़ानून के ख़िलाफ़ प्रदर्शनों पर बोले पीएम मोदी, सरकारी संपत्ति को नुक़सान न पहुंचाएं. 2. जानेंगे, एनपीआर और एनआरसी में क्या है अंतर. 3. दुनिया जहां की वार्षिकी में आज जानेंगे पूरे साल की बड़ी घटनाओं का लेखा-जोखा. लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनिए.
मोदी सरकार ने NPR यानी राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अपडेट करने की मंज़ूरी दी. हेमंत सोरेन 29 दिसंबर की दोपहर झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ. असम के ग्वालपाड़ा के माटिया गांव में बन रहा है सबसे बड़ा डिटेंशन सेंटर
एनपीआर को मिली केंद्रीय कैबिनेट की मंज़ूरी विपक्ष ने फ़ैसले का किया विरोध, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, एनआरसी की दिशा में है ये पहला क़दम दिल्ली समेत देश भर में सीएए के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन जारी मुज़फ़्फ़रनगर में कई मुसलमानों का आरोप, पुलिस घर में घुसकर कर रही है तोड़-फोड़
झारखंड में बनेगी झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, आरजेडी गठबंधन की सरकार. बीजेपी की रणनीति क्या थी और कैसे वो चूकी, करेंगे विश्लेषण. सऊदी अरब की अदालत ने सुनाई पत्रकार जमाल ख़ाशोज्जी हत्या के मामले में पांच लोगों को सज़ा-ए-मौत.
झारखंड में बीजेपी को लगा झटका, जेएमएम-कांग्रेस-राजद गठबंधन को मिला पूर्ण बहुमत नागरिकता संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ कांग्रेस का सत्याग्रह सीएए के समर्थन में कोलकाता की सड़कों पर उतरी बीजेपी सऊदी पत्रकार जमाल ख़ाशोज्जी की हत्या में पाँच को सज़ा-ए-मौत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार ने नागरिकता क़ानून में जो बदलाव किया है, वो सही है. झारखंड में किसकी जीत, किसकी हार...कौन बनाएगा सरकार फैसला आज. तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा सीरिया सरकार की ओर से हुए हमलों के चलते 80 हज़ार से ज़्यादा घर छोड़ने पर मजबूर. साप्ताहिक कार्यक्रम खेल और खिलाड़ी
नागरिकता कानून के विरोध में हुए उत्तर प्रदेश में हुए हिंसक प्रदर्शनों में मरने वालों की तादाद 15 हुई. रूस और चीन ने संयुक्त राष्ट्र में सीरिया में मदद पहुंचाने के प्रस्ताव को गिराया. साथ ही अखबारों की समीक्षा भी
नागरिकता कानून के ख़िलाफ़ देशभर में प्रदर्शन क्यों? क्यों सरकार के तमाम आश्वासनों के बावजूद बढ़ रहा है विरोध ? क्या मोदी सरकार ने इस मामले में जल्दबाज़ी दिखाई है या उसे अंदाज़ा ही नहीं था कि विरोध की आग इतनी भड़क जाएगी ? बीबीसी इंडिया बोल में श्रोताओं और वरिष्ठ पत्रकार नीरजा चौधरी के साथ चर्चा हुई इसी विषय पर.
| ReplyForward
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली से लेकर यूपी तक हिंसक प्रदर्शन, पांच की मौत
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बोलीं- लोगों को नोटबंदी की तरह नागरिकता के लिए लाइन में खड़ा करना चाहती है केंद्र सरकार
जानेंगे, किस ओर जा रहा है असम में नागरिता कानून के खिलाफ़ शुरू हुआ आंदोलन
होगी अखबारों की समीक्षा और विवेचना भी, लेकिन पहले विश्व समाचार
नागरिकता कानून के विरोध में गुरुवार को हुए प्रदर्शनों में तीन की मौत, कई इलाक़ों में इंटरनेट सेवाओं पर रोक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बोलीं- नागरिकता क़ानून पर यूएन जैसी एजेंसी की निगरानी में हो जनमतसंग्रह नागरिकता कानून को लेकर केंद्र सरकार ने छपवाए विज्ञापन, क्या हैं इस क़दम के मायने
नागरिकता संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ भारत भर में विरोध प्रदर्शन लखनऊ और मंगलोर में प्रदर्शन हुआ हिंसक बेंगलूरु में जाने माने इतिहासकार रामचंद्र गूहा भी हिरासत में लिए गए मुंबई में फ़िल्म जगत के लोगों ने भी प्रदर्शन में लिया हिस्सा बीबीसी लेकर आ रहा है बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वीमेन ऑफ़ द ईयर अवार्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ महाभियोग प्रस्ताव पारित, ऊपरी सदन में चलेगा ट्रायल
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आज देश के कई हिस्सों में प्रदर्शनों का आह्वान, उत्तर प्रदेश के बाद बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बोले, सही प्रतिनिधित्व के लिए जनसंख्या के लिहाज़ से बढ़ाई जाएं लोकसभा की सीटें... कितना व्यावहारिक है ये सुझाव दुनिया जहान में सुनेंगे, पड़ोसी देशों से भारत के रिश्ते पर नागरिकता संशोधन क़ानून का असर क्या होगा और जानेंगे, आज आईपीएल के लिए लगने वाली बोली में किन खिलाड़ियों पर रहेगी नज़र
नागरिकता संशोधन क़ानून पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने फ़िलहाल इनकार किया.
दिल्ली के निर्भया केस में दोषी अक्षय कुमार सिंह की पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में ख़ारिज.
जयपुर में 11 साल पहले हुए बम धमाकों के मामले में अदालत ने चार लोगों को दोषी करार दिया.
और दुनिया जहान में चर्चा पड़ोसियों के भारत के बिगड़ते रिश्तों की.
रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी बोले- रेलवे की संपत्ति को नुक़सान पहुंचाने वालों को ‘देखते ही मारी जाए गोली नागरिकता संशोधन क़ानून के खिलाफ दिल्ली के सीलमपुर में उग्र प्रदर्शन, हालात काबू में नागरिकता कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों को लेकर राजनीति तेज, गृहमंत्री बोले- जितना भी विरोध कर लो, नहीं झुकेगी सरकार
- देशद्रोह के मामले में पाकिस्तान की विशेष अदालत ने सुनाई पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ को मौत की सज़ा. - पाकिस्तान की सेना ने कहा जिस व्यक्ति ने मुल्क की रक्षा में जंग लड़ी वो कभी देशद्रोही नहीं हो सकता. - दिल्ली के सीलमपुर में नागरिकता क़ानून के ख़िलाफ़ हिसंक विरोध-प्रदर्शन
· जामिया युनिवर्सिटी की वीसी ने कहा परिसर में घुसकर छात्रों को पीटा जाना स्वीकार्य नहीं.
· नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आंच अलीगढ़, लखनऊ के साथ साथ देश के अन्य संस्थानों तक पहुंची.
· पं बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की रैली.
· कार्यक्रम में आपकी राय भी
नागरिकता क़ानून में संशोधन के विरोध में दिल्ली के जामिया नगर में हिंसा, तोड़फोड़ और आगज़नी.
नागरिकता क़ानून में संशोधन के ख़िलाफ़ असम और पश्चिम बंगाल में भी विरोध प्रदर्शन.
अन्य ख़बरों के साथ याद करेंगे हिंदी फिल्मों की अदाकार स्मिता पाटिल को.
नागरिकता क़ानून में संशोधन के बाद उत्तर-पूर्वी राज्यों में भीषण असंतोष और हिंसा. क्या धर्म के आधार पर नागरिकता तय करना धर्मनिरपेक्ष संविधान की भावना के अनुरूप है? ऐसा क़ानून पास करके मोदी सरकार क्या हासिल करना चाहती है? बीबीसी इंडिया बोल में वरिष्ठ पत्रकार शेखर अय्यर और श्रोताओं के साथ चर्चा हुई इसी विषय पर.
ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन भारी बहुमत के साथ सत्ता में लौटे.
असम में राष्ट्रीय नागरिकता बिल का विरोध जारी.
और विवेचना में बात दर्शकों की माँग पर छक्का मारने वाले सलीम दुर्रानी की.
अपने ज़माने में सलीम दुर्रानी भारत के सबसे अच्छे ऑल-राउंडर माने जाते थे लेकिन वो इसलिए मशहूर थे क्योंकि वो दर्शकों की मांग पर छक्का लगाया करते थे. वर्ष 1973 में इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान जब उन्हें एक टेस्ट में नहीं खिलाया गया तो पूरे शहर में पोस्टर लग गए 'नो दुर्रानी, नो टेस्ट'. सलीम दुर्रानी के 85 वें जन्मदिन पर रेहान फ़ज़ल नज़र दौड़ा रहे हैं उनसे जुड़े कई दिलचस्प पहलुओं पर.
एग्ज़िट पोल के अनुसार ब्रिटेन में कंज़र्वेटिव पार्टी को मिल सकता है पूर्ण बहुमत राष्ट्रपति कोविंद ने नागरिकता संशोधन बिल को दी मंज़ूरी असम में दो प्रदर्शनकारियों की मौत बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने भारत का दौरा किया रद्द एंग्लो-इंडियन समुदाय का अब संसद और विधानसभा में नहीं होगा नामांकन मुग़ल बादशाह अकबर के जन्म स्थल उमरकोट से एक ख़ास रिपोर्ट
नागरिकता संशोधन बिल राज्य सभा में भी पास पूर्वोत्तर में थम नहीं रहा विरोध प्रदर्शन झारखंड में तीसरे चरण का मतदान आज ब्रिटेन में भी आज होगा मतदान भारत ने वेस्ट इंडीज़ से जीती टी-20 सिरीज़
नागरिकता संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में बहस जारी.
पूर्वोत्तर राज्य असम में विधेयक के विरोध में प्रदर्शन और आगज़नी.
नानावती आयोग ने गुजरात दंगों के मामले में नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दी.
और बताएंगे आपको, फ्रांस में होने वाले विरोध प्रदर्शन बाक़ी दुनिया से अलग क्यों हैं.
नागरिकता संशोधन बिल के ख़िलाफ़ दिल्ली से लेकर पूर्वोत्तर तक लोग सड़कों पर बिल की क़ानूनी वैधता पर भी उठ रहें हैं सवाल क्या कहती है सीएबी के बारे में पाकिस्तानी मीडिया ट्रंप के ख़िलाफ़ महाभियोग प्रक्रिया में लगे औपचारिक आरोप 10 साल के बाद पाकिस्तान के घरेलु मैदान में आज से शुरू होगा टेस्ट मैच
नागरिकता संशोधन विधेयक का उत्तरपूर्व में व्यापक विरोध. दिल्ली में भी प्रदर्शन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफ़ेसर फ़िरोज़ खाँ ने अपने पद से दिया इस्तीफ़ा आपकी मुलाकात कराएंगे क्रिकेटर मयंक अग्रवाल से
नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पास विपक्ष ने कहा विभाजनकारी है बिल, विरोध जारी रहेगा झारखंड में तीसरे चरण के मतदान के लिए आज थम जाएगा प्रचार दिल्ली अग्निकांड में 11 लोगों की जान बचाने वाले दमकलकर्मी से एक बातचीत ब्रिटेन के चुनाव से जुड़ी एक ख़ास रिपोर्ट
नागरिकता संशोधन विधेयक संसद में पेश कर्नाटक में 15 सीटों के लिए उप चुनाव में 12 में बीजेपी की जीत झारखंड में तीसरे चरण के चुनाव प्रचार ने ज़ोर पकड़ा होंगे आपके पत्रों के उत्तर भी
लोकसभा में आज पेश होगा नागरिकता संशोधन विधेयक, लेकिन पूर्वोत्तर में लोग नाराज़
दिल्ली अग्नि कांड में मारे गए लोगों के परिजन पहुंच रहे हैं अस्पताल
हॉन्ग कॉन्ग में अबतक का सबसे विशाल प्रदर्शन
वुअअतुल्लाह ख़ान की डायरी
और साप्ताहिक कार्यक्रम खेल खिलाड़ी
1. दिल्ली के अनाज मंडी इलाक़े की फ़ैक्ट्री में लगी आग, 43 लोगों की मौत. 2. प्रधानमंत्री मोदी समेत प्रमुख हस्तियों ने जताया दुख, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने घटना की जांच के आदेश दिए. 3. अग्निकांड का दोष एक-दूसरे पर मढ़ रहे राजनैतिक दल, आख़िर कौन है असली ज़िम्मेदार. 4. दूसरी भी ख़बरें होंगी लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनिए.
ब्रिटेन के चुनाव में कश्मीर का मुद्दा, ब्रैडफ़र्ड में एशियाई मूल के वोटरों को लुभाने के लिए उम्मीदवार कर रहे हैं वादे उन्नाव पहुंचा रेप पीड़िता का शव, पिता ने लगाई इंसाफ की गुहार, यूपी सरकार को घेरने में जुटा विपक्ष और झारखंड विधानसभा चुनाव में BJP ने क्यों नहीं उतारे मुस्लिम उम्मीदवार, ख़ास बातचीत में सुनिए CM रघुवर दास का जवाब
एयरटेल के 32 करोड़ यूज़र्स के डेटा पर था ख़तरा, BBC ने बग को लेकर कंपनी को किया आगाह
उन्नाव रेप केस की पीड़िता की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत, गांव में मातम, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी और तेलंगाना हाईकोर्ट का आदेश, सोमवार तक सुरक्षित रखे जाएं एनकाउंटर में मारे गए रेप के अभियुक्तों के शव, पुलिस के दावों पर कहीं खुशी, कहीं सवाल
हैदराबाद बलात्कार हत्या मामले में पुलिस का दावा, चारों अभियुक्त एनकाउंटर में मारे गए.
घटना पर मिलीजुली प्रतिक्रिया, पीड़ित लड़की के माता-पिता ने जताया संतोष.
विवेचना में सुनिए मक़बूल बट्ट को क्यों दी गई थी फाँसी.
पिछले सप्ताह विवेचना में हमने सुनील गुप्ता और सुनेत्रा चौधरी की किताब ‘ब्लैक वॉरंट कन्फेशंस ऑफ़ अ तिहाड़ जेलर’ का ज़िक्र किया था जिसमें तिहाड़ जेल में फाँसी की सज़ा पाए क़ैदियों के अंतिम क्षणों का वर्णन किया किया है. आज के अंक में रेहान फ़ज़ल बता रहे हैं कश्मीरी पृथकतावादी मक़बूल बट्ट को दी गई मौत की सज़ा और उनके अंतिम क्षणों के बारे में
अमरीका के निचले सदन की स्पीकर का एलान, राष्ट्रपति पर तय होंगे महाभियोग के आरोप, ट्रंप समर्थकों ने उठाए मंशा पर सवाल
रिजर्व बैंक का अनुमान, 6.1 नहीं पांच फ़ीसदी रहेगी GDP ग्रोथ रेट, क्या पटरी पर लौट सकती है आर्थिक विकास की गाड़ी और बुलेट ट्रेन परियोजना पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण की दो टूक
पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने आर्थिक सुस्ती को लेकर मोदी सरकार पर किया हमला उन्नाव रेप पीड़िता को ज़िंदा जलाकर मारने की कोशिश कर्नाटक में 15 सीटों के लिए हुए उपचुनाव झारखंड में दूसरे चरण के लिए प्रचार ख़त्म फ़्रांस में पेंशन स्कीम के ख़िलाफ़ देशव्यापी हड़ताल
70 वीं सालगिरह पर नैटो देशों का एकजुटता पर ज़ोर, लेकिन ट्रूडो के वायरल वीडियो पर विवाद झारखंड में आज थमेगा 20 सीटों पर प्रचार का शोर, वोटरों को लुभाने के लिए उम्मीदवार और स्टार प्रचारकों ने लगाई ताक़त और दुनिया जहान में पड़ताल, क्यों उबल रहा है इराक़
नागरिकता संशोधन बिल को मिली सरकार की मंज़ूरी छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी जवान ने अपने ही पाँच साथियों को गोली मारी दुनिया जहाँ में आज बात इराक़ की
राज्यसभा में पास हुआ एसपीजी संशोधन बिल चेन्नई के षणमुग सुब्रमण्यन ने खोजा चंद्रयान 2 का विक्रम लैंडर शुरु हुई जलवायु परिवर्तन को लेकर अहम बैठक निधि गोयल को मिला सर्वोत्तम सुगम्य वेबसाइट का पुरस्कार प्रेस रिव्यू क्यों हुई कूचबिहार में दो लोगों की लिंचिंग, सुनाएंगे ख़ास रिपोर्ट खेल समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड में चुनाव प्रचार. धारा 370 और राम मंदिर के मुद्दे पर वोट माँगे स्पेन की राजधानी मैड्रिड में मौसम परिवर्तन शिखर सम्मेलन शुरू विश्व विकलाँग दिवस पर आपको सुनवाएंगे द्दष्टिबाधित पंकज सिन्हा की कहानी
संसद में जया बच्चन ने की बलात्कारियों को लिंच करने की मांग, लेकिन क्या इससे रुक जाएंगे रेप के मामले भारी बारिश के कारण दीवार गिरी, 17 लोगों की मौत पंकजा मुंडे के बीजेपी छोड़ने की अटकलें तेज़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का साक्षात्कार प्रेस रिव्यू पिता थे चपरासी, बेटी बन जज विश्व विकलांग दिवस पर सुनवाएंगे ख़ास रिपोर्ट
तेलंगाना में महिला वेटरनरी डाक्टर के बलात्कार की गूँज संसद में ज़िक्र होगा झारखंड में दूसरे चरण के तेज़ होते चुनाव प्रचार का आपकी मुलाकात कराएंगे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मराँडी से और होंगे आपके पत्रों के उत्तर भी
छत्तीसगढ़ में न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट का नतीजा, सुरक्षाबलों के हमले में 17 निर्दोष आदिवासी मारे गए.
भारतीय उद्योगपति राहुल बजाज का दावा, मोदी सरकार में भयभीत हैं उद्योगपति, लेकिन क्यों ?
सुनिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत और खेल समाचार भी.
महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार ने साबित किया बहुमत, बीजेपी ने किया वॉक आउट झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान संपन्न बिगड़ रही है भारतीय अर्थव्यवस्था की तबीयत, क्या काम नहीं कर रहे सरकार के उठाए कदम हैदराबाद रेप पीड़िता के लिए न्याय की मांग हुई तेज़ पाकिस्तान से छपने वाले अख़बारों की सुर्खियां प्रेस रिव्यू बीबीसी न्यूज़मेकर्स में मुलाक़ात रवि कुमार नास्तिक से
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की रणनीति क्यों फ़ेल हुई? क्या बीजेपी का नेतृत्व महाराष्ट्र के घटनाक्रम से कुछ सबक़ लेगा? वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह और श्रोताओं के साथ चर्चा हुई इसी विषय पर.
भारत में सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी में छह साल में सबसे बड़ी गिरावट.
बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के ख़िलाफ़ लोकसभा में जमकर हंगामा.
विवेचना में चर्चा रंगा-बिल्ला के जीवन के आखिरी क्षणों की.
हाल ही में सुनील गुप्ता और सुनेत्रा चौधरी की एक किताब प्रकाशित हुई है ‘ब्लैक वॉरंट - कनफ़ेशंस ऑफ़ अ तिहाड़ जेलर’ जिसमें फाँसी पाए अपराधियों के अंतिम क्षणों का वर्णन किया गया है. 1982 में जब ख़ूँख़ार अपराधियों रंगा और बिल्ला को फाँसी दी गई थी तो सुनील गुप्ता वहाँ मौजूद थे. कौन थे रंगा और बिल्ला ? उन्होंने कौन सा अपराध किया था जिसने दिल्ली को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया था ? रंगा और बिल्ला को फाँसी देते समय क्या क्या हुआ था बता रहे हैं रेहान फ़ज़ल विवेचना में
उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद की कैबिनेट की बैठक शिवाजी के रायगढ़ क़िले के लिए 20 करोड़ रुपए मंज़ूर किसानों के लिए कुछ बड़ा करने का वादा लेकिन विचारधारा को लेकर घिरे उद्धव ठाकरे कश्मीर में छात्रों की मुश्किलों पर एक ख़ास रिपोर्ट बिहार में एक पुरुष के शरीर में मिला उन्नत
झारखण्ड में भूख से हुई मौतों पर ख़ास रिपोर्ट
उद्धव ठाकरे ने ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ गोडसे को देशभक्त बताने पर बीजेपी ने की साध्वी प्रज्ञा पर कार्रवाई और एमनेस्टी इंटरनेशनल ने क्यों असम के विदेशी ट्रिब्यूनल्स पर लगाए गंभीर आरोप आपकी चिट्ठियां भी
उद्धव ठाकरें लेंगे आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकिन क्या ये सरकार लंबे समय तक चल पाएगी ठाकरे परिवार अब तक सीधे सत्ता से क्यों रहा दूर दुनिया जहांन में आज बात श्रीलंका के नए राष्ट्रपति की
महाराष्ट्र में 288 विधायकों ने ली शपथ, परिवार और पार्टी में लौटे अजित पवार बांग्लादेश में एक कैफ़े पर हुए चरमपंथी हमले के केस में सात लोगों को सज़ा-ए-मौत दुनिया जहान में सुनिए, श्रीलंका में राजपक्षे बंधुओं के शासन के भारत के लिए क्या होंगे मायने
उद्धव ठाकरें होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री लेकिन बीजेपी से कहाँ हुई चूक सबरीमाला मंदिर में पूजा करने की कोशिश करने वाली महिला पर हमला बीएसएनएल के 79000 कर्मचारियों ने दी वीआरएस की अर्ज़ी
देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया. महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने की तैयारी बात करेंगे झारखंड के आदिवासियों के पथलगड़ही आँदोलन के बारे में ज़िक्र होगा पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल बाजवा को मिले सेवा विस्तार पर उठे विवाद पर भी
महाराष्ट्र की राजनीति पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला आज.
फ़ैसले से पहले शिवसेना, कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस ने दिखाई ताक़त.
ब्रिटेन ने चीन से कहा- संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षकों को शिनजियांग जाने की अनुमति दी जाए.
सुनिए चीन के बंदी शिविर से रिहा महिला की आपबीती.
और बताएंगे आपको उस गांव के बारे में, जिसने पेश की है आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल.
महाराष्ट्र के राजनीतिक घमासान पर निर्णायक हो सकता है आज का दिन, निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर.
क्या अजित पवार को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएंगे शरद पवार.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा की तीन सीटों पर आज होगा उपचुनाव, ममता बनर्जी के लिए नाक का सवाल.
वुसतुल्लाह ख़ान की डायरी के साथ सुनिए साप्ताहिक अंक खेल-खिलाड़ी भी.
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस को शपथ दिलाने के राज्यपाल के फ़ैसले के ख़िलाफ़ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई.
विधायकों पर लटकी दल-बदल क़ानून की तलवार, महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम के क्या होंगे दूरगामी नतीजे.
सुनिए पाकिस्तान से छपने वाले उर्दू अख़बारों की साप्ताहिक समीक्षा भी.
बीएचयू में संस्कृत के असिस्टेंट प्रोफेसर फ़िरोज़ ख़ान को मिला आरएसएस का समर्थन.
झारखंड में मॉब लिंचिंग के शिक़ार लोगों के परिजनों को है न्याय का इंतज़ार.
विवेचना में करेंगे याद भारतीय पर्वतारोहियों की शानदार उपलब्धि को.
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का मुख्यमंत्री लगभग तय लेकिन बीजेपी ने कहा मौक़ेपरस्ती का है गठबंधन पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा पहुँचे श्रीनगर विवेचना में आज बात भारत के पर्वतारोहियों की भारत-बांग्लादेश के बीच पहले डे-नाइट टेस्ट में बांग्लादेश की टीम सिमटी 106 रन पर
हाल में मशहूर पर्वतारोही मनमोहन सिंह कोहली की आत्मकथा प्रकाशित हुई है ‘अ लाइफ़ फ़ुल ऑफ़ एडवेंचर’ जिसमें उन्होंने अपने रोमाँचक करियर की कई बातों को साझा किया है. कोहली उस भारतीय दल के प्रमुख थे जिसके 9 सदस्यों ने 1965 में एवरेस्ट की ऊँचाइयों को छू कर एक विश्व रिकार्ड बनाया था. विवेचना में रेहान फ़ज़ल याद कर रहे हैं भारतीय पर्वतारोहियों की उस उपलब्धि को
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप़. नेतन्याहू ने कहा ये है तख्तापलट की कोशिश
झारखंड चुनावों में मंदिर मुद्दा इस बार कितना बड़ा मुददा है.
बीएचयू में एक मुसलमान के संस्कृत पढ़ाने से क्या है दिक़्क़त
इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर संसद में हंगामा बीपीसीएल समेत पाँच सरकारी कंपनियों की हिस्सेदारी बेचने का फ़ैसला महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बनना तय दिल्ली में पानी की गुणवत्ता को लेकर आप और बीजेपी में तकरार
- ब्रिटेन के शाही परिवार के ड्यूक ऑफ यॉर्क प्रिंस एंड्रयू शाही दायित्वों से पीछे हटे. - झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी. - क्यों हो रहे हैं बोलिविया में सरकार विरोधी प्रदर्शन, क्या है क्या संकट सुनिए दुनिया जहान
गृहमंत्री अमित शाह का राज्यसभा में दावा- कश्मीर में हालात सामान्य हुए.
अमित शाह के दावे पर क्या कहते हैं आम कश्मीरी नागरिक.
महाराष्ट्र में सरकार बनाने की जुगत जारी.
दुनिया जहान में चर्चा बोलिविया के घटनाक्रम पर.
- अमरीकी राष्ट्रपति ख़िलाफ़ महाभियोग में कई गवाहों ने ट्रम्प पर यूक्रेन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया. - झारखंड विधानसभा चुनाव की लड़ाई में भाजपा की सहयोगी पार्टियों ने चुने अलग- अलग रास्ते. - राजस्थान के सरकारी स्कूल में मुस्लिम बच्चे सीख रहे हैं संस्कृत.
दिल्ली में जेएनयू के छात्र, ज्यादा छात्रावास शुल्क के विरोध में डटे. पुलिस पर लगाया ज़्यादती का आरोप.
सुनिए बीएचयू में संस्कृत अध्यापन के लिए विरोध का सामना कर रहे प्राध्यापक फ़िरोज़ ख़ान से बातचीत.
राजस्थान में स्थानीय निकाय के चुनावों में कांग्रेस ने बीजेपी को हराया.
- अमरीका वेस्ट बैंक की इसराइली बस्तियों को अब नहीं मानेगा अवैध.. - उन्नाव में किसानों और पुलिस के संघर्ष के बाद ट्रांस गंगा सिटी का इलाक़ा छावनी बना. किसान मुआवज़ा बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत. - पाकिस्तान की मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पार्टी के संस्थापक अल्ताफ हुसैन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत में शरण देने की अपील की
दिल्ली में जेएनयू छात्रों के संसद मार्च को पुलिस ने रोका.
उत्तराखंड में निजी आयुर्वेद कालेजों के छात्र धरने पर.
संसद सत्र के पहले दिन फ़ारूक़ अब्दुल्ला की नज़रबंदी पर हंगामा.
हॉन्गकॉन्ग में जंग का मैदान बना यूनिवर्सिटी कैंपस.
श्रीलंका में गोटाभाया राजपक्षा ने राष्ट्रपति चुनाव जीता.
बताएंगे आपको भारत-श्रीलंका संबंधों पर क्या होगा असर.
अयोध्या मामले पर पुनर्विचार याचिका दायर करेगा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड.
संसद का शीतकालीन सत्र कल से होगा शुरू, हंगामे के आसार.
चर्चा होगी महाराष्ट्र की राजनीति पर भी.
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक गतिरोध के लिए कौन है ज़िम्मेदार ? क्या राष्ट्रपति शासन ही आखिरी विकल्प था ? लोकतंत्र की सेहत के लिए क्या हैं इस घटनाक्रम के मायने ? बीबीसी इंडिया बोल में श्रोताओं और वरिष्ठ पत्रकार राधिका रामासेषन के साथ चर्चा हुई इसी विषय पर.
महाराष्ट्र में सरकार गठन पर आगे बढ़ीं एनसीपी-शिवसेना और कांग्रेस, कार्यकाल पूरा करने का दावा किया सबरीमला मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाली महिलाओं को इस बार नहीं मिलेगी सुरक्षा और रेहान फ़ज़ल की विवेचना में सुनिएगा, नेहरू की ज़िंदगी के ग़ैर-सियासी क़िस्से
बात मयंक अग्रवाल के दोहरे शतक की भी
आरसीईप से बाहर हुआ भारत, लेकिन फिर भी इसके दरवाज़े भारत के लिए रहेंगे खुले झारखंड में सरकार से क्यों नाराज़ हैं आदिवासी महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से परेशान किसान कालापानी नेपाल में भारत में, क्या कहते हैं यहां रहने वाले लोग जाने माने गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह
अमरीकी राष्ट्रपति के ख़िलाफ़ महाभियोग जांच की सुनवाई शुरू सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर आज आएगा अहम फैसला रफ़ाल सौदा मामले में समीक्षा याचिका पर आज फ़ैसला श्रीलंका राष्ट्रपति चुनावों में किसे समर्थन देगा वहां का मुसलमान समुदाय दुनिया जहान में पड़ताल स्पेन में हो रहे राजनीतिक हलचल की प्रेस रिव्यू
मुख्य न्यायाधीश का दफ़्तर भी आरटीआई के दायरे में, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फ़ैसला
महाराष्ट्र में राष्ट्रशासन लगाए जाने का बीजेपी ने किया बचाव
इस बीच सरकार बनाने के लिए शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच बातचीत का दौर जारी
दुनिया जहां में बात करेंगे स्पेन के राजनीतिक संकट की
महाराष्ट्र में सरकार बनाने की सभी कोशिशें फेल, राष्ट्रपति शासन लागू महाराष्ट्र में आज किन बातों पर रहेंगी नज़रें झारखंड की लोजपा ने किया अकेले चुनाव लड़नवे का फ़ैसला मध्यप्रदेश में संबल योजना के अपात्रों के ख़िलाफ कदम उठाएगी सरकार आरटीआई के दायरे में होंगे चीफ़ जस्टिस या नहीं, आज आएगा अहम फैसला वीएचपी ने कहा राम मंदिर के सरकारी ट्रस्ट में कौन रहेगा, इसकी चिंता नहीं
एनसीपी के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए आज शाम साढ़े आठ बजे तक का वक्त क्या शिवसेना अपने ही जाल में उलझ कर रह गई है? अयोध्या में मंदिर के लिए ट्रस्ट बनाने की कोशिशें शुरु आईएईए ने की पुष्टि, कहा ईरान कर रहा है यूरेनियम का संवर्धन बीजेपी के दो अहम राजनीतिक एजेंडे पूरे, किन मुद्दों पर अब आगे बढ़ेगी बीजेपी सिखों के पहले गुरु गुरु नानक देव का 550वीं पहला प्रकाश पर्व
महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ हुईं. आदित्य ठाकरे राजभवन पहुंचे. शिवसेना के अरविंद सावंत ने दिया केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा क्या कहना है बनारस के मुसलमानों का बाबरी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर होंगे आपके पत्रों के उत्तर भी
महाराष्ट्र के राज्यपाल ने शिवसेना को दिया सरकार बनाने का न्योता, ठाकरे परिवार के आवास मातोश्री में रात भर रही हलचल छत्तीसगढ़ में धान के समर्थन मूल्य को लेकर राज्य और केंद्र सरकारें आमने-सामने जानेंगे, झारखंड के विधानसभा चुनावों में कितनी अहमियत रखता है भूख से हुई मौतों का मुद्दा
महाराष्ट्र में बीजेपी ने सरकार बनाने से मना किया. शिवसेना पर जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया. सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर खुलकर बोले अयोध्या के मुसलमान नौजवान. सुनिए आपबीती बांग्लादेश के उन हिंदुओं की जिन्हें भारत से वापस भेज दिया गया.
अयोध्या मामले के ऊपर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर मुख्य मुस्लिम पक्षकार सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड दायर नहीं करेगा पुनर्विचार याचिका
क्या हैं अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के अहम क़ानूनी पहलू, राम मंदिर पर होने वाली राजनीति के भविष्य पर करेंगे बात
महाराष्ट्र के राज्यपाल की ओर से मिले सरकार बनाने के न्योते पर क्या है बीजेपी का रुख़
सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला अयोध्या में विवादित भूमि पर बनेगा मंदिर. नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित कर फ़ैसले पर खुशी जताई मुस्लिम पक्ष ने कुछ जगह फ़ैसले पर संतोष जताया तो कुछ जगह असंतोष. जानेंगे अयोध्या और लखनऊ का माहौल. आज पूरे कार्यक्रम में इसी घटनाक्रम पर होगी चर्चा. और पूरे कार्यक्रम के दौरान हमारे साथ होंगे वरिष्ठ पत्रकार और हमारे पुराने साथी रामदत्त त्रिपाठी
राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फ़ैसला; उत्तर प्रदेश में स्कूल-कॉलेज बंद, अन्य राज्यों ने भी बढ़ाई सुरक्षा
अयोध्या मामले के इतिहास और इसपर होने वाली राजनीति की भी करेंगे बात
आज होगा भारत के डेरा बाबा नानक को पाकिस्तान के दरबार साहिब से जोड़ने वाले करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन
होगी अख़बारों की समीक्षा भी, लेकिन पहले विश्व समाचार
महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिरोध बरकरार, फडणवीस ने दिया सीएम पद से इस्तीफ़ा, शिवसेना पर बरसे, उद्धव का पलटवार
गांधी परिवार से SPG सुरक्षा घेरा हटाए जाने की ख़बर, कांग्रेस ने बताया बदले की राजनीति
विवेचना में रेहान फ़ज़ल के साथ सोशलाइट भाईचंद पटेल की बात
भाईचंद पटेल की गिनती भारत के चोटी के ‘सोशेलाइट्स’ में होती है. हाल ही में उनकी आत्मकथा प्रकाशित हुई है ‘आई एम अ स्ट्रेनजर हियर माईसेल्फ़’ जिसमें उन्होंने लंदन में अपनी पढ़ाई, वकील और संयुक्त राष्ट्र के बड़े अधिकारी बनने और कई दिलचस्प लोगों से मिलने की कहानी को बहुत मनोरंजक ढ़ंग से बयान किया है. विवेचना में रेहान फ़ज़ल नज़र डाल रहे हैं भाईचंद पटेल के लीक से हट कर जीवन के कुछ प्रसंगों पर
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने नेटो को लेकर अमरीका के रवैये पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर शिवसेना-बीजेपी में गतिरोध जारी
नोटबंदी को तीन साल पूरे, जानेंगे असंगठित उद्योगों पर क्या है असर
महाराष्ट्र में बरक़रार महायुति की दरार, राज्यपाल से मिले बीजेपी नेता, शिवसेना के तेवर अब भी तीखे
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता का एलान, करतारपुर आने वालों को लाना होगा पासपोर्ट, इमरान ख़ान ने की थी छूट की बात, भारत ने कहा- समझौते के तहत पासपोर्ट जरूरी
भारत के नए राजनीतिक नक्शे पर नेपाल की आपत्ति, क्या है भारत का पक्ष
साथ में आपके पत्र भी
डोनल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ महाभियोग की अगले हफ़्ते से होगी सार्वजनिक सुनवाई दिल्ली में सौ रुपए किलो कैसे पहुंच गए प्याज़ के दाम और दुनिया जहान में, ईराक़ में क्यों जान देने को तैयार हैं व्यवस्था विरोधी प्रदर्शनकारी अख़बारों की समीक्षा भी
महाराष्ट्र में बैठकों का दौर जारी लेकिन नहीं बन सकी सरकार दिल्ली में आज वकीलों की हड़ताल, अदालतों में रहा कामकाज ठप उत्तर प्रदेश में हज़ारों कर्मचारियों का पीएफ़ फंसा दुनिया जहान में बात इराक की जहां हो रहे हैं सरकार विरोधी प्रदर्शन
दिल्ली में पुलिस-वकील विवाद पर 11 घंटों तक चला पुलिसकर्मियों का धरना, सिस्टम पर उठे सवाल गुजरात किनारे पहुंचने से पहले कमज़ोर पड़ जाएगा चक्रवात ‘महा’ और महाराष्ट्र में सरकार बनाने की डेडलाइन में चार दिन शेष, पर गतिरोध क़ायम अख़बारों की समीक्षा भी
सड़कों पर उतरी दिल्ली पुलिस, पूछा कौन करेगा हमारे अधिकारों की रक्षा क़ानून के रखवाले और क़ानून समझने वाले आमने सामने, इस तनाव को आम आदमी कैसे देखे जलवायु समझौते से बाहर होगा अमरीका, संयुक्त राष्ट्र को दी जानकारी क्या प्रदूषण से है कैंसर का ख़तरा महाराष्ट्र में आज भी नहीं बनी बात, फिलहाल सरकार बनने के कोई आसार नहीं
16 देशों के मुक्त व्यापार समझौते आरसीईपी में नहीं शामिल होगा भारत
महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर दिल्ली तक मुलाक़ातें पर गतिरोध क़ायम
और दिल्ली के आसमान से कब हटेगी धुएं की चादर?
अख़बारों की समीक्षा
प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली में एक बार ऑड ईवेन
लेकिन बीजेपी क्यों है इसके ख़िलाफ़.....
श्रीनगर में ग्रेनेड हमला, एक की मौत, 15 घायल
महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर गतिरोध जारी
दिल्ली का प्रदूषण ख़तरनाक स्तर पर, आज से शुरू होगी गाड़ियों की ऑड-ईवन योजना
सुप्रीम कोर्ट में बेहद अहम होगा ये हफ़्ता, कई बड़े फ़ैसलों का इंतज़ार
और करतारपुर कॉरिडोर उद्घाटन की तैयारियां ज़ोरों पर, क्या सिद्धू जाएंगे पाकिस्तान
वुसअतुल्लाह ख़ान की डायरी और खेल और खिलाड़ी भी
दिल्ली में प्रदूषण का कहर, क्यों हर साल राजधानी झेलती है जानलेवा धुंए की मार पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भी हालात बदतर, क्या कर रही है सरकार महाराष्ट्र में चुनावों को हुए 10 दिन, अब तक नहीं बनी सरकार असम में फिर उठी नागरिकता बिल की बात, इस बार बात संशोधन की मध्य प्रदेश में भाजपा को झटका, एक विधेयक की सदस्यता ख़त्म
दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण की वजह से हवा और ख़राब हुई.
भारतीय महिला-पुरुष हॉकी टीमों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफ़ाय किया.
भारत-बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 मुक़ाबला आज दिल्ली में.
और बिहार-झारखंड-पूर्वांचल में छठ पर्व की धूम.
क्या मोदी सरकार सरदार पटेल की विरासत को ‘हथियाना’ चाह रही है या फिर उन्हें ‘इतिहास में उचित स्थान’ दिलाने का प्रयास है?
इंडिया बोल में इस बार चर्चा पटेल की विरासत को लेकर हो रही सियासत पर
भारत की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की वजह से पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी.
विश्व व्यापार संगठन के फ़ैसले से भारत को क्यों लगा बड़ा झटका.
कर्नाटक में टीपू सुल्तान के नाम पर पुन: विवाद.
- झारखंड में 30 नवंबर से पांच चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, 23 दिसंबर को नतीजे बताएंगे अगली सरकार कौन सी.
- पाकिस्तान में फ्रीडम मार्च- इमरान ख़ान को मिली चुनौती
- विवेचना में सुनिए 70 सालों में पास रह कर भी कितने दूर हैं भारत और पाकिस्तान
पाकिस्तान में भारत के पूर्व उच्चायुक्त टीसीए राघवन की एक किताब प्रकाशित हुई है ‘द पीपुल नेक्स्ट डोर – द क्यूरियस हिस्ट्री ऑफ़ इंडियाज़ रिलेशंस विद पाकिस्तान’ जिसमें उन्होंने पिछले 70 साल में भारत और पाकिस्तान के बदलते रिश्तों का विश्लेषण किया है. आज की विवेचना में रेहान फ़ज़ल नज़र दौड़ा रहे हैं 1947 से ले कर 1965 तक के भारत पाकिस्तान संबंधों के उतार चढ़ाव पर
अमरीकी संसद के निचले सदन ने, राष्ट्रपति ट्रंप के ख़िलाफ़ महाभियोग की जांच औपचारिक तौर पर शुरू करने के लिए प्रस्ताव को मंज़ूरी दी.
पाकिस्तान में सरकार के ख़िलाफ़ आज़ादी मार्च इस्लामाबाद पहुंचा, इमरान ख़ान के लिए कितनी बड़ी है चुनौती ?
मध्यप्रदेश में मुर्ग़ी के अंडों की वजह से पैदा हुआ विवाद और बिहार में ढाई लाख शिक्षकों की नौकरी ख़तरे में.
जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लिए आज हुई नई शुरुआत, बने केंद्र शासित प्रदेश पाकिस्तान में चलती ट्रेन में आग, 70 से अधिक लोगों की मौत प्रकाश पर्व के लिए सुल्तानपुर लोधी पहुंच रहे लाखों श्रद्धालु महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी में खींचतान जारी, आज भी नहीं बनी बात आपकी चिट्ठियां
जम्मू कश्मीर राज्य की जगह भारत को मिलेगें आज दो नए केंद्र शासित प्रदेश.
सरदार पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी का दौरा करेंगे.
ब्रिटेन में 12 दिसंबर को होगा आम चुनाव.
पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के ख़िलाफ़ आज़ादी मार्च आज पहुंचेगा इस्लामाबाद.
यूरोपीय संघ के सांसद पहुंचे जम्मू-कश्मीर, विपक्षी नेताओं ने उठाए सवाल.
जानेंगे कुलगाम का हाल, जहां चरमपंथियों ने की पांच मज़दूरों की हत्या.
आज दुनिया जहां में पड़ताल करेंगे, चिली में हो रहे ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शनों की वजहों की.
ख़बरें और भी होंगी लेकिन सबसे पहले सुनेंगे विश्व समाचार.
भारत प्रशासित कश्मीर में चरमपंथियों ने पाँच मज़दूर को मौत के घाट उतारा ब्रिटेन में 12 दिसंबर को होंगे आम चुनाव, संसद ने दी मंज़ूरी दिल्ली में महिलाओं के लिए बस में सफ़र हुआ मुफ़्त
यूरोपीय संघ का दल दो दिन के दौरे पर कश्मीर पहुंचा.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ की हालत गंभीर
बात करेंगे नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बेनर्जी के उदयपुर कनेक्शन की
यूरोपीय सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल आज कश्मीर के दौरे पर सांसदों के दौरे को लेकर विपक्ष ने उठाया सवाल लेकिन क्या होगा इसका असर, होगी समीक्षा ब्रिटेन में जल्द चुनाव कराने का प्रस्ताव ख़ारिज
आईएस सरगना अबू बकर अल बग़दादी के अंतिम क्षणों के बारे में और ब्योरे सामने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से साउदी अरब की दो दिन की यात्रा पर बात करेंगे शिव सेना के नेता संजय राउत से और होंगे आपके पत्रों के उत्तर भी
आईएस प्रमुख अल-बग़दादी की अमरीकी ऑपरेशन में मौतक्या होगा इसका असर, प्रोफ़ेसर मुक़्तदर ख़ान की समीक्षादिल्ली वालों ने कैसे मनाई दीपावलीवुसअतुल्लाह ख़ान का ब्लॉगसाप्ताहिक कार्यक्रम खेल खिलाड़ी
1. अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की घोषणा, अबू बकर अल बग़दादी मारा गया.
2. लगातार दूसरी बार मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
3. सुनवाएंगे शूटर दादी चंद्रो और प्रकाशी तोमर से ख़ास बातचीत.
4. अन्य ख़बरें भीं होंगी लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनेंगे.
हरियाणा में मनोहर लाल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, दुष्यंत चौटाला होंगे उपमुख्यमंत्री
महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना के बीच रस्साकशी जारी
अयोध्या में दीपोत्सव पर एक ख़ास रिपोर्ट
पाकिस्तान के उर्दू अख़बारों की समीक्षा भी
हरियाणा में आज सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी BJP और JJP, सत्ता साझेदारी का फॉर्मूला तय, अमित शाह ने किया एलान
अयोध्या में नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में यूपी सरकार, दीपोत्सव में जगमगाएंगे साढ़े पांच लाख दिए, सीएम योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद और विवेचना में रेहान फज़ल के साथ, पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने खोले दिल के राज़
हरियाणा में गठबंधन सरकार बनाने के लिए दुष्यंत चौटाला को बीजेपी-कांग्रेस किसी से परहेज़ नहीं. महाराष्ट्र में शिवसेना, बीजेपी के साथ सत्ता में भागीदारी के लिए 50-50 के फॉर्मूले पर अड़ी. विवेचना में चर्चा यशवंत सिन्हा को गुस्सा क्यों आता है ?
महाराष्ट्र- हरियाणा चुनाव में बीजेपी की सीटें घटी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने दिया संकेत, सीएम बने रहेंगे फडनवीस और खट्टर हरियाणा में बहुमत जुटाने के लिए रात भर सक्रिय रहे बीजेपी नेता, JJP नेता दुष्यंत चौटाला की भूमिका हुई अहम और क्या उपचुनाव नतीजों से बज गई है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए खतरे की घंटी
महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की बनेगी सरकार. हरियाणा में फंसा पेच. महाराष्ट्र-हरियाणा के नतीजे दिल्ली-झारखंड के चुनाव पर क्या असर डालेंगे ? भारत-पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे के लिए समझौते पर किए हस्ताक्षर.
महाराष्ट्र, हरियाणा में किसका होगा राज, आज मिलेगा जवाब, कसौटी पर दिग्गजों के दावे भारत प्रशासित कश्मीर में मानवाधिकारों के सवाल पर अमरीकी कांग्रेस की समिति ने की चर्चा और दुनिया जहान में बात इसराइल की, क्या नेतन्याहू की जगह आ गया है बेनी गैंट्स का वक़्त
ब्रिटेन में एक ट्रक से 39 लाशें बरामद. दुनिया जहान में चर्चा इसराइल की. जम्मू कश्मीर में ब्लॉक डेवेलपमेंट काउंसिल के चुनाव कल. कमलेश तिवारी हत्याकांड में यूपी पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल.
सीरिया को लेकर रूस और तुर्की में समझौता, 150 घंटे में कुर्द लड़ाकों को खाली करना होगा सेफ़ ज़ोन ब्रिटेन के पीएम बॉरिस जॉ़नसन के लिए कभी खुशी कभी ग़म, सांसदों ने किया ब्रेक्ज़िट बिल का समर्थन लेकिन टाइमलाइन खारिज और करतारपुर साहिब यात्रा पर शुल्क लगाने से निराश सिख समुदाय, पाकिस्तान से की अपील
कनाडा में जस्टिन त्रूदो के हाथ एक बार फिर सत्ता. परिणाम के बाद न्यू डेमोक्रेट पार्टी के जगमीत सिंह ने कहा ज़िक्र होगा बीबीसी 100 वीमेन सीज़न के सम्मेलन का और आप की मुलाकात कराएंगे महिला विश्व मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली मंजू रानी से
बैंकों के विलय के ख़िलाफ कर्मचारी संगठनों ने खोला मोर्चा, आज हड़ताल, बैंकिंग कामकाज पर हो सकता है असर
नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी की मोदी सरकार को सलाह
और
शादी के बाद से मुश्किलों में घिरी छत्तीसगढ़ की अंजलि को क्या सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत
ख़बरें खेल की भी
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पिछली बार की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत घटा
हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड में हमलावर अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर
सुनाएंगे नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी से ख़ास बातचीत और आपकी चिट्ठियां
1. महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के लिए मतदान आज.
2. सेना प्रमुख का दावा, नियंत्रण रेखा पर फ़ायरिंग में छह से अधिक पाकिस्तानी सैनिक मारे गए.
3. जानेंगे ब्रेग्ज़िट सौदा हो जाने से ब्रिटेन पर क्या पड़ेगा असर
4. वुसअत की डायरी और खेल और खिलाड़ी भी होगा लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनिए.
भारत-पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर दोनों ओर से गोलीबारी. दोनों देशों ने लगाया संघर्ष-विराम उल्लंघन का आरोप. हरियाणा-महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव कल होगा मतदान. सत्रह अन्य राज्यों में विधानसभा की 51 सीटों पर भी होगा उपचुनाव. अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ख़त्म होने के बाद क्या सोच रहे हैं पक्षकार.
सावरकर को बीजेपी ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में भारत रत्न दिलाने का वादा किया
सावरकर हीरो या विलेन
भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए सावरकर के नाम पर विवाद क्यों?
इसी विषय पर इंडिया बोल में हुई चर्चा
बतौर मेहमान चर्चा में शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार और लेखक नीलांजन मुखोपाध्याय
श्रोताओं ने भी रखी अपनी बात
उत्तर प्रदेश में हिंदू महासभा के नेता की गोली मारकर हत्या. बताएंगे आपको भारत प्रशासित कश्मीर घाटी के ताज़ा हालात. और विवेचना में चर्चा रोमानिया के तानाशाह निकोलाई चाचेस्कू की.
हाल ही में फ़्रैंक डिकोटेर की एक किताब प्रकाशित हुई है ‘हाउ टू बी अ डिक्टेटर’ जिसमें उन्होंने बीसवीं सदी के आठ तानाशाहों के जीवन पर नज़र दौड़ाई है. उनमें से एक थे रोमानिया के राष्ट्रपति निकोलाई चाचेस्कू जिन्होंने हाँ पर 25 सालों तक राज किया. 1989 में एक क्राँति के बाद उन्हें गोली मार गई. आज की विवेचना में रेहान फ़ज़ल नज़र दौड़ा रहे हैं चाचेस्कू के विवादास्पद शासनकाल पर
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा- ब्रेग्ज़िट को लेकर ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच नए समझौते पर सहमति बनी.
पाकिस्तान ने भारत की ओर से, पानी रोकने की चेतावनी पर दी कड़ी प्रतिक्रिया.
दिल्ली में दोहराया जाएगा ऑड-ईवन फॉर्मूला. लेकिन क्या इससे प्रदूषण कम होगा?
सरिया को लेकर तुर्की और अमरीका में बढ़ा तनाव, अमरीका में हो रही है ट्रंप की आलोचना कश्मीर में चार दिन में तीन गैर कश्मीरियों की हत्या सड़क और बिजली को तरसते गड़चिरौली के आदिवासी इलाके, ख़ास रिपोर्ट हरियाणा के जाट आंदोलन में हिंसा के आरोप में पकड़े गए युवाओं के लिए मुश्किल हो रही है ज़िंदगी गांधी की एकसौ पचासवीं जयंति पर सुनिए कैसा था गांधी का गुस्सा अख़बारों की विस्तृत समीक्षा खेल की ख़बरें
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, क्या रहे अदालती दांव पेच सुनिएगा महाराष्ट्र के प्याज़ किसान क्यों हैं परेशान और दुनिया जहान में सुनिएगा, क्या कनाडा में अपनी कुर्सी बचा पाएंगे प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो
श्रीनगर में आर्टिकल 370 को हटाए जाने के ख़िलाफ़ महिलाओं का प्रदर्शन पुलिस ने दावा किया मुर्शिदाबाद हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का बात करेंगे महाराष्ट्र के आदिवासी इलाकों में धर्मपरिवर्तन से होने वाले तनाव पर भी
अमरीका ने तुर्की पर लगाए प्रतिबंध, कहा सीरिया में बंद करे हमलॉ कितना महत्वपूर्ण रूसी राष्ट्रपति पुतिन का सऊदी अरब दौरा
कश्मीर में पाबंदियों के 70 दिन बाद बहाल की गई मोबाइल सेवाएं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार से क्यों ग़ायब हैं नितिन गडकरी प्रेस रिव्यू महात्मा गांधी की 150वीं जयंति पर सुनवाएंगे उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से
अर्थशास्त्र का नोबेल भारतीय मूल के अभिजीत बैनर्जी को कश्मीर में पोस्ट पेड मोबाइल सेवा बहाल बात करेंगे एनसी पी के नेता शरद पवार से और होंगे आपके पत्रों के उत्तर भी
हरियाणा में कांग्रेस का वादा किसानों की कर्ज माफी का, लेकिन वादा कैसे होगा पूरा तेलंगाना में सरकार से क्यों नाराज़ हैं बस कर्मचारी और गहराया मुर्शिदाबाद के ट्रिपल हत्याकांड का रहस्य मुश्किल में भारत, पाक की अर्थव्यवस्था, लेकिन सरकारें हैं कि मानती नहीं, वुसत की डायरी
जापान में हगिबिस तूफ़ान ने मचाई तबाही, बचाव के लिए सेना तैनात महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष को अनुच्छेद 370 पर घेरा, राहुल गांधी बोले- चांद दिखा रही बीजेपी महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण का इंटरव्यू पोस्टपेड मोबाइल सेवा शुरू होने से पहले भारत प्रशासित कश्मीर में, कैसे हैं हालात
सीरिया में तुर्की की सैन्य कार्रवाई चौथे दिन भी जारी.
कुर्द लड़ाकों ने कहा उन्हें बचाना अमरीका की नैतिक ज़िम्मेदारी.
23 साल बाद चीन के राष्ट्रपति का नेपाल दौरा.
फिल्मों की कमाई को अर्थव्यवस्था की चुस्ती बताने वाले केंद्रीय मंत्री के दावे में कितना है दम. सुनिए बातचीत एनसीपी नेता सुप्रिया सूले के साथ. मिलिए बॉक्सर मैरी कॉम से. होगी उर्दू अख़बारों की साप्ताहिक समीक्षा भी.
देश की अर्थव्यवस्था सुस्ती की गिरफ़्त में, इस वजह से और गहरा सकता है बेरोज़गारी का संकट, आख़िर कैसे सुधरेगी हालत। आज बीबीसी इंडिया बोल में चर्चा हुई इसी विषय पर. कार्यक्रम में चर्चा के लिए मौजूद रहे वरिष्ठ पत्रकार आलोक जोशी. लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनिए.
संयुक्त राष्ट्र का दावा, तुर्की की सैन्य कार्रवाई की वजह से सीरिया में एक लाख लोगों का पलायन.
भारत और चीन के बीच मामल्लपुरम में अनौपचारिक सम्मेलन का आज दूसरा और आख़िरी दिन.
चर्चा होगी महाराष्ट्र में मराठा और हरियाणा में जाट राजनीति की.
1. अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के लिए ममल्लापुरम पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी ने स्वागत किया.
2. भारत-चीन के बीच अनौपचारिक शिखर सम्मेलन का मक़सद क्या है.
3. विवेचना में आज कहानी अमिताभ बच्चन के महानायक बनने की.
4. जानेंगे क्रिकेट का हाल भी लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनेंगे.
तुर्की की सैन्य कार्रवाई की वजह से सीरिया से हज़ारों लोगों का पलायन. चीन के राष्ट्रपति का भारत दौरा आज से होगा शुरू. मामल्लपुरम में भारतीय प्रधानमंत्री से होगी मुलाक़ात. हत्या के विरोध में बांग्लादेश में छात्रों का प्रदर्शन. चर्चा होगी महाराष्ट्र-हरियाणा के विधानसभा चुनावों की.
उत्तरी सीरिया में तुर्की सेना का हमला दूसरे दिन भी जारी
कश्मीर में आज से पर्यटकों को जाने की इजाज़त, लेकिन क्या हैं ज़मीनी हालात
वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर केंद्रीय स्वास्थ मंत्री हर्षवर्धन से ख़ास बातचीत
बांग्लादेश के नोखाखाली से सुनिए ख़ास रिपोर्ट
तुर्की ने सीरिया में कुर्द नियंत्रण वाले इलाकों पर हवाई हमले किए.
चीन के राष्ट्रपति के आने से पहले बदली मामल्लपुरम की फ़िज़ा.
उत्तर प्रदेश में कथित पुलिस एनकाउंटर में युवक की मौत से उठे सवाल.
कश्मीर के मुद्दे पर चीन ने बदला रुख़,कांग्रेस ने भी कश्मीर में बीडीसी चुनाव का किया बहिष्कारदुनिया जहांन में जानेंगे आज क्या कुर्दिस्तान का सपना कभी सच हो पाएगा
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने ख़िलाफ महाभियोग मामले की जांच में सहयोग से किया इनकार
अफ़गान तालिबान ने किया अपने 11 सदस्यों के बदले 3 भारतीय इंजीनियरों को रिहा करने का दावा जलजमाव के बाद बिहार की राजधानी पटना में बढ़े डेंगू के मामले, बेसअर हो रहे हैं प्रशासन के दावे
सरकार का दावा कश्मीर में हालात बेहतरी की ओर, 10 अक्तूबर से दोबारा कश्मीर जा सकेंगे सैलानी
लेकिन क्या कहते हैं लोग, हुर्रियत नेता अब्दुल ग़नी बट्ट
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा लिंचिंग की घटना को बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा
राजनाथ सिंह पहुंचे पेरिस, फ़्रांस ने भारत को सौंपी रफ़ाल की पहली खेप
अमरीकी सैनिकों के हटने के बाद उत्तरी सीरिया में हमले को तैयार तुर्की को ट्रंप ने चेताया- कुर्दों को बनाया निशाना तो तबाह कर देंगे अर्थव्यस्था रफ़ाल लाने फ्रांस गए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह; क्या रफ़ाल पर फिर गरमाएगी राजनीति? जानेंगे- भारत को रफ़ाल से क्या लाभ होगा
मध्य प्रदेश सरकार क्यों वापस लेना पड़ा एक ही जगह से दूध और चिकन बेचने का फैसला?
सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के आरे कॉलोनी इलाके में पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई.
चरमपंथ के ख़िलाफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के दावों पर सवाल उठे.
चीन के राष्ट्रपति से मिलने बीजिंग जाएंगे इमरान ख़ान.
होंगी आपकी चिट्ठियां और खेल समाचार भी.
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप महाभियोग मामले में नया मोड़, सामने आया एक और व्हिसलब्लोअर पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के मुज़ुफ़्फ़राबाद से श्रीनगर की ओर चले ‘आज़ादी मार्च’ को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से पहले रोका जानेंगे, असम में एनआरसी से छूटे लोगों को नागिरकता साबित करने का मौक़ा देने वाले फॉरनर्स ट्राइब्यूनल पर क्यों उठ रहे हैं सवाल पाकिस्तान से वुसतुल्लाह ख़ान की डायरी, खेल और खिलाड़ी
बिहार के बारिश और बाढ़ प्रभावित ज़िलों पर अब बीमारी का साया, तीखी हुई NDA नेताओं की ज़ुबानी जंग
ख़ास रिपोर्ट, ख़ास दर्जा ख़त्म होने के बाद से भारत प्रशासित कश्मीर में कितनी बदली, आम लोगों की ज़िंदगी
और
दक्षिण अफ्रीका पर भारत की धमाकेदार जीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शेख हसीना की मुलाक़ात के बाद भारत-बांग्लादेश में सात समझौते, किसे क्या हुआ हासिल? मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई से इलाक़े में रहने वाले आदिवासी भी परेशान साथ ही जानेंगे, जानेंगे महाराष्ट्र की राजनीति पर कैसे हावी है तीन प्रस्तावित स्मारकों का मुद्दाऔर बताएंगे, इराक़ की दो सबसे पवित्र जगहों बग़दाद और कर्बला में कुछ मौलवी कैसे चला रहे हैं बच्चों और युवतियों के यौन शोषण की एक गोपनीय दुनिया
महात्मा गाँधी के जन्मदिन को सोशल मीडिया पर गोडसे अमर रहे का नारा ट्रेंड करता है रीवां में महात्मा गाँधी की अस्थियाँ चोरी होती हैं और गाँधी के लिए लिखा जाता है ग़द्दार गोडसे को देशभक्त बताने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बीजेपी की सांसद बन जाती हैं गांधी की 150वीं जयंती पर उनके हत्यारे का गुणगान क्यों? इसी सवाल पर हुई इंडिया बोल में चर्चा
बतौर मेहमान मौजूद थे वरिष्ठ पत्रकार मधुसूदन आनंद
और श्रोताओं ने भी रखी राय
इराक़ में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में साठ की मौत आज मोदी से मिलेंगी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना और विवेचना में याद करेंगे मल्लिका-ए-ग़ज़ल बेग़म अख़्तर को अख़बारों की समीक्षा भी
महाराष्ट्र में बीजेपी-कांग्रेस के लिए परेशानी पार्टी नेताओं के बागी तेवर, BJP में टिकट कटने से कई दिग्गज नाराज़, हाईकमान पर बरसे कांग्रेस के संजय निरुपम
एक्टिविस्ट गौतम नवलखा को सुप्रीम कोर्ट से राहत
विवेचना में रेहान फ़ज़ल के साथ बेगम अख़्तर की बात
भारत में बहुत कम कलाकारों को इतना सम्मान मिला है जितना बेगम अख़्तर को. उनकी शास्त्रीय संगीत पर पकड़, उर्दू शायरी की समझ, ग़ज़ब की आवाज़ और ज़बरदस्त गायकी का अब तक कोई सानी नहीं मिलता. बेगम अख़्तर की 105 वीं जयंती पर उनके जीवन से जुड़े कुछ प्रसंगों को याद कर रहे हैं रेहान फ़ज़ल विवेचना में
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ख़ान से तालिबान प्रतिनिधिमंडल की मुलाक़ात सुनवाएंगे जेपी के इलाक़े बलिया में बाढ़ से बदहाली का आलम और मधुकर उपाध्याय बताएंगे, गांधी का क्रिकेट से क्या रिश्ता था अख़बारों की समीक्षा भी
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना चार दिन के दौरे पर भारत आईं.
रूसी मिसाइल सिस्टम की वजह से भारत पर लग सकता है अमरीकी प्रतिबंध.
कश्मीर आतंक का गढ़ तो बाक़ी देश लिंचिस्तान, पीडीपी नेता महबूबा मुफ़्ती की बेटी का दावा.
इराक़ में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों की झड़प में पांच की मौत, इंटरनेट बंद, कर्फ्यू जारी
बाढ़ प्रभावित पटना में लोगों का लाखों का नुकसान
और चीनी गणराज्य में अब कितना साम्यवाद, कितना पूंजीवाद
सुनिएगा दुनिया जहान, अख़बारों की समीक्षा भी
जम्मू में विपक्षी नेताओं को राजनीतिक प्रचार करने की छूट दी गई. पर अधिकारी कहते हैं पाबंदी तो कभी थी ही नहीं. महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती पर बीजेपी और काँग्रेस दोनों ने बापू के रास्ते पर चलने की बात कही. और कितना बचा है चीन में कम्युनिज़्म? चीनी क्रांति के 70 बरस पूरे होने पर आज दुनिया जहान में होगी चर्चा लेकिन पहले विश्व समाचार.
हॉन्ग कॉन्ग में प्रदर्शन फिर हुए हिंसक, पुलिस ने पहली बार चलाई गोली
बाढ़ के बाद संक्रामक बीमारियों से निपटने को कितना तैयार बिहार
लेंगे यूपी का भी हाल
और आज गांधी जयंती पर सुनिएगा उनका लंदन में नाचने का क़िस्सा
अख़बारों की समीक्षा भी
एससी-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने पलटा अपना फ़ैसला. अनुच्छेद 370 और कश्मीर पर जवाब देने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को दिया 28 दिन का वक्त. चीन में कम्युनिस्ट पार्टी की 70वीं सालगिरह पर सेना का शक्ति प्रदर्शन. यूपी-बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त.
उत्तर कोरिया का दावा- तनाव के दुष्चक्र में कोरियाई प्रायद्वीप, अमरीका पर हालात बदलने की जिम्मेदारी
चीन में कम्युनिस्ट शासन के 70 साल, भव्य परेड, लेकिन जश्न का रंग फीका करने की तैयारी में हांगकांग के प्रदर्शनकारी
बारिश और बाढ़ से बेहाल बिहार, पटना से ताज़ा हाल और
ख़ास रिपोर्ट बिहार की सिल्क सिटी भागलपुर में क्यों पटरी से उतर गया है हथकरघा उद्योग
बिहार में बाढ़ से हाल बेहाल, उत्तर प्रदेश में भी असर, दोनों जगहों का लेंगे ताज़ा हाल चिन्मयानंद मामले पर पदयात्रा की तैयारी कर रहे कांग्रेस नेता हिरासत में और सुनिएगा मध्य प्रदेश के उन लोगों का दर्द जो डूब क्षेत्र में नहीं हैं, पर डूब रहे हैं
आपकी चिट्ठियां और खेल की ख़बरें भी
बारिश से बेहाल देश के कई हिस्से, गुरुवार से अब तक कम से कम 120 की मौत, बिहार की राजधानी पटना में जनजीवन ठप
प्याज़ के निर्यात पर रोक लेकिन क्या काबू में आएंगी बढ़ती कीमतें
और
राजस्थान में सरकारी स्कूलों के साथ जुड़े हरिजन शब्द की विदाई, अनुसूचित जाति संगठनों ने की थी आपत्ति
पाकिस्तान डायरी और खेल और खिलाड़ी भी
1. बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत भारत के कई इलाक़ों में भारी बारिश, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित. 2. जानेंगे भारी बारिश के कब तक जारी रहने की है संभावना. 3. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर के सिर्फ़ आठ थानों में धारा 144 लागू. 4. और भी ख़बरें लेकिन सबसे पहले सुनेंगे विश्व समाचार.
बारिश और बाढ़ से बेहाल उत्तर प्रदेश और बिहार के कई ज़िले, पानी से पटी पटना की सड़कों पर चल रही हैं नाव, राज्य के 11 ज़िलों में अलर्ट
हूती विद्रोहियों का दावा- सऊदी सेना के हज़ारों सैनिकों को पकड़ा, आज कराएंगे परेड
और
ख़ास बातचीत में एक एक्टिविस्ट ने बताया- किन दिक्कतों से जूझ रहीं हैं भारत प्रशासित कश्मीर की महिलाएं
साथ में उर्दू अख़बारों की समीक्षा भी
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के भाषण को भारत ने झूठा, भड़काऊ और नफ़रत भरा बताया. बीबीसी इंडिया बोल में होगी चर्चा- क्या नरेंद्र मोदी सरकार कश्मीरी पंडितों को न्याय दिला पाई है? बिहार में बीजेपी को हराने के लिए बना विपक्ष का महागठबंधन टूटने की कगार पर पहुंचा. सोशल मीडिया की हलचल और खेल समाचार भी.
संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के पीएम इमरान ख़ान ने उठाया कश्मीर मुद्दा, दुनिया को किया आगाह, भारत देगा जवाब
अफ़ग़ानिस्तान में नया राष्ट्रपति चुनने के लिए आज मतदान
और
विवेचना में रेहान फ़ज़ल के साथ 1971 की जंग के ऑपरेशन जैकपॉट की बात
संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इमरान ख़ान का भाषण, चलेंगे लाइव न्यूयॉर्क कश्मीर समेत दुनिया भर की निगाहें दोनों नेताओं के भाषणों पर और विवेचना में सुनिएगा क्या था 1971 के युद्ध में भारतीय सेना का गुप्त अभियान 'ऑपरेशन जैकपॉट' होंगी खेल की ख़बरें भी
1971 की बांगलादेश लड़ाई के हाँलाकि 48 साल पूरे होने को आए हैं, लेकिन इस युद्ध के कुछ पक्षों को अभी तक उजागर नहीं किया गया है. पिछले दिनों कैप्टेन एमएनआर सावंत और संदीप उन्नीथन की किताब प्रकाशित हुई हैं ‘Operation X The untold story of India’s covert naval war in East Pakistan 1971’ जिसमें भारतीय नौसेना और मुक्ति वाहिनी के 1971 के गुप्त अभियान पर रोशनी डाली गई है. आज की विवेचना में रेहान फ़ज़ल बता रहे हैं 1971 के ‘आप्रेशन जैकपॉट’ के बारे में
- भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने की ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी से की मुलाकात - अमरीकी राष्ट्रपति के ख़िलाफ़ महाभियोग की प्रक्रिया शुरु करने वाली नेंसी पलोसी ने कहा- व्हाइट हाउस ने ट्रंप के फ़ोन कॉल का ब्यौरा छुपाने की कोशिश की - मध्यप्रदेश में अधिकारियों, नेताओं को फंसाने वाले हनीट्रैप कांड की जांच एसआईटी को.
अमरीकी राष्ट्रपति के ख़िलाफ महाभियोग मामले ने तूल पकड़ा, नई जानकारी आई सामने सऊदी अरब ने ड्रोन हमलों के लिए तय की जाएगी ईरान की जवाबदेही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे ईरान के राष्ट्रपति से मुलाकात कर्नाटक में उपचुनाव की तारीख टली जम्मू कश्मीर में सैन्य ठिकानों के नज़दीक बढ़ाई कई चौकसी इसराइल में बिन्यामिन नेतन्याहू को मिला सरकार बनाने का न्योता उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रेप पीड़िता से मिलने महिला नेता कश्मीर में पाबंदियां लगे हुए 50 दिन से अधिक, भुखमरी की कगार पर हैं शिकारेवाले, आर्थिक सुस्ती के कारण थमने लगे हैं ट्रकों के पहिए, ट्रांसपोर्ट व्यापार से जुड़े लोग भी बुरी तरह परेशान सोशल मीडिया राउंड अप आपकी चिट्ठियां खेल समाचार
मोदी-ट्रंप मेगा इवेंट के बाद आज अमरीकी राष्ट्रपति से मिलेंगे पाकिस्तान के पीएम, क्या दवाब में होंगे इमरान ख़ान
संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में वैज्ञानिकों की चेतावनी, बढ़ रहा है धरती का बुखार
और
ख़ास रिपोर्ट पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोटकी से, जहां ईशनिंदा के आरोप को लेकर हिंदुओं को बनाया गया निशाना
साथ में आपकी चिट्ठियां भी
हाउडी मोदी कार्यक्रम में ट्रंप और मोदी एक मंच पर आए. अनुच्छेद 370 का भी ज़िक्र हुआ.
हाउडी मोदी को लेकर ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री मोदी के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन हुए.
झारखंड में एक बार फिर मॉब लिंचिंग हुए, एक की मौत.
वुसअत की डायरी और खेल और खिलाड़ी भी होगी लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनिए.
अमरीका के ह्यूस्टन में हाउडी मोदी का आयोजन. ईरान की चेतावनी, खाड़ी से दूर रहें विदेशी ताक़तें. सरदार सरोवर बांध के पानी में हज़ारों घरों की जलसमाधि. चर्चा होगी भारत प्रशासित कश्मीर की भी.
अमरीका पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, हाऊडी मोदी कार्यक्रम में करेंगे शिरकत.
हाऊडी मोदी कार्यक्रम में होंगे डोनल्ड ट्रंप भी लेकिन उनके आने का मक़सद क्या है.
जानेंगे, देश में बढ़ती प्याज़ की कीमतों की वजहें.
हिंदी और उर्दू अख़बारों की समीक्षा भी होगी, लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनते हैं.
ईरान को रास नहीं आया सऊदी अरब में सेना तैनात करने का अमरीकी फैसला, चेतावनी दी- हमलावर होगा नेस्तनाबूद महाराष्ट्र की फडनवीस और हरियाणा की खट्टर सरकार के लिए परीक्षा की घड़ी, चुनाव आयोग ने तय कीं विधानसभा चुनाव की तारीख और आज इंडिया बोल में हुई कश्मीर के राजनीतिक शून्य पर चर्चा
जीएसटी काउंसिल की बैठक में कई उत्पाद और सेवाओं पर टैक्स घटाया गया.
कॉरपोरेट टैक्स में छूट पर कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार से पूछे कड़े सवाल.
जानेंगे मानवाधिकार कार्यकर्ता गुलालाई इस्माइल ने कैसे पाकिस्तान छोड़ा.
विवेचना में होगा मुर्तज़ा भुट्टो का ज़िक्र भी.. लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनिए.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डेढ़ महीने में चौथी बार दी रियाअतें. कॉरपोरेट टैक्स में दी छूट.
लंबे असमसजस के बाद बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिनमयानंद को किया पुलिस ने गिरफ़्तार.
विवेचना में सुनिए बेनज़ीर भुट्टो के भाई मुर्तज़ा भुट्टो का ज़िदगी से मौत तक का सफ़र.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो को फाँसी दिए जाने के बाद उनकी विरासत उनकी बेटी बेनज़ीर को मिली, हाँलाकि उनके छोटे भाई मुर्तज़ा भुट्टो आख़िरी क्षणों तक उसे अपने नाम करने की कोशिश करते रहे. 20 सितंबर, 1996 को रहस्यमय परिस्थितियों में उन्हें गोली मार दी गई. उनकी 23 वीं बर्सी पर उन्हें याद कर रहे हैं रेहान फ़ज़ल विवेचना में
कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में वामपंथी छात्रों ने किया केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का घेराव, गरमाई राजनीति महाराष्ट्र में बीजेपी के प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर को लेकर किसपर साधा निशाना? दिल्ली से चलने वाला एक चैनल जो कश्मीर घाटी में पाबंदियों के बीच भारत के अन्य हिस्सों में रह रहे कश्मीरियों के लिए हो रहा है मददगार
- पहले प्रधानमंत्री मोदी और अब प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुलाकात की गृहमंत्री अमित शाह से. - सुनिए विश्लेषण कि क्या ममता की कड़वाहट मिट गई. - भारत प्रशासित कश्मीर में जब स्कूल बंद हुए तो कुछ ट्यूशन सेंटर बच्चों को मुफ्त पढ़ाने में जुटे. - बीबीसी हिंदी ने सुनी जम्मू में बदतर हालात में रह रहे कश्मीरी हिंदुओं की दास्तां
बीबीसी को दिए साक्षात्कार में तालिबान ने कहा- अमरीका से बातचीत के दरवाज़ें खुले हैं.
इसराइल में एग्ज़िट पोल्स के नतीजे- नेतन्याहू अपने दम पर नहीं बना पाएंगे सरकार.
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को श्रीनगर हवाई अड्डे से दिल्ली वापस भेजा गया.
अफ़ग़ानिस्तान में राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी की चुनावी रैली में तालिबान का धमाका, 26 की मौत
भारत ने कहा एक दिन पाकिस्तान के नियंत्रण वाला कश्मीर भी होगा भारत का हिस्सा
अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार सरोवर बाँध पर की नर्मदा की पूजा
पर उसी के पास बाँध से विस्थापित हुए लोगों ने मनाया धिक्कार दिवस
होंगी ख़बरें और भी, पर पहले बीबीसी समाचार
इसराइल में नए प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए मतदान आज.
बीबीसी की पड़ताल में पता चला अफ़ग़ानिस्तान में हिंसा बढ़ी.
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की नज़र महिला पहलवानों पर.
जम्मू कश्मीर के ताज़ा घटनाक्रम में क्या रही सुप्रीम कोर्ट की भूमिका.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुख़ अब्दुल्ला को हिरासत में लिया गया, विपक्ष ने कहा निंदनीय कदम
कश्मीर के विशेष राज्य के हक़ और कश्मीरी लोगों के समर्थन में पंजाब में लोग सड़कों पर उतरे
सउदी अरब में तेल ठिकानों पर ड्रोन हमले के बाद तेल की कीमतों में ज़बरदस्त उछाल, चारों ओर चिंता का माहौल
साथ ही होंगे अन्य समाचार
सऊदी अरब के तेल ठिकानों पर हमले के बाद कच्चे तेल के दाम बढ़े.
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच धर्मशाला में पहला टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द.
बीएचयू में कथित यौन उत्पीड़न के ख़िलाफ़ छात्रों का धरना-प्रदर्शन ख़त्म.
यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच स्वामी चिन्मयानंद का आश्रम बना चर्चा का केंद्र.
अमरीका ने ईरान पर लगाया सऊदी अरब की तेल कंपनी पर हमले का आरोप, बढ़ा तनाव आंध्र प्रदेश में बड़ी दुर्घटना, 61 लोगों को ले जा रही नाव पलटी एक प्रोफ़ेसर की बर्ख़ास्तगी की मांग पर बीएचयू के छात्र एक बार फिर आंदोलन की राह पर सुनिए, ख़ास बातचीत अभिनेत्री शबाना आज़मी से....
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणा अटके हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के लिए मिलेंगे 20 हजार करोड़, क्या इससे मिलेगी खरीदारों को राहत. - बढ़ रही हैं स्वामी चिन्मयानंद की मुश्किलें,एसआईटी कर रही है पूछताछ, पीड़ित लड़की ने कई वीडियो एसआईटी को सौंपे. - छत्तीसगढ़ में 24 घंटों में मारे गए छह संदिग्ध माओवादी.
सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको पर ड्रोन हमला, हूथी विद्रोहियों ने ली ज़िम्मेदारी
हिंदी दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह ने की हिंदी की ज़ोरदार वकालत मगर विपक्ष ने गृहमंत्री के बयान पर जताई चिंता
बीबीसी इंडिया बोल में इस बार चर्चा नए मोटर वीइकल ऐक्ट पर- क्या चालान की रकम बढ़ा देने से सड़क दुर्घटनाओं पर लग पाएगी रोक?
- इमरान ख़ान ने कहा कि वो भारत प्रशासित कश्मीर के लोगों के लिए वो करेंगे जो आजतक किसी ने नहीं किया होगा. - विवेचना में 1941 में साप्ताहिक अख़बार Blitz शुरू करने वाले रूसी करंजिया की दिलेरी - हिंदी दिवस के मौके पर सुनिएगा एक कविता साथ ही अखबारों की समीक्षा भी होगी
पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के मुज़फ़्फ़राबाद में बोले इमरान ख़ान- कश्मीर पर भारत के क़दम से अतिवादी सोच को मिलेगा बढ़ावा भोपाल में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, नाव पलटने से 11 लोगों की मौत और विवेचना में बात भारतीय पत्रकारिता को नया आयाम देने वाले अपने दौर के प्रतिष्ठित संपादक रूसी करंजिया की
आज के ज़माने के पाठकों के लिए रूसी करंजिया और बिल्ट्ज़ भले ही बड़े नाम न हों, लेकिन एक ज़माने में इन दोनों की तूती बोला करती थी. रूसी करंजिया भारतीय पत्रकारिता का बड़ा नाम थे जिन्होंने 1941 में साप्ताहिक अख़बार Blitz का प्रकाशन शुरू किया था. रूसी करंजिया की 107 वीं जयंती पर उन्हें याद कर रहे हैं रेहान फ़ज़ल विवेचना में
- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान आज दूसरी बार जाएंगे पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर की राजधानी मुज़फ़्फ़राबाद.. - मॉब लिंचिंग में जख्मी तबरेज़ अंसारी की जान क्या डॉक्टर बचा सकते थे.. - असम में जिन्होंने भारतीय सेना में सेवाएं दीं उन्हें भी एनआरसी में जगह नहीं मिली..
भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को दूसरी बार कॉन्सुलर एक्सेस देने से पाकिस्तान ने किया इंकार. भारत प्रशासित कश्मीर में, पेलेट गन से टूट रहे हैं आम लोगों के सपने. पंजाब में कर्ज़ में डूबे एक किसान परिवार में, चार पीढ़ियों में पांच लोगों ने की आत्महत्या
पहली बार सौरमंडल से बाहर एक ऐसे ग्रह का पता चला, जहां जीवन की है संभावना.
उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन आने वाले छात्र अब पढ़ाई पूरी होने के बाद दो साल तक वहां रुक सकेंगे.
दुनिया जहान में आज नज़र ज़िम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे के सफ़र और उनकी विरासत पर.
विदेश नीति पर बढ़ते मतभेदों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने सुरक्षा सलाहकार बोल्टन को किया बाहर
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चरमपंथियों के निशानदेही का किया दावा
पाकिस्तान में मुसलमान कर रहे हैं गुरुद्वारों की देखरेख
और आज दुनियां जहान में होगी बात रॉबर्ट मुगाबे की
लेकिन पहले बीबीसी समाचार
डोनल्ड ट्रंप ने तीसरी बार अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को हटाया, अफ़ग़ान वार्ता पर उठाए थे सवाल 11 सितंबर के हमले की 18वीं बरसी पर समझेंगे कितनी असरदार रही अमरीकी विदेश नीति महाराष्ट्र में उर्मिला मातोंडकर के बाद एक और दिग्गज नेता ने कांग्रेस से पल्ला झाड़ा और जलियांवाला कांड को लेकर इंग्लैंड के सबसे बड़े पादरी ने मांगी माफ़ी मगर पहले बीबीसी समाचार
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन में पाकिस्तान ने कहा, बंदूक की नोक पर भारत कर रहा है जम्मू कश्मीर में बदलाव लगातार पाबंदियों के बीच रह रहे श्रीनगर के लोगों का दर्द, सुनवाएंगे ख़ास रिपोर्ट पाक प्रधानमंत्री की पार्टी के पूर्व विधायक ने भारत सें मांगी राजनीतिक शरण मुहर्रम के दसवें दिन आज श्रीनगर के लाल चौक में क्या था नज़ारा कश्मीर में पाबंदियों के बीच कैसे गुज़ररही है लोगों की ज़िंदगी सोशल मीडिया राउंडअप तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ इरादतन हत्या के आरोप हटाए क्या मॉब लिंचिंग के मामलों की जांच में पुलस कर रही है कोताही मोबाइल गेम न खेलने देने पर बेटे ने की पिता की हत्या भारत और नेपाल के बीच शुरु हुआ क्रॉस बॉर्डर पेट्रोलियम पाइपलाइन जैक मा के अलीबाबा से इस्तीफा देने का क्या पड़ेगा कंपनी पर असर खेल समाचार
मर चुकी है तालिबान के साथ शांति वार्ता, बोले अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप शांति वार्ता ख़त्म होना क्या भारत के लिए है राहत की बात चौरासी के सिख दंगों को लेकर फिर घेरे जा सकते हैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ बिहार में बीजेपी की मांग, सीएम की कुर्सी सौंपें नीतीश कुमार
कश्मीर में मुहर्रम से ठीक पहले एक बार फिर लगाई गईं कड़ी पाबंदियां पाबंदियों के बीच महिलाओं के लिए यहां कितनी मुश्किल जिंदगी राजस्थान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक में अनुच्छेद 370, 371 और एनआरसी समेत कई मुद्दों पर चर्चा उत्तर प्रदेश में पत्रकारों के ख़िलाफ़ हो रही है पुलिस कार्रवाई, ऐसे माहौल में पत्रकारों का बेख़ौफ़ होकर काम करना कितना संभव चंद्रयान 2 को लेकर आज कोई जानकारी नहीं मिली ब्रेक्सिट मुद्दे पर आयरलैंड ने ब्रिटेन को चेताया. कहा बिना समझौते ब्रेक्सिट का असर रिश्तों पर पड़ेगा बुनियादी सुविधाओं से वंचित असम के चाय बाग़ानों के मज़दूरों की दयनीय हालत पर एक ख़ास रिपोर्ट क्रांतिकारी कवि पाश पाश की उनहत्तरवें जन्मदिन पर ख़ास बातचीत उनके करीबी मित्र रहे अमरजीत चंदन से
तालिबान के साथ शांति वार्ता को अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रद्द किया. जानेमाने वकील राम जेठमलानी का निधन. बताएंगे आपको जम्मू कश्मीर का ताज़ा हाल. एक ख़ास मुलाक़ात राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश के साथ.
चंद्रयान मिशन में मिली निराशा के बावजूद बरक़रार है वैज्ञानिकों का जज़्बा मध्यप्रदेश में पार्टी की अंतरकलह में सोनिया गांधी ने दिया दखल, एके एंटनी को सौंपी जाँच की ज़िम्मेदारी उत्तर प्रदेश में एक ग्राम विकास अधिकारी ने की आत्महत्या, जाति के नाम पर उत्पीड़न का आरोप होंगी ख़बरें और भी, मगर पहले बीबीसी समाचार
भारतीय NSA अजित डोभाल का आरोप- जम्मू कश्मीर में अस्थिरता फैलाने की कोशिश में पाकिस्तान भारतीय राष्ट्रपति के विमान को पाकिस्तान के एयरस्पेस से गुजरने की इजाज़त नहीं चंद्रयान-2 मिशन से भारत को क्या हासिल और इंडिया बोल में चर्चा हुई भारतीय अर्थव्यवस्था के मौजूदा हाल पर, मेहमान थे वरिष्ठ पत्रकार टीके अरुण
भारत का चांद की सतह पर पहुँचने का मिशन अटका, चांद से लगभग दो किलोमीटर पहले लैंडर विक्रम का संपर्क टूटा इसरो मुख्यालय पहुँचे प्रधानमंत्री मोदी ने फिर भी वैज्ञानिकों की सराहना की सुनिएगा ज़िम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे कितने नज़दीक थे भारत के और विवेचना में चर्चा पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के इतिहास और वर्तमान की
कश्मीर में एक नौजवान की मौत पर सुरक्षा बल और परिजन आमने-सामने
आज देर रात चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा चंद्रयान-दो, क्या हैं जोखिम
और विवेचना में सुनवाएंगे पाकिस्तान के बलोच आंदोलन का इतिहास और वर्तमान
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा राज्य है. यहाँ के राष्ट्रवादी पिछले कुछ वर्षों से अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य तिलक देवेशर की किताब प्रकाशित हुई है ‘द बलोचिस्तान कॉननड्रम’, जिसमें उन्होंने बलोच आँदोलन की जड़ों और उसकी वर्तमान स्थिति पर नज़र डाली है. विवेचना में रेहान फ़ज़ल नज़र दौड़ा रहे हैं बलोचिस्तान के इतिहास और ताज़ा घटनाक्रम पर
बहामास में जानमाल का भारी नुक़सान करने के बाद अब अमरीका के पूर्वी तट पर क़हर बरपा रहा है चक्रवाती तूफ़ान डोरियन
मध्य प्रदेश कांग्रेस में मचा घमासान, दिग्विजय की चिट्ठी से असहज हुई कमलनाथ सरकार, बीजेपी को मिला हमले का मौक़ा
अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने से क्या कश्मीर मुद्दे के समाधान का रास्ता खुल गया है? टटोलेंगे इस सवाल का जवाब
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम भेजे जाएंगे तिहाड़ जेल
मलेशियाई पीएम के सामने मोदी ने उठाया ज़ाकिर नायक के प्रत्यर्पण का मसला
कश्मीर में संचार साधनों पर पाबंदियों का एक महीना पूरा, विशेष रिपोर्ट
और एनआरसी से बाहर 19 लाख लोगों के लिए क्या है आगे का रास्ता
आपकी चिट्ठियां भी
संबंधों में तनाव के बावजूद भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर बनीं कुछ सहमतियां
अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किए जाने और भारत प्रशासित कश्मीर में पाबंदियों को एक महीना पूरा हुआ, सवाल बरकरार- कब सामान्य होंगे हालात
जानेंगे, कितना अहम है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रूस दौरा
पंजाब के गुरुदासपुर में पटाखा फैकट्री में धमाका, 19 की मौत
पाकिस्तान ने कहा परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर उसपर किसी तरह की रोक नहीं, पूरा ब्योरा इस्लामाबाद में मौजूद बीबीसी संवाददाता शुमैला जाफरी से
कश्मीर में मीडियाकर्मियों को हो रही हैं किस तरह की दिक्कतें, सुनें एक रिपोर्ट
और दुनियां-जहान की आज की कड़ी है यमन में जारी जंग पर
साथ ही एक रिपोर्ट मउ के हैंडलूम उद्योग की दिक्कतों पर
ब्रेग्ज़िट मामले पर ब्रिटिश संसद में बोरिस जॉनसन सरकार को ज़बरदस्त झटका, नाराज़ प्रधानमंत्री ने कहा अब समय से पहले करवाएँगे चुनाव पी चिदंबरम के बाद कांग्रेस के एक और बड़े नेता डी के शिवकुमार मनी लॉन्डरिंग के आरोप में गिरफ़्तार आर्थिक सुस्ती की वजह से उत्तर प्रदेश में बुनकर हुए बदहाल होंगी ख़बरें और भी, पर पहले बीबीसी समाचार
कश्मीर में दुकानें खोलने और बसें चलाने से क्यों कतरा रहे हैं लोग
लंदन में ब्रितानी कश्मीरियों का बड़ा प्रदर्शन
अफ़्गानिस्तान से अमरीकी सेना हटने पर क्या भारत हो चिंतित
और तनाव-ग्रस्त इलाकों में तैनात अर्धसैनिक दलों का कटेगा भत्ता
होंगी ख़बरें खेल की भी
कुलभूषण जाधव मामले में भारत के लिए अब आगे क्या है रास्ता पाकिस्तान पहले नहीं करेगा परमाणु बम का इस्तेमाल, इमरान ख़ान ने दिया भरोसा असम के चाय बागान में डॉक्टर की पीटकर हत्या के बाद धर-पकड़ जारी और भारत ने दूसरे और आख़िरी टेस्ट में वेस्टइंडीज़ को दी 257 रनों से शिकस्त
अर्थव्यवस्था को लेकर मनमोहन सिंह का तीखा प्रहार, पर जवाब देने से बचीं वित्तमंत्री मगर आर्थिक मुद्दे पर चिंता को विपक्षी नेता बता रहे हैं जायज़ कुलभूषण जाधव की आज होगी भारतीय अधिकारियों से मुलाक़ात और कैसे पैनी हुई भारतीय गेंदबाज़ी की धार, होगा खेल और खिलाड़ी
मगर पहले बीबीसी समाचार
भारत की अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- हालात बेहद गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य तिलक देवेशर से जानेंगे, 370 के निष्प्रभावी होने के बाद कश्मीर में क्या कुछ बदला है उनकी नज़र में और ढेर सारे यादगार नग़मे देने वाले गीतकार... शैलेंद्र को याद करते हुए, सुनाएंगे उनकी बेटी से विशेष बातचीत
असम में एनआरसी की अंतिम लिस्ट से लाखों लोगों की नागरिकता पर सवाल, पर बीजेपी ने लिस्ट पर ही उठाया सवाल हांगकांग में प्रदर्शन की मनाही के बावजूद हज़ारों लोग उतरे सड़क पर अर्थव्यवस्था में सुस्ती पर विपक्ष को गोलबंद करने की मुहिम पर निकले शरद यादव और जमैका टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने लगाई हैट्रिक, बेबस नज़र आ रहे हैं वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़
असम में NRC की आखिरी लिस्ट जारी, 19 लाख से ज़्यादा राज्यविहीन घोषित, अभी है अपील का मौका लिस्ट आने के बाद लाखों लोग परेशान ख़ास बातचीत पाकिस्तान के विदेश मंत्री से शाह महमूद कुरैशी से और इंडिया बोल में हुई चर्चा, भारत प्रशासित कश्मीर में कैसे बहाल होगी सामान्य स्थिति मेहमान थे लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) सैयद अता हसनैन, श्रोताओं ने भी रखी अपनी बात
असम में एनआरसी की आख़िरी सूची आज होगी जारी, सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम कश्मीर में सेना की ओर से उत्पीड़न के आरोपों पर क्या बोली भाजपा और विवेचना में चर्चा ब्रिटेन की दिवंगत राजकुमारी डायना स्पेंसर की.... अख़बारों की समीक्षा भी
कश्मीर के साथ एकजुटता दिखाने के लिए पूरे पाकिस्तान में आज रैलियां निकाली गईं. भारत प्रशासित कश्मीर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने की इजाज़त नहीं दी गई. जीडीपी के आंकड़ों ने दिया मोदी सरकार को झटका. सरकार ने कहा कई सरकारी बैंकों का विलय होगा. विवेचना में चर्चा ब्रिटेन की दिवंगत राजकुमारी डायना स्पेंसर की.
नीली आँखे, छोटे बाल, मनमोहन मुस्कान. ये पहचान उस शख़्सियत की है जिसकी ज़िदगी मात्र 36 साल की ही रही थी. 22 वर्ष पहले जब पेरिस में एक कार दुर्घटना में उसकी मौत हुई थी तो न सिर्फ़ पूरी दुनिया सन्न रह गई थी, बल्कि उसे अपार दुख भी हुआ था. जी हाँ हम बात कर रहे हैं कभी ब्रिटेन की राजकुमारी रही डायना स्पेंसर की. विवेचना में रेहान फ़ज़ल याद कर रहे हैं लेडी डायना के अंतिम क्षणों को
भारत प्रशासित कश्मीर में सेना पर आम लोगों की पिटाई और उत्पीड़न के आरोप, सेना का इनकार, बीबीसी की विशेष रिपोर्ट
पाकिस्तान में प्रधानमंत्री की कश्मीरियों के पक्ष में बाहर निकलने की अपील
और सुनिएगा उस कश्मीरी नौजवान को, जो घर नहीं जा पाया तो चला गया सुप्रीम कोर्ट
अख़बारों की समीक्षा भी
पाकिस्तान ने किया गज़नवी मिसाइल का परीक्षण भारत ने कहा जंग का माहौल ना बनाएं जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के विकास के वायदे पर कश्मीरी बोले ब्रिटेन की संसद निलंबित, क्या होगा ब्रेग्ज़िट का होगी सुमित नागल से विशेष बातचीत
ब्रिटिश संसद निलंबित करने के ख़िलाफ़ ब्रिटेन में विरोध प्रदर्शन
तालिबान-अमरीका की शांति वार्ता में कामयाबी मिलने के संकेत
और दुनिया जहान में सुनिएगा, एमेज़ॉन के जंगलों की आग क्यों है हर देश के लिए ख़तरनाक
अख़बारों की समीक्षा भी
भारत प्रशासित कश्मीर और पाकिस्तान के मुद्दे पर बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस में ज़ुबानी जंग. अनुच्छेद 370 से संबंधित सभी याचिकाओं पर पांच जजों की संवैधानिक पीठ करेगी सुनवाई. जम्मू कश्मीर के घटनाक्रम से गिलगिट बल्टिस्तान में रहने वाले परिवार भी परेशान. ब्रितानी सरकार ने महारानी से संसद भंग करने की सिफ़ारिश की. दुनिया जहान में होगी बात एमेज़ोन के धधकते जंगलों की.
ब्राज़ील ने एमेज़ॉन की आग बुझाने के लिए जी-सात देशों की मदद ठुकराई
पाकिस्तान का दावा, भारत की गोलीबारी में दो आम नागरिकों की मौत
सुनेंगे कश्मीर के उस राजा की कहानी जिनकी क़ब्र बिहार में है
अख़बारों की समीक्षा भी
में कश्मीर में कल से खुलेंगे हाई स्कूल
पत्थरबाज़ी और आंसू गैस से अब तक दो की मौत
एक चश्मदीद ने बीबीसी को बताया
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने याद दिलाया दोनों देशों के पास हैं परमाणू हथियार, बीजेपी सांसद बोले
और ईरान-अमरीका में कौन करेगा बातचीत की पहल
होंगी ख़ेल की ख़बरें भी
पहले बीबीसी समाचार
1. अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा वो ईरानी राष्ट्रपति से मिलने को तैयार हैं.
2. भारतीय रिज़र्व बैंक सरकार को देगा 1.76 लाख करोड़.
3. जानेंगे असम में एनआरसी के काम में शिक्षकों को लगाए जाने से हो रहे नुकसान के बारे में.
4. अख़बारों की समीक्षा भी होगी लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनिए.
1. फ़्रांस में चल रहे जी-7 सम्मेलन में ईरानी विदेश मंत्री जव्वाद ज़रीफ़ अचानक पहुंचे.
2. जी-7 सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के बीच आज होगी मुलाक़ात.
3. बुलंदशहर हिंसा मामले के अभियुक्तों को ज़मानत मिली, नारे लगाकर समर्थकों ने स्वागत किया.
4. वुसत की डायरी और खेल-खिलाड़ी भी होगा लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनिए.
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन. राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल श्रीनगर पहुंचा. हवाई अड्डे से किसी को बाहर निकलने की इजाज़त नहीं मिली. हवाई अड्डे पर पत्रकारों के साथ धक्का मुक्की. इँडिया बोल में चर्चा करेंगे कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम के ख़िलाफ़ सीबीआई की कार्रवाई के अलग-अलग पहलुओं पर.
कश्मीर और अनुच्छेद 370 के मामले में फ्रांस ने दिया भारत का साथ
मोदी और मैक्रों के बीच लंबी बातचीत
आईएनएक्स मीडिया मामले में पी चिदंबरम 26 अगस्त तक सीबीआई हिरासत में
ट्रंप ने कहा है कि भारत समेत ईरान, रूस और तुर्की को भी अफ़ग़ानिस्तान में चरमपंथ के खिलाफ लड़ना होगा
ग़ाज़ियाबाद में सीवरलाइन में उतरे पांच सफ़ाईकर्मी की मौत
पी चिदंबरम को ज़मानत नहीं, 26 अगस्त तक सीबीआई हिरासत में, फ़ैसले से नाराज़ कांग्रेस पी चिदंबरम की गिरफ्तारी जिस तरह हुई उसे लेकर काफी चर्चा है, क्या इतनी जल्दबाज़ी वाकई ज़रूरी थी. मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए राज ठाकरे जम्मू कश्मीर के ताज़ा हालात जम्मू कश्मीर में कई लोग हिरासत में, परिवारों का दावा प्रशासन नहीं दे रही है उनके अपनों की कोई ख़बर जम्मू कशमीर में नज़रबंद कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज़ से बातचीत जम्मू कश्मीर के विधानसभा सीटों के परिसीमन पर ख़ास रिपोर्ट नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा कितना अहम माइक्रोप्लास्टिक के इंसानी को ख़तरा नहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट सोशल राउंड अप आपकी राय खेल समाचार
370 हटाने के बाद कश्मीर में पहला एनकाउंटर
सरकार ने माना बहुत कम बच्चे आ रहे हैं स्कूल
लोगों में नाराज़गी, कहते हैं प्रदर्शन होंगे
नेपाल के विदेश मंत्री की क्या है कश्मीर पर राय
दुनिया जहां में हॉन्ग कॉन्ग में हो रहे प्रदर्शनों पर विशेष नज़र
होंगी अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें भी
ट्रंप ने एक बार फिर कश्मीर के मुद्दे पर मध्यस्थता करने की इच्छा जताई
पाकिस्तान ने कहा वो कश्मीर मामले को अंतरराष्ट्रीय अदालत में ले जाएगा
केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने से लद्दाख़ के लोग आम तौर पर ख़ुश लेकिन कुछ चिंताएं भी
भारतीय विदेश मंत्री आज जाएंगे नेपाल
कश्मीर तनाव के बीच मोदी और ट्रंप ने फ़ोन पर की बातचीत अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद लद्दाख़ के लोगों की क्या हैं चिंताएं जाने माने संगीतकार ख़य्याम नहीं रहे
कश्मीर घाटी में पाबंदियों के बीच आज खुलेंगे प्राइमरी स्कूल मगर दो हफ़्ते से मोबाइल फ़ोन के बिना परेशान हैं लोग हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन पर व्यापक असर और छत्तीसगढ़ में आरक्षण की सीमा 72 प्रतिशत बढ़ाने के एलान पर उठ रहे हैं सवाल
भारत प्रशासित कश्मीर में क्या है ताज़ा हालात, बीबीसी संवाददाता की आंखों देखी. भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा पाकिस्तान से ‘पीओके’ के मुद्दे पर ही बात होगी. हांगकांग में कड़ी चेतावनी के बावजूद जुटे हज़ारों प्रदर्शनकारी. खेल समाचारों के साथ ख़बरें और भी.
काबुल में शादी के दौरान आत्मघाती बम हमला, कइयों की मौत भारत प्रशासित कश्मीर में पाबंदियों में नरमी, लद्दाख में बदलाव पर ख़ुशी का माहौल भूटान यात्रा पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने किए कई समझौते, कितना अहम है भारत के लिए पड़ोसी भूटान और छत्तीसगढ़ में एक सप्ताह से छह ग्रामीण संदिग्ध माओवादियों के कब्ज़े में
भारत प्रशासित कश्मीर घाटी में बजने लगीं फोन की घंटी, सरकार का दावा जम्मू के पांच ज़िलों में इंटरनेट शुरू लेकिन, घाटी से हटाए गए प्रतिबंध कितने प्रभावी? और इंडिया बोल में हुई चर्चा क्या CDS की नियुक्ति से मिलेगी रक्षा तैयारी में मदद, बतौर गेस्ट मौजूद थे रक्षा विशेषज्ञ उदय भास्कर
सुरक्षा परिषद में कश्मीर मामले पर हुई चर्चा, भारत ने कहा जम्मू-कश्मीर भारत का अंदरुनी मामला
उधर श्रीनगर में जुमे की नमाज़ के बाद सड़कों पर उतरे लोग
और होगी विवेचना भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई पर
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद बंद कमरे में कर रही है भारत प्रशासित कश्मीर पर चर्चा, मुख्य सचिव बोले- घाटी में दफ़्तर खुले, फ़ोन लाइनें भी खुलेंगी
लेकिन, क्या कहते हैं लोग?
क्या भारत अपनी परमाणु नीति में बदलाव कर रहा है?
विवेचना में रेहान फ़ज़ल के साथ भारतीय अंतरक्षित कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई की बात
भारत को अंतरिक्ष तक पहुंचाने में अगर किसी शख़्स की सबसे अधिक भूमिका थी, वो थे डाक्टर विक्रम साराभाई. वो न सिर्फ़ परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष थे, बल्कि अन्य कई संस्थाओं के उदय में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी. भारत के पूर्व राष्ट्रपति कलाम ने अंतरिक्ष विभाग में अपने करियर की शुरुआत उन्हीं की देखरेख में की थी. विक्रम साराभाई की जन्म शताब्दी पर उनके जीवन से जुड़े दिलचस्प प्रसंगों को याद कर रहे हैं रेहान फ़ज़ल विवेचना में
सुरक्षा परिषद में आज कश्मीर मामले पर होगी चर्चा, पाकिस्तान को बैठक से बड़ी उम्मीद पर क्या वाकई अहम है सुरक्षा परिषद में कश्मीर की चर्चा सेना के ढांचे में होगा बड़ा बदलाव, तीनों अंगों की निगरानी करेंगे चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ मगर पहले बीबीसी समाचार
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ की नियुक्ति होगी.
जानेंगे अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू और कश्मीर में कैसे स्वतंत्रता दिवस मना.
साथ ही जानेंगे अभियुक्तों के बरी होने के बाद पहलू ख़ान के घर का हाल कैसा है.
आपकी चिट्ठियां भी होंगी लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनिए.
स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू कश्मीर में सुरक्षा के सख़्त इंतज़ाम, राष्ट्रपति ने सरकार के फ़ैसले की तारीफ़ की
पहलू ख़ान की लिंचिंग के मामले में सभी छह अभियुक्त बरी
और दुनिया जहान में चर्चा पाकिस्तान-प्रशासित कश्मीर की.
अख़बारों की समीक्षा भी
स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में प्रशासन चौकन्ना. जम्मू में सख़्ती थोड़ा कम हुई. कश्मीर वादी में ख़बरों के लिए पत्रकार पूरी तरह प्रशासन की सूचना के भरोसे हैं. आज दुनिया जहान में सुनिएगा पाकिस्तान-प्रशासित कश्मीर में आम जनजीवन कैसा है.
जम्मू कश्मीर के प्रधान सचिव ने कहा, पाबंदियां लगाईं पर जानें भी बचाईं
सरकार के फ़ैसले पर क्या सोचते हैं जम्मू में बसे विस्थापित कश्मीरी पंडित
और सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जल्द शुरू होगा आम्रपाली के फंसे हुए फ्लैटों का पंजीकरण
अख़बारों की समीक्षा भी
सुप्रीम कोर्ट का जम्मू कश्मीर में पाबंदी हचाने का आदेश देने से इंकार, इंटरनेट और टेलिफ़ोन सुविधाएं भी भी बाधित. हाँलाकि कश्मीर सरकार का दावा कि उन्होंने की लोगों के लिए टेलिफ़ोन की व्यवस्था
बताएंगे किस तरह कारगिल में हुआ विरोध धारा 370 हटाने का
कश्मीर की घटनाओं को देखते हुए शुक्रवार 16 अगस्त से दिनभर कार्यक्रम होगा पूरा एक घंटे का.
जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद की पहली ईद कैसी रही जम्मू कश्मीर में अब कैसे हैं हालात चीन पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री, भारत-पाक तनाव के बीच कितनी अहम उनकी यात्रा भारत के कई राज्यों में बाढ़ का कहर, कैसी है ज़मीनी स्थति ख़ास रिपोर्ट दिल्ली की ख़ास महिला टूरिस्ट गाइड्स पर
कश्मीर में भारी पहरे के बीच मनाई गई बक़रीद. लोगों ने कहा उन्हें नहीं पढ़ने दी गई नमाज़
दूसरी तरफ़ सरकार का दावा कि हालात रहे सामान्य
ज़िक्र होगा दक्षिण भारत की बाढ़ का और सुनिएगा अपने पत्रों के उत्तर
370 के हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर में आज मनाई जा रही है ईद, कैसी है वहां तैयारियां बाढ़ के कारण देश के पांच राज्यों के कई ज़िलों में स्थिति गंभीर हांगकांग में बदला विरोध प्रदर्शनों का स्वरूप साप्ताहिक कार्यक्रम खेल और खिलाड़ी
भारत प्रशासित कश्मीर में छठे दिन कर्फ़्यू जारी, ईद से पहले श्रीनगर के कुछ इलाक़ों में दी गई ढील वापस ली गई, प्रशासन ने हालात को बताया शांतिपूर्ण
विशेष रिपोर्ट में सुनेंगे, कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के दावों पर क्या सोचती है दुनिया
उत्तरी केरल में बाढ़ मचा रही है तबाही, अब तक 67 लोगों की मौत. जानेंगे कैसे हैं हालात
कांग्रेस को नहीं मिला पूर्ण कालिक अध्यक्ष, सोनिया गांधी बनीं अंतरिम अध्यक्ष, क्या गांधी परिवार के अलावा कोई विकल्प नहीं. अनुच्छेद 370 को ख़त्म करने के बाद न्यूयॉर्क में कश्मीरी मूल के लोगों का विरोध प्रदर्शन. भारत के राज्यों में क्या हैं बाढ़ के हालात
भारत ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को किया ख़त्म
गृहमंत्री ने कहा- भारत सरकार ने 370 को निष्प्रभावी बनाकर ऐतिहासिक भूल को सुधारा
क्या वाकई?
इस फ़ैसले से दक्षिण एशिया में अस्थिरता और हिंसा का नया दौर तो शुरू नहीं हो जाएगा?
आप क्या सोचते हैं?
कश्मीर पर समर्थन जुटाने चीन पहुंचे पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कश्मीर पर पाकिस्तान के साथ है चीन भारत ने कहा पाकिस्तान को भारत के निर्णय के तथ्य को पहचानना चाहिए. विवेचना में सुनिए जब एक कुमांयु की महिला बनीं पाकिस्तान की ‘फ़र्स्ट लेडी’ अखबारों की समीक्षा भी
श्रीनगर में जुमे की नमाज़ के लिए कुछ जगहों पर दी गई कर्फ्यु में ढ़ील घरों में बंद आम लोगों ने बीबीसी को बताया अपना हाल बताएंगे अनुच्छेद 370 के प्रावधान ख़त्म होने पर क्या कहते हैं जम्मू के लोग और अल्मोड़ा की एक लड़की कैसे बनीं पाकिस्तान की 'फ़र्स्ट लेडी'
सुनिएगा विवेचना में पर पहले बीबीसी समाचार
- राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर में विकास और शांति स्थिरता का किया वादा.
- विश्लेषण करेंगें मोदी के भाषण का
- संयुक्त राष्ट्र ने कहा कश्मीर मामले का हल यूएन चार्टर और सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत ही निकाला जाना चाहिए.
- साथ ही अखबारों की समीक्षा भी
कश्मीर को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ती जा रही है तक़रार, पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस को रद्द किया
साथ ही किया सुरक्षा परिषद में जाने का एलान
भारत ने जताई निराशा, कहा पड़ोसी से है परेशान
और कश्मीर घाटी में लगातार चौथे दिन बंद जैसा माहौल
अनुच्छेद 370 पर पाकिस्तान ने भारत से व्यापारिक रिश्ता तोड़ा, राजदूत की होगी वापसी पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र के एक कॉरिडोर को भी किया बंद भारत पाक के अच्छे रिश्ते चाहती थीं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज क्या कहते हैं सरताज अज़ीज़
पाकिस्तान ने भारत से कूटनयिक संबंध घटाए और व्यापारिक संबंध निलंबित किए. कश्मीर में कुछ जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प. राज्य का विशेष दर्जा छीने जाने से लोगों में ग़म और ग़ुस्सा. पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हुआ. समर्थक ही नहीं विरोधियों ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
भारत की पूर्व विदेशमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का निधन. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कश्मीर मामले पर भारत को घेरने के लिए टीम बनाई. सरहद के दोनों तरफ तनाव, चीन ने दोनों पक्षों को संयम बरतने की सलाह दी. भारत ने वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ तीसरा टी-20 मुक़ाबला भी जीता.
लोकसभा में कश्मीर में धारा 370 ख़त्म करने का विधेयक पास. लेकिन दिन भर हुई तीखी बहस
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ाँ ने भारत के इस कदम की घोर निंदा की
जानेंगे अमरीका और चीन की प्रतिक्रिया भी
जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ़्ती और सज्जाद लोन को नज़रबंद किया गया. श्रीनगर में धारा 144, मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी, स्कूल कॉलेज भी बंद. भारत प्रशासित कश्मीर के घटनाक्रम पर सरहद के उस पार क्या है हलचल ? टी-20 सिरीज़ में भारत ने वेस्टइंडीज़ पर बढ़त बनाई.
भारत प्रशासित कश्मीर में बने तनाव के बीच दिल्ली से श्रीनगर तक बैठकों का दौर, आम लोग परेशान
अमरीका के दो शहरों में गोलीबारी, कम से कम 30 की मौत
और
ख़ास रिपोर्ट में पड़ताल असम के कई लोगों के लिए क्यों मुसीबत बना हुआ है NRC
चरमपंथी हमले की आशंका और सरकार की ओर से अलर्ट जारी होने के बाद भारत प्रशासित कश्मीर घाटी में अफ़रा-तफ़रा और अनिश्चितता की स्थिति. आख़िर क्यों पैदा हुए ये हालात, क्या हैं इसके मायने और क्या है सरकार की मंशा, सुनिए विश्लेषण. टी-20 मुक़ाबले में वेस्टइंडीज़ ने भारत के छक्के छुड़ाए.
चरमपंथी हमले की आशंका और सरकार की ओर से अलर्ट जारी होने के बाद भारत प्रशासित कश्मीर घाटी में अफ़रा-तफ़रा और अनिश्चितता की स्थिति. आख़िर क्यों पैदा हुए ये हालात, क्या हैं इसके मायने और क्या है सरकार की मंशा, सुनिए विश्लेषण. टी-20 मुक़ाबले में वेस्टइंडीज़ ने भारत के छक्के छुड़ाए.
ज़िंदगी के लिए संघर्ष करती उन्नाव रेप पीड़ित और क़ानून का मज़ाक बनाने के आरोप में घिरे विधायक
सिस्टम पर उठते सवालों के बीच सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख- 7 दिन में जांच और 45 दिन में पूरी हो सुनवाई
लेकिन क्या इससे बहाल होगा सिस्टम पर भरोसा?
इसी मुद्दे पर इंडिया बोल में हुई चर्चा
बतौर मेहमान चर्चा में शामिल हुईं वरिष्ठ पत्रकार राधिका रामाशेषन
श्रोताओं ने भी रखी अपनी राय
भारत प्रशासित कश्मीर में अफ़रातफ़री का माहौल, लेकिन राज्यपाल ने कहा सबकुछ सामान्य, घबराने की कोई ज़रूरत नहीं ट्रंप ने एक दफ़ा फिर कश्मीर मामले में मध्यस्थता करने की इच्छा जताई, अमरीकी चुनाव के लिए हुई टीवी डिबेट में भिड़ीं तुलसी और कमला कारगिल युद्ध पर ख़ास रिपोर्ट
भारत प्रशासित कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों के लिए एडवाइज़री, प्रशासन ने दी घाटी छोड़ने की सलाह
सुप्रीम कोर्ट में 6 अगस्त से अयोध्या ज़मीन विवाद मामले की सुनवाई
विवेचना में रेहान फ़ज़ल के साथ कारिगल युद्ध के हीरो विजयंत थापर की बात
1999 में ‘तोलोलिंग’ चोटी पर जीत से ही कारगिल युद्ध का रुख़ पलटना शुरू हुआ था. इस आप्रेशन में लेफ़्टिनेंट विजयंत थापर ने भी भाग लिया था. बाद में उन्हें ‘नौल’ या ‘थ्री पिंपल्स’ चोटियों को फ़तह करने की ज़िम्मेदारी भी दी गई, जहाँ लड़ते हुए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी. कारगिल सीरीज़ की चौथी और अंतिम कड़ी में रेहान फ़ज़ल नज़र डाल रहे हैं लेफ़्टिनेंट विजयंत थापर के कारनामों पर
लेबर कोड बिल के ख़िलाफ़ मज़दूरों का देश व्यापी विरोध प्रदर्शन पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय क़ैदी कुलभूषण जाधव को आज मिलेगा कॉन्सुलर एक्सेस अमरीका ने चीनी सामानों पर नए टैरिफ़ लगाने का किया ऐलान अमरीकी जेलों में बंद भारतीय भूख हड़ताल पर
सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव बलात्कार मामले से जुड़े हर मामले को उत्तर प्रदेश से दिल्ली ट्रांसफर करने का आदेश दिया. मुख्य अभियुक्त विधायक कुलदीप सेंगर को बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित किया. पीड़िता की मां ने चिंता जताई. झारखंड में तीन साल की बच्ची की बलात्कार के बाद गला काटकर हत्या. अमरीका मीडिया का दावा, ओसामा बिन लादेन के बेटे हमज़ा की हवाई हमले में मौत. कार्यक्रम में शामिल होंगे श्रोताओं के ख़त भी.
अमरीकी फ़ेडरल बैंक ने व्याज दरों में की कटौती
उन्नाव रेपकांड में पीड़िता की कार को टक्कर मारने वाले ट्रक मालिक और ड्राइवर के परिजनों ने दी अपनी सफ़ाई
दुनिया जहां में बात इसराइल चुनाव की
कैफ़ै कॉफ़ी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार हुआ. आख़िर एक सफल बिज़नेसमैन का ये अंत कैसे हुआ?
उन्नाव से बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज किया सीबीआई ने. पर यूपी बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी कहते हैं ज़रूरी नहीं विधायक इस्तीफ़ा दे.
और दुनिया जहान में चर्चा इसराईल चुनावों की...
ट्रिपल तलाक़ बिल राज्य सभा में भी पारित
उन्नाव रेप पीड़िता की हालत अब भी गंभीर
भारत प्रशासित कश्मीर में तनाव
पाकिस्तान में एक हज़ार साल पुराने मंदिर को दोबारा खोला गया
1. राज्यसभा में भारी बहस के बाद तीन तलाक़ क़ानून पास.
2. उन्नाव रेप मामले की पीड़िता के सड़क हादसे में घायल होने पर संसद से लेकर सड़क तक हंगामा.
3. जानेंगे कैफ़े कॉफ़ी डे के मालिक कैसे ग़ायब हुए.
4. लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनेंगे.
ब्राज़ील की एक जेल में गैंगवार, कम से कम 52 की मौत
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद की एक कोर्ट ने 5 साल की बच्ची के रेप और हत्या मामले में नौ महीने में सुनाया फ़ैसला
भारत प्रशासित कश्मीर में कितनी प्रासंगिक हुर्रियत कॉन्फ्रेंस, ख़ास बातचीत में सुनिए मीरवाइज़ उमर फारूक का जवाब
और
ख़ास रिपोर्ट छत्तीसगढ़ में क्यों घटे बाघ
सड़क हादसे में घायल उन्नाव रेप पीड़िता और वकील की हालत गंभीर
पुलिस ने कहा सीबीआई जाँच के लिए तैयार
कर्नाटक में येदियुरप्पा ने आसानी से सिद्ध किया बहुमत
और अभद्र टिप्पणी को लेकर आज़म ख़ान से दो बार मंगवाई गई माफ़ी
साथ ही होंगी आपकी चिट्ठियाँ भी.
कर्नाटक में आज विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे मुख्यमंत्री येदि युरप्पा, स्पीकर के भविष्य को लेकर भी अटकलें
भारत प्रशासित कश्मीर में सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाने से PDP को क्या है दिक्कत
नाइजीरिया में बोको हराम के हमले में कम से कम 65 की मौत
पाकिस्तान डायरी और खेल और खिलाड़ी भी
वियना में ब्रिटेन, फ़्रांस, जर्मनी, रूस और चीन के साथ ईरान की बैठक, ईरान ने मुलाक़ात को सकारात्मक बताया. कर्नाटक में, विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस और जेडीएस के 14 विधायकों को अयोग्य घोषित किया. उत्तराखंड के मसूरी में हिमालयन कॉन्क्लेव का आयोजन, कैसे बचेंगे जंगल और पहाड़.
असहिष्णुता के मुद्दे पर मशहूर फ़िल्मी हस्तियाँ आमने सामने क्यों? मॉब लिंचिंग के विरोध में पीएम मोदी को बुद्धिजीवियों के खुले ख़त के बाद प्रसून जोशी और कंगना रनौत ने मोदी के बचाव में कमर कसी. मॉब लिंचिंग जैसे अपराध के ख़िलाफ़ क्यों एकजुट नहीं है भारत? बीबीसी इंडिया बोल में इस सप्ताह चर्चा इसी विषय पर हुई. कार्यक्रम में चर्चा के लिए मौजूद थीं वरिष्ठ पत्रकार पूर्णिमा जोशी. लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनिए.
कर्नाटक में सोमवार को विश्वासमत पेश करेंगे CM येदियुरप्पा, शपथ लेते ही किसानों को तोहफा
छत्तीसगढ़ में हाथियों के गले में घंटी बांधने की योजना फेल, विशेषज्ञों ने उठाए थे सवाल
और
विवेचना में रेहान फ़ज़ल के साथ कारगिल जंग के हीरो परमवीर विक्रम बत्रा की बात
लीबिया में तट के पास डूबा शरणार्थियों का जहाज़, 150 के मरने की आशंका
कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष ने तीन बाग़ी विधायकों को ठहराया अयोग्य, बीजेपी की सरकार बनाने की योजनाओं को लगा झटका
बिहार में फिर कहर बरपा रही है बाढ़, मरने वालों की संख्या बढ़कर 123 हुई, जानेंगे कैसे हैं हालात
भारतीय मूल की प्रीति पटेल बनीं ब्रिटेन की नई गृह मंत्री, पाकिस्तानी मूल के साजिद जाविद को मिला वित्त मंत्री पद
मोदी सरकार पर क्यों लग रहे हड़बड़ी में विधेयक पास कराने के आरोप?
ईरान के पास होर्मुज़ बन रहा है वैश्विक तनाव का नया केंद्र बिंदु
अख़बारों की समीक्षा भी
मध्य प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार ने बहुमत साबित किया. बीजेपी के दो विधायकों का समर्थन भी मिला.
कश्मीर में अमरीका की मध्यस्थता के मुद्दे पर संसद में फिर हंगामा. विपक्ष के वॉकआउट बीच राजनाथ सिंह ने कहा पाक-अधिकृत कश्मीर पर भी होगी बात
और...होर्मुज़ बन रहा है वैश्विक तनाव का नया केंद्र बिंदु. सुनिएगा दुनिया जहान में.
कर्नाटक में आख़िरकार गिर गई कांग्रेस-जेडीएस सरकार, अब येदियुरप्पा पर सबकी नज़रें
कश्मीर की मध्यस्थता पर ट्रम्प के बयान का क्या भारत-अमरीका रिश्तों पर पड़ेगा असर?
और मिलवाएंगे उस चरवाहे से जिसने कारगिल युद्ध से पहले भारतीय सेना को दी थी घुसपैठियों की ख़बर
अख़बारों की समीक्षा भी
ट्रंप के बयान पर विपक्ष का हंगामा, सरकार ने ट्रंप के बयान को किया ख़ारिज बोरिस जॉनसन होंगे ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री कर्नाटक में कुमारास्वामी सरकार गिरी चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली पेंग का निधन बिहार से एक ख़ास रिपोर्ट
भारत ने ख़ारिज़ किया ट्रंप का दावा, कहा मोदी ने कभी कश्मीर मसले पर मध्यस्थता को नहीं कहा
कर्नाटक सरकार बचेगी या जाएगी, आज होगा फ्लोर टेस्ट
और आरटीआई क़ानून में संशोधन का क्यों हो रहा है विरोध
अख़बारों की समीक्षा भी
चांद की ओर रवाना हुआ भारत का चंद्रयान-दो, कामयाब लॉन्च पर बधाइयों का तांता
कर्नाटक विधानसभा में विश्वासमत पर बहस जारी, कुमारस्वामी सरकार के भविष्य पर सस्पेंस
और
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप से पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की आज मुलाकात, क्या होगी बात
अमरीका में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ख़ान, करेंगे अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाक़ात
कर्नाटक विधानसभा में आज हो सकता है फ्लोर टेस्ट
और याद करेंगे झारखंड आंदोलन के अहम चेहरे रहे दिवंगत पूर्व सांसद एके राय को
अख़बारों की समीक्षा और खेल और खिलाड़ी भी
झारखंड के गुमला में चार आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस को शक घटना की वजह अंधविश्वास
ख़ास रिपोर्ट क्या असम में सिटीजन रजिस्टर की वजह बढ़ रही खुदकुशी करने वालों की संख्या
डी राजा होंगे CPI के महासचिव
शीला दीक्षित और पूर्व सांसद एके राय को आखिरी विदाई
दिग्गज कांग्रेसी नेता शीला दीक्षित के निधन के बाद साथी-विरोधी सब उन्हें कर रहे हैं याद सोनभद्र ज़मीन विवाद में 10 आदिवासियों की मौत के बाद वहाँ के बाशिंदे पूछ रहे हैं सवाल
छत्तीसगढ़ में कर्ज़ माफ़ी के सरकार के वायदे के बाद भी किसानों के सामने असमंजस की स्थिति और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान तीन दिन के दौरे पर अमरीका पहुँचे
तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का लंबी बीमारी के बाद निधन. नज़र डालेंगे उनके जीवन के कुछ पहलुओं पर
साथ ही बीबीसी इंडिया बोल में इस चर्चा- गोवा के बाद कर्नाटक में मचली उथल पुथल के बाद पैदा हुए हालात पर
सवाल है- क्या दल बदल रोधी क़ानून पर फिर से विचार करने की है ज़रूरत?
कर्नाटक में राज्यपाल के निर्देश के बावजूद कल नहीं हुई विश्वास मत पर वोटिंग, कार्रवाई सोमवार तक स्थगित सोनभद्र ज़मीन विवाद में मारे गए लोगों के परिवार से मिलने की मांग पर अड़ी प्रियंका गांधी धरने पर बैठीं
बिहार में बाढ़ राहत शिविरों में जैसे-तैसे मुश्किल वक्त गुज़ार रहे हैं पीड़ित और कारगिल युद्ध की 20वीं बरसी पर विवेचना में सुनिएगा पाकिस्तान के एक जांबाज़ सैनिक की दास्तां जिसके साहस को भारतीय सेना ने भी किया सलाम
कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस और जनता दल सेक्यूलर की मुश्किलें बढ़ीं. भैंस चुराने के आरोप में बिहार के छपरा में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या. विवेचना में चर्चा पाकिस्तान के कैप्टन शेर ख़ां की, जिन्हें भारत की सिफ़ारिश पर मिला निशान ए हैदर सम्मान
युद्ध के मैदान में ऐसे मौके कम आते हैं जब विपक्षी सेना किसी सैनिक की बहादुरी और जीवट को न सिर्फ़ स्वीकार करे, बल्कि उसकी सिफ़ारिश पर उसे देश का सर्वोच्च वीरता पुरस्तार भी दिया जाए. 1999 की कारगिल लड़ाई में ऐसा ही हुआ था जब भारतीय सेना की सिफ़ारिश पर कैप्टेन कर्नल शेर ख़ाँ को पाकिस्तान का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार ‘निशान ए हैदर’ दिया गया. कैप्टेन शेर ख़ाँ की कहानी बता रहे हैं रेहान फ़ज़ल विवेचना में
कर्नाटक में राज्यपाल ने दिया आज डेढ़ बजे तक विश्वास मत पर वोटिंग कराने का आदेश बिहार में बाढ़ राहत शिविरों में लोगों की चिंता, वापस गए तो कहाँ ढूँढेंगे बसेरा अमरीका में ट्रंप की रैली में महिला सांसदों के ख़िलाफ़ लगे नारे पर हुआ विवाद और छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अंडे बाँटने की योजना पर छिड़ी बहस
- कर्नाटक विधान सभा में फ्लोर टेस्ट नहीं हुआ आज, विरोध में भाजपा विधायक रातभर सदन में धरने पर. - भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि सरकार कुलभूषण जाधव को भारत वापस लाने के लिए कोशिश जारी रखेगी. - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार. - कार्यक्रम में आपकी राय भी
कुलभूषण जाधव मामले पर अंतरराष्ट्रीय अदालत के फ़ैसले को भारत ने बताया एक बड़ा क़दम मगर पाकिस्तान का दावा, अदालत ने मौत की सज़ा देने के उनके फ़ैसले को रद्द नहीं किया बिहार में भारी बारिश के बाद नेपाल और सीमांचल के बड़े इलाक़े बाढ़ की चपेट में और सुनिएगा दुनिया जहान
· अंतरराष्ट्रीय अदालत ने कुलभूषण जाधव की फांसी की सज़ा की समीक्षा करने को कहा. लेकिन भारत की रिहाई की मांग को खारिज किया.
· पाकिस्तान ने चरमपंथ के लिए फ़ंड इकट्ठा करने के आरोप में गिरफ़्तार किया हाफ़िज़ सईद को
· दुनिया जहान में आपको बताएंगे कि किस तरह से अफ़ग़ानिस्तान में सत्ता के समीकरण बदल रहे हैं.
1. अमरीकी संसद की प्रतिनिधि सभा में ट्रंप के बयान के ख़िलाफ़ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया.
2. झारखंड में क़ुरान दान करने के आदेश को हाईकोर्ट में छात्रा रिचा पटेल चुनौती देंगी.
3. नगालैंड में इंडिजीनस रजिस्टर से ग़ैर-नगा लोगों की परेशानी की वजह भी होगी कार्यक्रम में.
4. खेल की ख़बरें और अख़बारों की समीक्षा भी होगी लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनिए.
मुंबई में एक बहुमंज़िला इमारत गिरी, 4 की मौत की पुष्टि, कई घायल
ईरान के पहुंची बीबीसी टीम, तेहरान और क़ोम के लोगों ने बयां की दिल की बात
और
खास रिपोर्ट, क्यूं बूंद बूंद के लिए तरसने लगा है दो नदियों के बीच बसा बिहार का दरभंगा
डेमोक्रेटिक महिला सांसदों पर टिप्पणी करने को लेकर डोनल्ड ट्रंप घिर गए हैं.
भारी बारिश से उत्तरी बिहार के अधिकतर इलाक़ों में बाढ़ का क़हर.
जानेंगे, झारखंड में अदालत ने क़ुरान की प्रतियां दान करने को क्यों कहा है.
खेल की ख़बरें और अख़बारों की समीक्षा भी होगी लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनिए
कर्नाटक सरकार के पास बागियों को मनाने के लिए तीन दिन, 18 जुलाई को CM कुमारस्वामी को साबित करना है बहुमत
चंद्रयान का लॉन्च टला, अब तय होगी नई तारीख, कितना चुनौती भरा है यान को चांद पर भेजना
और
खास रिपोर्ट, बीते साल की बाढ़ से अब तक क्यों नहीं उबर सका है केरल का पर्यटन उद्योग
साथ में आपके पत्र भी
बेहद रोमांचक मुक़ाबले में न्यूज़ीलैंड को हराकर इंग्लैंड ने विश्व कप जीता.
तकनीकी कारणों से इसरो ने चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण को टाला.
भीड़ की हिंसा का शिकार लोगों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन शुरू हो रही है.
वुसअत की डायरी और अख़बारों की समीक्षा भी होगी लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनिए
क्रिक्रेट विश्वकप के फाइनल मुक़ाबले में न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड को दी 242 रनों की चुनौती. विम्बलडन में पुरुष एकल ख़िताब के लिए रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविक आमने-सामने. भारत के मिशन चंद्रयान 2 पर दुनियाभर के वैज्ञानिकों की नज़र. पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू ने अमरिंदर मंत्रिमंडल से इस्तीफ़ा दिया. और क्या पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में ज़बरन धर्मांतरण हो रहा है ?
1. अमरीका में ग़ैर-क़ानूनी आप्रवासियों की अब से कुछ ही देर में धर-पकड़ होगी शुरू.
2. असम में बाढ़ का कहर, 2100 से अधिक गांव पानी में डूबे.
3. जानेंगे बाराबंकी में शिक्षकों को क्यों भेजना ज़रूरी हो गया है अपनी क्लास के साथ सेल्फ़ी.
4. अख़बारों की समीक्षा भी होगी लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनिए.
दुनिया की नम्बर वन क्रिकेट टीम भारत, जो मानी जा रही थी इस बार विश्वकप की प्रबल दावेदार. ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर रहने के बावजूद, सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंन्ट से बाहर हुई. कहाँ हुई ग़लती, कौन है इस हार का ज़िम्मेदार? वरिष्ठ पत्रकार मलय नीरव के साथ बीबीसी इंडिया बोल में चर्चा हुई इसी विषय पर.
यूपी के उन्नाव में मदरसा छात्रों की पिटाई के बाद सांप्रदायिक तनाव
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे ने कहा वो गर्व लेकिन निराशा के साथ अपनी कुर्सी छोड़ रही हैं
नडाल को हराकार विम्बलडन के फ़ाइनल में पहुंचे फ़ेडरर
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा कर्नाटक के बागी विधायकों को अयोग्य न ठहराएं स्पीकर. स्पीकर ने कहा वो मंगलवार तक इंतज़ार करूंगा, लेकिन वो बधें नहीं. - सूडान में बीबीसी को मिले सबूत कि तीन जून को प्रदर्शनकारियों पर हमले की योजना पहले ही बन गई थी. - 20 वर्ष पहले कारगिल में भारत और पाकिस्तान के बीच जंग की कहानी, जब भारत ने पलटी हारी हुई बाज़ी
कर्नाटक का राजनीतिक संकट फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
आख़िर कांग्रेस हर जगह क्यों संकट का शिकार हो रही है
मध्यप्रदेश में बच्ची के साथ बलात्कार और फिर हत्या के मामले में अभियुक्त को मिली फांसी
क्रिकेट वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड के सामने होगा इंग्लैंड, सेमीफ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया की करारी हार
- कड़ी सुरक्षा के बीच कर्नाटक के दस बागी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, सौपे इस्तीफे. - सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह और उनके पति के घर, दफ्तर पर सीबीआई के छापे. - अफ़गान सरकार के अधिकारियों, मंत्रियों पर यौन शोषण के आरोपों की पड़ताल. - वर्ल्ड कप फ़ाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दिया 224 रनों का लक्ष्य
न्यूज़ीलैंड से 18 रनों से हारकर भारत हुआ क्रिकेट विश्व कप से बाहर
कर्नाटक में जेडी-एस-कांग्रेस गठबंधन सरकार का संकट जारी
कर्नाटक के बाद गोवा में भी कांग्रेस पार्टी संकट में
1. विश्व कप सेमीफ़ाइनल के रोमांचक मुक़ाबले में न्यूज़ीलैंड ने भारत को 18 रनों से हराया.
2. मुंबई में कर्नाटक के बाग़ी विधायकों के होटल के बाहर कांग्रेसी नेताओं का धरना.
3. अमरीका और यूरोप जाने के लिए क्यों लोग जान लगाते हैं दांव पर, दुनिया जहां में होगी इसी की पड़ताल.
4. जानेंगे ईरान की यूरोपीय देशों को दी गई चेतावनी के बारे में भी लेकिन सबसे पहले सुनेंगे विश्व समाचार.
भारत और अमरीका के बीच टैरिफ़ को लेकर तनातनी जारी
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा अमरीकी उत्पादों पर बढ़ता शुल्क अब स्वीकार नहीं
गुजरात में उच्च जाति की महिला से शादी करने पर दलित युवक की हत्या
बारिश की वजह से भारत और न्यूज़ीलैंड का सेमीफ़ाइनल मैच सस्पेंड,
विश्व कप का पहला सेमीफाइनल भारत बनाम न्यूजीलैंड मैनेचेस्टर में,
बारिश के चलते मैच रुका, न्यूज़ीलैंड 46.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 211
हांगकांग की नेता कैरी लैम ने कहा दम तोड़ चुका है हांगकांग का प्रत्यर्पण बिल
कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर ने विधायकों का इस्तीफ़ा स्वीकार करने पर बनाया सस्पेंस
कर्नाटक में सियासी घमासान जारी, कांग्रेस जेडीएस मंत्रियों ने पद छोड़े.
उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा- 29 की मौत
भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल से पहले मैनेचेस्टर में चलिए भारतीय रेस्त्रां में
होगी आपकी राय भी
ग्रीस के संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री सिप्रास की हार, न्यू डेमोक्रेसी पार्टी के नेता किरियाकोस मित्सोताकिस सरकार बनाने को तैयार
PDP प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने केंद्र को दी अलगाववादियों से बातचीत की सलाह, राज्य बीजेपी के नेता नहीं दिखे उत्साहित
कर्नाटक के राजनीतिक नाटक में किसका पलड़ा भारी
साथ में पाकिस्तान डायरी और खेल और खिलाड़ी भी
अमरीकी प्रतिबंधों के बीच ईरान ने यूरेनियम उत्पादन बढ़ाने की घोषणा की. कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस के विधायकों के इस्तीफ़े के बाद गहराया राजनीतिक संकट. मध्यप्रदेश में पुलिस प्रमुख ने लड़कियों के बारे में दिया विवादास्पद बयान. और क्या वाकई मेरठ से हिंदुओं का पलायन हो रहा है.
विधायकों के इस्तीफे से मुश्किल में कर्नाटक की JDS-कांग्रेस सरकार, क्या कामयाब होगा ऑपरेशन कमल 4.0
वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, मेजबान इंग्लैंड से होगा डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का मुक़ाबला
और
ख़ास रिपोर्ट में उन मजदूरों की बात, जो परिवार पालने के लिए झेलते हैं 50 डिग्री का टार्चर
इकॉनोमिक सर्वे में रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का सुझाव. लेकिन क्या रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाना सही होगा, क्या होंगे इसके दूरगामी परिणाम. और क्या होगा उन लाखों नौजवानों का जो इस समय बेरोज़गार हैं और सरकारी नौकरी पाने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं. भारत के पूर्व रक्षा सचिव योगेंद्र नारायण के साथ बीबीसी इंडिया बोल में चर्चा हुई इसी विषय पर.
ईरान के परमाणु मुद्दे पर IAEA ने बुधवार को बुलाई विशेष बैठक, अमरीका ने की थी मांग
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट से कितनी बदलेगी अर्थव्यवस्था की सूरत
और
ख़ास रिपोर्ट में बात अफ़ग़ानिस्तान की उस महिला की जिसने भारत को बना लिया है अपना घर
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया. अमीरों पर और अधिक टैक्स, मध्यम वर्ग को भी राहत नहीं. बताएंगे आपको इस बजट से आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा. क्रिकेट विश्वकप में आज पाकिस्तान और बांग्लादेश आमने-सामने.
वित्त मंत्री निर्मणा सीतारमण आज पेश करेंगी एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट, किन बातों पर होगा फ़ोकस जानेंगे, बजट से आम लोगों को क्या हैं उम्मीदें बीबीसी को मिले सबूत, चीन में मुस्लिम बच्चों को परिजनों से अलग-थलग कर रही है सरकार
पाकिस्तान ने जमात-उद-दावा के मुखिया हाफ़िज़ सईद समेत कई नेताओं के ख़िलाफ़ की कार्रवाई, भारत ने कहा दिखावा आधार में कुछ बदलावों के लिए लाया गया विधेयक हुआ पारित बजट से पहले आए इकोनॉमिक सर्वे में 2015 तक देश को आर्थिक बुलंदी पर पहुँचाने का लक्ष्य होंगी आपकी चिट्ठियाँ भी, पर पहले बीबीसी समाचार
हॉन्ग कॉन्ग में प्रदर्शनों को लेकर राजनयिक तनाव बढ़ने के बाद चीन ने ब्रिटेन को दी दख़ल न देने की चेतावनी
बिहार के बाद अब पूर्वोत्तर राज्य असम में जैपनीज़ इंसेफेलाइटिस का प्रकोप, अब तक कम से कम 36 की मौत
जानेंगे, राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष नहीं रहने पर क्या हो सकता है पार्टी का अगला क़दम
कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष से इस्तीफ़े की अटकलों पर ख़ुद राहुल गांधी ने लगाया विराम, कांग्रेस नेता दुखी बीजेपी ने ली राहुल के इस्तीफ़े पर चुटकी जयपुर में एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद शहर के एक बड़े हिस्से में तनाव लीबिया में प्रवासियों के डिटेंशन सेंटर पर हवाई हमला, 40 से ज्यादा की मौत और दुनिया जहान में आज समीक्षा अमरीका और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ती करीबी की
रूसी नौसेना की विशेष अनुसंधान पनडुब्बी में आग लगने से 14 की मौत, मरने वालों में बड़े अधिकारी शामिल
अमरीकी सीनेट ने पारित किया भारत को नैटो-सहयोगियों जैसा दर्जा देने का विधेयक, जानेंगे क्या हैं इसके मायने
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट का दावा- बढ़ती गर्मी से भारत में आने वाले समय में करोड़ों नौकरियां हो सकती हैं ख़त्म
बारिश से मुंबई एक बार फिर बेहाल, झुग्गी पर दीवार गिरी, 18 लोगों की मौत
17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के यूपी सरकार के आदेश को केंद्र ने कहा असंवैधानिक
विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले पर लंदन में अहम सुनवाई
Teaser 3
और बर्मिंघम में भारत ने बांग्लादेश के सामने रखा 315 रन का लक्ष्य, रोहित शर्मा ने जड़ा शतक
हॉन्ग कॉन्ग में बेकाबू हुए लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारी, संसद में घुसकर की तोड़फोड़
जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने के प्रस्ताव को लोकसभा और राज्यसभा में मिली मंज़ूरी, जानेंगे विधानसभा चुनाव न करवाए जाने पर क्या सोचते हैं राज्य के लोग कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाक़ात, जानेंगे क्या हुआ इस बैठक में
बिहार में चमकी बुखार से बच्चों की मौतों पर मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने आख़िरकार तोड़ी चुप्पी
जम्मू के किश्तवाड़ ज़िले में खड्ड में गिरी बस, 35 लोगों की मौत
लखनऊ के ऐतिहासिक इमामबाड़ा में पहनावा देखने के बाद ही मिलेगी एंट्री
और पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों को नहीं पच रही विश्व कप में भारत की हार
और होंगी आपकी चिट्ठियाँ
क्रिकेट विश्वकप के एक अहम मुक़ाबले में इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से हराया. सालाना अमरनाथ यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच आज से शुरू. मेक्सिको की सीमा से अमरीका में दाख़िल होने की कोशिश में छह साल की बच्ची की मौत से उठे सवाल.
अमरीकी राष्ट्रपति और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की मुलाक़ात, ट्रंप ने सीमा पार कर रचा इतिहास
मुसलमानों पर एक कांग्रेस नेता के कथित बयान को लेकर चर्चा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद ख़ान से ख़ास बातचीत
और
वर्ल्ड कप के सबसे चर्चित मुक़ाबले में मेजबान इंग्लैंड ने भारत को दी 338 रन की चुनौती
अमरीका-चीन के बीच ट्रेड वॉर की बर्फ पिघली, बातचीत के लिए तैयार. क्रिकेट विश्वकप में आज भारत का मुक़ाबला इंग्लैंड से. लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस पार्टी में क्यों मचा है बवाल. मध्यप्रदेश में गौरक्षा के नाम पर हिंसा करने वालों पर शिंकजा कसने की तैयारी.
एक देश, एक चुनाव पर बंटी है राजनीतिक दलों की राय
प्रधानमंत्री कहते हैं- समय और पैसे की होगी बचत
विपक्षी दल इसे मानते हैं अव्यावहारिक कदम
आप क्या सोचते हैं? बीबीसी इंडिया बोल में चर्चा इसी विषय पर
जी-20 सम्मेलन में ओसाका में आज ट्रंप और शी जिनपिंग की होगी मुलाक़ात. क्या अमरीका और चीन के बीच ट्रेड वॉर की बर्फ पिघलेगी ? जम्मू कश्मीर में जारी रहेगा राष्ट्रपति शासन, गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर समस्या के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू को ज़िम्मेदार बताया. विवेचना में चर्चा करेंगे आरएसएस के सबसे अधिक समय तक सर-संघ-चालक रहे गुरु गोलवलकर के जीवन पर.
जी-20 देशों की जापान में बैठक, प्रधानमंत्री मोदी और अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाक़ात में दिखी गर्मजोशी
ब्रिक्स के नेताओं से भी मिले मोदी, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
और
सबसे लंबे वक़्त तक RSS के सर संघचालक रहे गुरु गोलवलकर की बात विवेचना में रेहान फ़ज़ल के साथ
जापान के ओसाका में जी 20 देशों का दो दिवसीय सम्मेलन आज से आरंभ. अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिलेंगे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. क्रिकेट विश्वकप में वेस्ट इंडीज़ को 125 रन से हराने के बाद भारत सेमी-फाइनल से बस एक कदम दूर. पानी के लिए तरसते चेन्नई में एक बुज़ुर्ग ने पानी बचाने के लिए पेश की मिसाल.
- जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नरेंद्र मोदी जापान के ओसाका पहुंचे. - मोदी से मुलाक़ात से पहले टैरिफ़ को लेकर डोनल्ड ट्रंप की चेतावनी. - बॉम्बे हाई कोर्ट ने शिक्षा और नौकरियों में मराठा आरक्षण को वैध करार दिया. - भारत ने वेस्ट इंडीज़ को दिया 269 का लक्ष्य
भारत दौरे पर आए अमरीकी विदेश मंत्री ने की धार्मिक आज़ादी की वक़ालत
मुज़फ्फरपुर में बच्चों की मौत पर प्रधानमंत्री ने तोड़ी चुप्पी, पर अब भी नहीं रुक रहे नए मामले
और क्यों बार-बार आमने सामने आते हैं अमरीका औऱ ईरान, सुनिएगा दुनिया जहान
अख़बारों की समीक्षा भी
- अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने प्रधानमंत्री मोदी, विदेश मंत्री जयशंकर से की मुलाकात, अमरीका-ईरान तनाव' पर भारत ने जताई चिंता - दुनिया जहान में सुनिए अमरीका ईरान के दरकते रिश्तों की कहानी - संसद में मोदी ने कांग्रेस की मुसलमानों पर सोच को लेकर ऐसी क्या टिप्पणी की, जिससे मचा बबाल
भारत पहुंचे अमरीकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो
हुर्रियत से बातचीत की उम्मीदों के बीच गृह मंत्री अमित शाह का कश्मीर दौरा
और सुनिएगा सचिन तेंदुलकर के 27 साल पुराने यॉर्कशर के क़िस्से
अख़बारों की समीक्षा भी
- अमरीका के प्रतिबंधो के दायरे में ईरान के सर्वोच्च नेता अली ख़ामनेई भी.
- राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि अमरीका दिमागी तौर से असर्मथ
- आज भारत पहुंचेंगे अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो
- उत्तर प्रदेश में फिर शुरू होगा एंटी रोमियो अभियान
अमरीका के ईरान पर नए प्रतिबंध, पहली बार सर्वोच्च नेता ख़मेनेई पर सीधा निशाना
हुर्रियत से सरकार की बातचीत की ख़बरों पर भाजपा की शर्त
और मिलवाएंगे इतिहास रचने वाली भारत की महिला रगबी खिलाड़ियों से
अख़बारों की समीक्षा भी
- मायावती ने समाजवादी पार्टी से किया किनारा, कहा कि आगे से बीएसपी अकेले लड़ेगी चुनाव - सड़क जाम कर रहे वैशाली के हरिवंशपुर गांव के लोगों पर एफआईआर दर्ज - मॉब लिंचिंग पीड़ितों को मुआवजा देगी छत्तीसगढ़ सरकार - कार्यक्रम में आपकी राय भी होगी
तुर्की में राष्ट्रपति एरदोआन की पार्टी के हाथ से निकला इस्ताम्बुल शहर
आज भारत दौरे पर आएंगे अमरीकी विदेश मंत्री, किन मुद्दों पर होगी नज़र
और झारखंड में भीड़ की पिटाई के बाद अस्पताल में मुस्लिम युवक की मौत
वुसअतुल्लाह ख़ान की डायरी और खेल और खिलाड़ी भी
पांच जुलाई को पेश होगा आम बजट, सरकार के सामने क्या है चुनौतियां बिहार में लू लगने से हो रही मौंतों का कड़ा 100 के पार, ऐसे में दिहाड़ी मज़दूर के लिए काम करना कितना मुश्कल गंभीर जल संकट से जूझते चेन्नई में कितनी कीमती है पानी की एक-एक बूंद बीबीसी न्यूज़मेकर में मुलाक़ात फेमिना मिस इंडिया 2019 सुमन राव से विश्वकप क्रिकेट में मैच जीता भारत ने, तो दिल जीता अफ़ग़ानिस्तान ने प्रेस रिव्यू पाकिस्तान प्रेस रिव्यू
बिहार में दिमाग़ी बुख़ार की वजह से 150 से अधिक बच्चों की मौत. क्या यही है 21वीं सदी का भारत, आज़ादी के 72 साल बाद भी भारत में बच्चे क्यों हैं कुपोषण का शिकार, कहां नाकाम रही है सरकार ? बीबीसी इंडिया बोल में चर्चा हुई इसी विषय पर. स्टूडियो में मौजूद थे वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह और बीबीसी संवाददाता प्रियंका दुबे.
अमरीका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, ट्रंप ने कहा करने वाले थे हमला लेकिन रुक गए ट्रंप ने कहा ईरान को पहले ही कमज़ोर बनाया जा चुका है. तो फिर ऐसे में अब हमले की बात क्यों, सुनवाएंगे विश्लेषण आश्वासनों पर टिकी दिमाग़ बुख़ार से जूझ रहे बिहार के बच्चों की ज़िन्दगी और विवेचना में आज बात रस्गोत्रा की जिन्होंने नेहरू, इंदिरा और राजीव के साथ काम किया
अमरीकी ड्रोन मार गिराने के बाद ईरान के ख़िलाफ़ राष्ट्रपति ट्रंप ने जवाबी सैन्य कार्रवाई को मंज़ूरी दी, लेकिन बाद में मन बदला, न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा. भारत में लोकसभा में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच तीन तलाक़ बिल पेश, कांग्रेस ने बिल के आपराधिक प्रावधानों का किया विरोध. और विवेचना में चर्चा भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी महाराज कृष्ण रस्गोत्रा की.
बिहार में लू लगने से हो रही मौतें, जायज़ा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर में इन्सेफेलाइटिस से हो रही बच्चों की मौतों के बाद माता-पिता में ख़ौफ़ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी जल संकट से जूझ रहे चेन्नई में लोग पूछ रहे हैं रेन मैन का पता योग दिवस के लिए रांची पहुंचे प्रधानमंत्री, विपक्ष ने की आलोचना तेलगुदेशम के चार सांसद बीजेपी में शामिल प्रेस रिव्यू खेल की ख़बरें
- गुजरात के बर्खास्त आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को अदालत ने 30 साल पहले हिरासत में हुई एक मौत के मामले में उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई. - उत्तर प्रदेश के बरेली में चार दिन की बच्ची ने तोड़ा दम. इलाज के लिए दौड़ते रहे परिजन - बिहार आज कल झेल रहा दिमागी बुखार और लू दोनों की दोहरी मार - कार्यक्रम में आपकी राय भी
· जमाल ख़ाशोज्जी की हत्या के संबंध में संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट को सऊदी अरब ने किया खारिज · बिहार में लू के कारण करीब 200 मौतें, लेकिन लू के प्रकोप से निपटने को कितनी तैयार सरकार · पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे के ख़िलाफ़ दर्ज हुआ मामला · प्रेस रिव्यू · दुनिया जहान में बात हांगकांग में हो रहे विरोध प्रदर्शनों की · खेल की ख़बरें
पीएम की अध्यक्षता में वन नेशन- वन इलेक्शन पर बैठक, कांग्रेस और टीएमसी समेत कई दलों ने किया बहिष्कार
ख़ास रिपोर्ट बिहार के मुजफ़्फरपुर के उस अस्पताल से जहां टिकी है इंसेफलाइटिस मरीज़ों की उम्मीद
और
दुनिया जहान में पड़ताल क्या प्रत्यर्पण बिल का निलंबन चीन की हार और हॉन्गकॉन्ग के लोगों की जीत है
1. ‘एक देश, एक चुनाव’ पर प्रधानमंत्री मोदी की आज सर्वदलीय बैठक.
2. बिहार में बुखार और लू से सैकड़ों मौतें लेकिन विपक्ष चुप
3. पाकिस्तान में पोलियो के ख़िलाफ़ जंग के आड़े आतीं मुश्किलें
4. अख़बारों की समीक्षा भी लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार होंगे.
एक्यूट इनसेफ़िलाइटिस से जूझते मुज़फ़्फ़रपुर का हाल जानने पहुंचे बिहार के CM नीतीश कुमार, हुआ विरोध, अब तक 100 से ज़्यादा मौत
अयोध्या में 14 साल पहले हुए चरमपंथी हमले के मामले में फ़ैसला, चार को उम्रक़ैद
और ओम बिरला का लोकसभा स्पीकर बनाना तय
1. मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का अदालत में निधन, तुर्की ने हत्या बताया.
2. मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त.
3. मुज़फ़्फ़रपुर में दिमाग़ी बुखार के लिए क्या लीची ज़िम्मेदार है.
4. क्रिकेट विश्व कप की भी ख़बर होगी लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनिए.
बिहार में भीषण गर्मी ने ढाया कहर, गया में लागू की गई धारा 144 थम नहीं रही मुज़्फ़्फ़रपुर में दिमाग़ी बुखार के कारण मरने वाले बच्चों की संख्या मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद आज ख़त्म हो सकती है डॉक्टरों की हड़ताल और ख़ास रिपोर्ट बूंद-बूंद पानी को तरसते बुंदेलखंड की खेल की ख़बरें
1. 17वीं लोकसभा का आज से पहला सत्र होगा शुरू, कई विधेयक हो सकते हैं पेश.
2. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और जूनियर डॉक्टरों के बीच आज होगी बैठक.
3. विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को लगातार सातवीं बार दी मात.
4. वुसअत की डायरी भी होगी लेकिन सबसे पहले सुनेंगे विश्व समाचार.
बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में दिमाग़ी बुखार से मरने वालों की संख्या पहुंची नब्बे के पार
झारखंड में कथित तौर पर भूख के कारण मौत
अयोध्या पहुंचे शिवसेवा प्रमुख, क्या हैं इसके राजनीतिक मायने
और भारत पाकिस्तान मैच की ताज़ा जानकारी के लिए सीधे चलेंगे मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड
1. सऊदी अरब ने ईरान पर ओमान की खाड़ी में टैंकर पर हमले का आरोप लगाया.
2. पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल जारी.
3. विश्व कप में आज भारत-पाकिस्तान के बीच मुक़ाबला, क्या बोले पूर्व पाकिस्तान कप्तान इंज़माम उल हक़.
4. हिंदी और उर्दू अख़बारों की समीक्षा भी होगी लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनेंगे.
मोदी सरकार करेगी मदरसों का आधुनिकीकरण और देगी पांच करोड़ अल्पसंख्यक छात्रों को स्कॉलरशिप
चुनाव में भारी जीत के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, अल्पसंख्यकों के साथ हुए छल में छेद करना है
सरकार का नारा है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास
इस नारे के तहत क्या अब मुसलमानों तक पहुंचने की कोशिश में है बीजेपी
और अगर ये कोशिश है तो क्या उसे मिलेगा मुसलमानों का साथ
और क्या इससे असहज होंगे दूसरे सेक्युलर दल
बीबीसी इंडिया बोल में चर्चा इसी विषय पर, साथ में हैं राजनीतिक विश्लेषक हिलाल अहमद
पश्चिम बंगाल में हड़ताल कर रहे डॉक्टरों को देश भर से समर्थन, इस्तीफ़ों का दौर जारी, मरीज बेहाल, कैसे दूर होगा गतिरोध
ओमान की खाड़ी में टैंकर पर हुए हमले को लेकर आमने सामने अमरीका-ईरान, स्वतंत्र जांच के पक्ष में संयुक्त राष्ट्र
विवेचना में बात 1970 के दशक के उस चर्चित कोर्ट केस की जिसमें फ़ैसले के बाद देश में लागू हुआ था आपातकाल
12 जून का दिन भारत के इतिहास में दर्ज है, एक फ़ैसले की वजह से. 44 साल पहले 1975 में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस जगमोहन लाल सिन्हा ने एक ऐसा फ़ैसला सुनाया जिसने भारत की राजनीति की दशा और दिशा ही बदल दी. आज विवेचना में उसी फ़ैसले पर नज़र डाल रहे हैं मोहनलाल शर्मा.
- पं. बंगाल के डॉक्टरों की हड़ताल दिल्ली पहुंची, एम्स और सफ़दरजंग ठप, - स्वास्थ्य मंत्री ने की डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने की अपील - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SCO की बैठक के दूसरे दिन आतंकवाद का मुद्दा उठाया. - विवेचना में वो फैसला जिसने बदल दी भारत की राजनीति. क्या हुआ जब इदिंरा गांधी अदालत में पेश हुईं
पीएम मोदी बिश्केक में चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग से मिले, भारत आने का दिया न्योता, पाकिस्तान से रिश्तों पर दो टूक
ओमान की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हमला, अमरीका ने ईरान को बताया जिम्मेदार, ईरान का इनकार, संयुक्त राष्ट्र चिंतित
और
ख़ास रिपोर्ट ढाई साल की बच्ची की मौत के बाद कितना बदल गया अलीगढ़ का टप्पल
- शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा लेने बिश्केक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, चीन और रुस के राट्रपति से हुई मुलाकात. - जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के इस बयान पर कि चरमपंथियों को बातचीत के रास्ते आगे बढ़ना चाहिए क्या कहते हैं छात्र
ममता बनर्जी ने आंदोलनकारी डाक्टरों को फौरन हड़ताल ख़त्म करने का दिया अल्टीमेटम
तेज़ी से गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है चक्रवाती तूफ़ान वायु, सुरक्षित जगह पर भेजे गए तीन लाख से ज़्यादा लोग, सेना सतर्क
भारत के लिए क्यों ख़ास है शंघाई सहयोग संगठन का शिखर सम्मेलन
और
दुनिया जहान में बात अफ्रीकी देश सूडान के संकट की
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने चाँद पर चंद्रयान-2 उतारने की योजना का ऐलान किया.
गुजरात में चक्रवाती तूफ़ान वायु के प्रकोप से तीन लाख लोगों को बचाने की तैयारी
हांगकांग में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प
और दुनिया जहान में सुनिएगा कि सूडान के लोग क्यों उतरे हैं सड़कों पर और क्यों माँग रहे हैं –सौरा!
गुजरात के तट से आज टकरा सकता है चक्रवाती तूफ़ान वायु, प्रशासन सतर्क
उत्तर भारत में जानलेवा हुई गर्मी, ट्रेन में बीमार हुए चार यात्रियों की मौत
और गुवाहाटी हाई कोर्ट के आदेश पर डिटेंशन सेंटर से शनिवार को बाहर आए रिटायर्ड सूबेदार सनाउल्लाह की बीबीसी से खास बातचीत
आठ दिन बाद अरुणाचल प्रदेश में दिखा भारतीय वायु सेना के लापता मालवाहक विमान एएन-32 का मलबा योगी आदित्यनाथ पर विवादित ट्वीट के मामले में गिरफ्तार पत्रकार प्रशांत कनौजिया की तत्काल रिहाई के आदेश दिए सुप्रीम कोर्ट ने भड़काऊ भाषण के मामले में पाकिस्तान की पार्टी मुत्तहिदा क़ौमी मूवमेंट के संस्थापक अल्ताफ़ हुसैन ब्रिटेन में गिरफ़्तार.
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम पर चिंता जताई. लंदन की अदालत में भारतीय कारोबारी नीरव मोदी की ज़मानत याचिका पर आज फिर होगी सुनवाई. क्रिकेट विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज़ का मुक़ाबला बारिश की भेंट चढ़ा. आज बांग्लादेश और श्रीलंका होंगे आमने-सामने.
कठुआ गैंगरेप केस में सज़ा का एलान, दोषी ठहराए गए छह लोगों में से तीन को उम्रक़ैद हुई.
मनी लॉऩ्ड्रिंग केस में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी गिरफ़्तार.
नाटककार, फ़िल्मकार और अभिनेता गिरीश कर्नाड का निधन.
आपके पत्र भी होंगे लेकिन पहले विश्व समाचार सुनिए.
क्रिकेट विश्वकप में भारत ने आस्ट्रेलिया का विजय रथ रोका, 36 रन से हराया.
बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने कहा विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेंगे.
कठुआ में बकरवाल समुदाय की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले में अदालत आज सुना सकती है फ़ैसला.
हॉन्ग कॉन्ग में संदिग्धों को चीन को प्रत्यर्पित करने के क़ानून के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरे हजारों लोग
पश्चिम बंगाल में नहीं थम रही चुनावी हिंसा, 24 परगना में चार लोगों की मौत
बात होगी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और मथुरा के ऐसे गांवों की, जहां पानी की तलाश में मीलों पैदल चलती हैं महिलाएं
मॉलदीव के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्रीलंका जाएंगे. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में अंदरुनी कलह कब थमेंगे. पश्चिम बंगाल में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा. क्रिकेट विश्व कप में आज भारत-ऑस्ट्रेलिया आमने सामने.
लोकसभा चुनाव में कई राज्यों में खाता तक नहीं खोल पाई कांग्रेस
कोई कमाल नहीं दिखा पाया राहुल गांधी का नेतृत्व
अब कहीं नेता दे रहे इस्तीफा तो कहीं पार्टी बदल रहे विधायक
ऐसे में सवाल उठ रहा है- क्या नेहरू गांधी परिवार में नहीं रहा कांग्रेस का भविष्य?
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मॉलदीव की यात्रा पर. महेंद्र सिंह धोनी को मनपसंद ग्लव्स पहनने के लिए ICC से नहीं मिली इजाज़त. अलीगढ़ के टप्पल में ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया.
लीबिया के कर्नल मुआमेर गद्दाफ़ी की गिनती दुनिया के सबसे लंबे समय तक राज करने वाले तानाशाहों में होती है.
1969 में मात्र 27 वर्ष की आयु में गद्दाफ़ी ने एक रक्तहीन सैनिक विद्रोह के बाद लीबिया की सत्ता संभाली थी.
42 वर्ष तक उन्होंने लीबिया पर एकछत्र राज किया. अपने समय में उनकी गिनती सबसे सनकी, क्रूर और तुनकमिजाज़ तानाशाहों में होती थी.
कर्नल गद्दाफ़ी की 77 वीं जयंती पर उनके जीवन के दिलचस्प पहलुओं को याद कर रहे हैं रेहान फ़ज़ल विवेचना में
ट्रंप ने ब्रिटेन के साथ अभूतपूर्व व्यापार सौदे का किया वादा.. कहा कि अमरीका और ब्रिटेन दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा गठबंधन. - रिटायर्ड सैनिक सनाउल्लाह के खिलाफ़ जांच करने वाले अधिकारी के खिलाफ़ केस. - क्या नीतिश कुमार करेंगे बिहार के महागठबंधन में वापसी?
ब्रिटेन के दौरे पर आए अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने महारानी से की मुलाकात, महारानी ने कहा हमारे मूल्य एक समान और इच्छाएं साझा. - अमरीका भारत को दिया गया कारोबारी वरीयता का दर्जा करेगा खत्म. - वो जांबाज़ जिसने पांच पर्यटकों की जान तो बचाई. लेकिन खुद की ज़िन्दगी नहीं बचा पाया
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन में दरार की ख़बरें अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान दिल्ली मेट्रो पर औरते करेंगी मुफ़्त यात्रा ज़िक्र होगा विश्व कप क्रिकेट का भी और होंगे आपके पत्रों के उत्तर भी
जर्मनी में अंगेला मर्केल की सरकार पर संकट, समय से पहले हो सकते हैं चुनाव
जानेंगे पश्चिम बंगाल में ‘जय श्री राम’ के नारे को लेकर क्यों मचा है हंगामा
दक्षिण भारत की राजनीति में एक बार फिर हिंदी को लेकर आया उबाल, आख़िर किस बात का हो रहा है विरोध?
पाकिस्तान से वुसतुल्लाह ख़ान की डायरी और साप्ताहिक कार्यक्रम ‘खेल औऱ खिलाड़ी’
चीन में लोकतंत्र के समर्थन में, तीस साल पहले सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों के दमन को, चीन के रक्षा मंत्री ने सही ठहराया. भारत का आरोप, इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग की ओर से आयोजित इफ्तार में मेहमानों के साथ अधिकारियों ने बदसलूकी की. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा को नहीं मिली जगह. भारत के नए गृहमंत्री अमित शाह के सामने क्या हैं चुनौतियां.
राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत से वापस लिया जीएसपी का दर्जा, दोनों देशों के कारोबार पर क्या पड़ेगा असर?
सोनिया गांधी बनीं काग्रेस संसदीय दल की नेता, आख़िर क्यों पुराने चेहरों पर ही भरोसा जता रही है पार्टी?
जानेंगे, लोकसभा चुनाव में मुस्लिम समुदाय के वोटों का बड़ा हिस्सा बीजेपी को मिलने की बात में कितनी है सच्चाई
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत अमित शाह को मिली गृह मंत्रालय की ज़िम्मेदारी निर्मला सीतारमण वित्त और राजनाथ सिंह बनाए गए रक्षा मंत्री नए मंत्रिमंडल पर क्या है आपकी राय? बीबीसी इंडिया बोल में चर्चा हुई इसी विषय पर कार्यक्रम में मौजूद रहे वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल. लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनिए.
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट मीटिंग में लिया गया फैसला, सभी किसानों को हर साल मिलेंगे 6,000 रुपये
नई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने क्या हैं बड़ी चुनौतियां?
जानेंगे, क्यों उलझता जा रहा है मुजफ़्फ़रनगर में 14 साल की दलित लड़की से कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या का मामला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत 58 ने ली शपथ; इस बार प्रोबेशन पर रहेंगे नए मंत्री
मोदी के नए मंत्रिमंडल में जातियों और क्षेत्रों का कितना रखा गया है ध्यान
जेडीयू से किसी को नहीं मिली सरकार में जगह, यूपी से मंत्रियों की संख्या भी घटी, क्या हो सकती है वजह?
1. नरेंद्र मोदी ने लगातर दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली.
2. अरुण जेटली के बग़ैर मोदी मंत्रिमंडल के क्या हैं मायने.
3. जानेंगे, भारतीय सेना के रिटायर्ड सुबेदार को क्यों विदेशी घोषित किया गया.
4. क्रिकेट विश्व कप के शुभारंभ पर भी होगी ख़बर लेकिन सबसे पहले सुनेंगे विश्व समाचार.
दूसरे कार्यकाल के लिए आज शपथ लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह, आज साफ़ हो जाएगी तस्वीर
जानेंगे, हाल में संपन्न हुए चुनाव में उत्तर प्रदेश के यादव बहुल इलाके में भी क्यों ख़राब रहा समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन
दुनिया जहान में सुनेंगे, क्या ब्रितानी प्रधानमंत्री टरीज़ा मे के इस्तीफ़े से दूर हो जाएगा ब्रेग्जटि पर बना गतिरोध
नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कल नई सरकार का शपथ समारोह, सेहत की वजह से जेटली ने किया मंत्री बनने से इनकार, ममता बनर्जी ने समारोह से बनाई दूरी
नवीन पटनायक ने पांचवीं बार संभाली ओडिशा के सीएम की कुर्सी
और
दुनिया जहान में पड़ताल क्या टेरीज़ा मे के हटने से सुलझेगा ब्रेक्ज़िट का मुद्दा
यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष को लेकर फ़्रांस और जर्मनी आमने सामने
क्या कांग्रेस की बेहतरी के लिए राहुल गांधी का जाना ज़रूरी है?
और सुनिएगा फिल्मी पर्दे पर नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाने वाले विवेक ओबरॉय को
अख़बारों की समीक्षा भी
कांग्रेस में हार के बाद मंथन लेकिन पार्टी ने राहुल गाँधी के इस्तीफ़े की ख़बरों को किया ख़ारिज मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद कमलनाथ सरकार के भविष्य पर सवाल चर्चा होगी पश्चिम बंगाल और झारखंड की भी लेकिन पहले विश्व समाचार
दो महीने में दूसरे आम चुनावों की बढ़ रहा इसराइल, पीएम नेतन्याहू के पास कल तक का समय
क्यों झारखंड के आदिवासी बहुल इलाक़ों में नोटा पर पड़े बम्पर वोट?
और सुनवाएंगे इस लोकसभा की सबसे नौजवान सांसद से बातचीत
अख़बारों की समीक्षा भी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस पहुंच कर वहाँ के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया राजस्थान में भारी हार के बाद राज्य मंत्रिमंडल में असंतोष के स्वर चर्चा होगी उत्तर प्रदेश और कर्नाटक की भी और होंगे आपके पत्रों के उत्तर भी
यूरोपीय संघ के संसदीय चुनावों में मध्यमार्गी दलों को नुकसान
चुनाव नतीजों के बाद इमरान ख़ान ने मोदी को फ़ोन करके बधाई दी, क्या बर्फ़ पिघलेगी
और सुनवाएं कि अमेठी में क्यों हार गए राहुल गांधी
वुसअतउल्लाह ख़ान की डायरी और खेल और खिलाड़ी भी
यूरोपीय संसद के लिए चुनाव के आख़िरी दिन आज पूरे यूरोप में मतदान.
नरेंद्र मोदी 30 मई को दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.
अमेठी में स्मृति इरानी के सहयोगी की हत्या के बाद तनाव.
ख़बरें होंगी और भी.
एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने की समावेशी राजनीति की बात
समझेंगे अल्पसंख्यकों पर मोदी के बयान के मायने
और कांग्रेस के सामने अब क्या है रास्ता
अख़बारों की समीक्षा भी
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के क्या हैं मायने? क्या मोदी अब बीजेपी से बड़े हो गए हैं. क्या मोदी ने राजनीति का व्याकरण वाकई बदल दिया है? बीबीसी इंडिया बोल में आज चर्चा हुई इसी विषय पर. स्टूडियो में मौजूद थे वरिष्ठ पत्रकार अंबिकानंद सहाय.
BJP की अगुवाई वाले गठबंधन के संसदीय बोर्ड की बैठक आज, कांग्रेस वर्किंग कमेटी करेगी हार के कारणों पर मंथन गुजरात के सूरत की एक इमारत में लगी आग से मरने वालों की संख्या 20 तक पहुंची
और ख़ास रिपोर्ट, पाकिस्तान सरकार की मदरसों पर नियंत्रण बढ़ाने की तैयारी, क्या होगी कामयाब
सूरत की एक कमर्शियल इमारत में भयंकर आग लगी, अब तक 15 की मौत हुई.
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे ने इस्तीफ़े की घोषणा की.
राहुल गांधी की हार के बाद क्या बोले अमेठी के लोग.
और भी चुनावी ख़बरें होंगी लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनेंगे.
प्रंचड बहुमत के साथ मोदी सरकार की वापसी पर भारत से अमरीका तक जश्न, ट्रंप बोले साथ मिलकर करते रहेंगे काम
इमरान ख़ान के बधाई संदेश पर मोदी का जवाब-शांति को हमेशा दी प्राथमिकता, लेकिन आम पाकिस्तानियों की क्या है राय
और चुनाव में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी के सामने कितनी चुनौतियां
लोकसभा चुनाव में आज नतीजे का दिन, आठ बजे से मतगणना
मतगणना के पहले जारी है दावों और वार-पलटवार का दौर
सीधे जानेंगे लखनऊ, पटना, कोलकाता और भोपाल का मूड
ब्रिटेन की पीएम टेरीज़ा मे की बढ़ी मुश्किल, हाउस ऑफ कॉमन्स की लीडर ने दिया इस्तीफ़ा
1. वीवीपैट पर्चियों के मतों से सबसे पहले मिलान करने की विपक्ष की मांग को चुनाव आयोग ने ठुकराया.
2. चुनावी नतीजों से एक दिन पहले कोलकाता के लोग क्या सोच रहे हैं.
3. सुनवाएंगे, समलैंगिक संबंधों की बात को स्वीकार करने वाली महिला धावक दुतीचंद से ख़ास बातचीत.
4. लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनेंगे.
आम चुनाव के नतीजों के पहले एनडीए ने दिखाई एकजुटता, गठबंधन नेताओं ने विपक्ष की मंशा पर उठाए सवाल
बिहार में EVM को लेकर आमने सामने NDA और महागठबंधन, वोटरों की राय भी बंटी और
अरुणाचल प्रदेश के तिराप ज़िले में संदिग्ध चरमपंथियों का हमला, NPP के एक विधायक समेत 11 की मौत
ईवीएम को लेकर विपक्षी नेताओं की दिल्ली में बैठक
पूर्व राष्ट्पति प्रणव मुखर्जी ने दी चुनाव आयोग को क्लीन चिट
देखेंगे श्रीलंका में हुई हाल की हिंसा में वहाँ के जटिल ताने-बाने को कितना पहुंचाया है नुक्सान
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एनडीए के नेताओं को आज दावत के लिए बुलाया.
चंद्रबाबू नायडू भी आज बीजेपी विरोधी दलों के नेताओं के साथ चुनाव आयोग का दरवाज़ा खटखटाएंगे.
एग्ज़िट पोल के नतीजों से उत्साहित सेंसेक्स पहुंचा सातवें आसमान पर, लेकिन नतीजे गड़बड़ाए तो क्या होगा.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट सहयोगी ओमप्रकाश राजभर को किया बरख़ास्त
सबको 23 मई का इंतेज़ार लेकिन विपक्ष के एकजुट होने के भी किए जा रहे हैं प्रयास
होंगे आपके पत्रों के उत्तर भी
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के दौर ख़त्म, एग्ज़िट पोल में एनडीए आगे. कौन से हैं वो पांच राज्य जो तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार.
तेल और गैस के भंडार के लिए पाकिस्तान की कोशिशों को लगा बड़ा झटका, सरकार की मुश्किलें बढ़ने की आशंका.
बीबीसी के ख़जाने से सुनवाएंगे आपको हिंदी के प्रख्यात छायावादी कवि का वर्षों पुराना एक साक्षात्कार.
सातवें चरण के तहत 59 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न होने के साथ ही पूरी हुई 17वीं लोकसभा के गठन के लिए मतदान की प्रक्रिया. आख़िरी चरण में भी बड़ी मात्रा में पकड़ी गई नकदी, शराब और ड्रग्स.
आख़िरी चरण का मतदान ख़त्म होते ही समाचार चैनलों और एजेसियों ने जारी किए एग्ज़िट पोल. क्या एग्जिट पोल पर भरोसा किया जा सकता है?
जानेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच फिर क्यों उभरा विवाद.
लोकसभा चुनाव के आख़िरी चरण में आज 59 सीटों पर होगा मतदान.
हिंसा की आशंका के मद्देनज़र पश्चिम बंगाल में सुरक्षा के इंतज़ाम.
क्या वजह है कि एग्ज़िट पोल कभी सटीक साबित होते हैं और कभी उनके दावों की हवा निकल जाती है.
ऑस्ट्रेलिया के चुनाव में कंजरवेटिव गठबंधन को मिली 'चमत्कारिक' जीत.
सुनिए पाकिस्तान से छपने वाले उर्दू अख़बारों की साप्ताहिक समीक्षा भी.
बार बार नाथूराम गोडसे की तारीफ़ क्यों करते हैं भारतीय जनता पार्टी के नेता?
पहले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज और अब प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को देशभक्त बताया
महात्मा गांधी की हत्या के 70 बरस बाद भी बीजेपी और संघ परिवार में गोडसे को लेकर असमंजस क्यों?
बीबीसी इंडिया बोल पर इसी विषय पर चर्चा राजनीतिक विश्लेषक नीलंजन मुखोपाध्याय से.
अमरीका ने कनाडा के स्टील और एल्यूमीनियम पर इंपोर्ट ड्यूटी हटाई.
ऑस्ट्रेलिया में नई सरकार के चुनाव के लिए मतदान आज.
भारत से कितना अलग है ऑस्ट्रेलिया का आम चुनाव.
भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने सवालों से क्यों बनाई दूरी.
आख़िरी चरण के प्रचार के आख़िरी दिन पत्रकारों से रुबरु हुए पीएम मोदी, पर जवाब दिए अमित शाह ने
राहुल गांधी ने भी ली पीएम की प्रेस कॉन्फ़्रेंस पर चुटकी
गोडसे पर बयान के लिए साध्वी प्रज्ञा समेत दो और नेताओं को पार्टी ने भेजा नोटिसऔर आज विवेचना में याद करेंगे 1983 के उस मैच को जिसमें भारत ने जीता था पहला क्रिकेट विश्व कप
सातवें और अंतिम चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार
पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा को लेकर क्या सोचती हैं युवा महिलाएं
शिबू सोरेने 12वीं बार हैं चुनावी मैदान में
भाजपा महासचिव और बिहार प्रभारी भूंपेंद्र यादव से ख़ास बातचीत
चुनाव आयोग के आदेश के बाद पश्चिम बंगाल में एक दिन पहले थम रहा है चुनाव प्रचार, मोदी ने कहा उनकी सरकार विद्यासागर की मूर्ति बनवाएगी
नाराज़ ममता बनर्जी ने मोदी को जेल भेजने की धमकी दी
सुनिएगा एक इंटरव्यू बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ और साथ ही होंगी आपकी चिट्ठियाँ.
चुनाव आयोग ने बंगाल में चुनाव प्रचार के समय को कम किया
ममता बैनर्जी ने कहा मोदी के इशारे पर आयोग ने किया फ़ैसला
बंगाल में क्या वामदल दोबारा अपनी खोई ज़मीन पा सकेंगे
पूर्व स्पीकर मीरा कुमार से होगी ख़ास बातचीत
पूर्व सैनिक क्या कहते हैं चुनाव में सेना के इस्तेमाल के बारे में
मतदान के आख़िरी दौर से पहले भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में पूरी ताक़त झौंकी. प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोला.
ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने के ख़िलाफ़ वामपंथियों ने किया विरोध प्रदर्शन
वाराणसी में प्रियंका गाँधी के रोडशो में भी चलेंगे और बात होगी पंजाब के गुरदासपुर की भी जहाँ से एक्टर सनी देओल मैदान में उतरे हैं.
अमरीका ने कहा कि वो ईरान से युद्ध नहीं चाहता
कोलकाता में अमित शाह के रोडशो के दौरान हिंसक झड़पें
ग़ाज़ीपुर से गठबंधन उम्मीदवार अफ़ज़ाल अंसारी से ख़ास बातचीत
राजस्थान सरकार ने स्कूली किताबों से सावरकर के चैप्टर में की फेरबदल
मायावती ने प्रेस कांप्रेंस कर नरेंद्र मोदी पर बोला ज़बरदस्त हमला
बात करेंगे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव से और उनसे पूछेंगे मायावती से गठबंधन की बात उनके ज़हन में कैसे आई
चर्चा होगी कर्नाटक की राजनीति की भी
श्रीलंका में मुसलमानों के ख़िलाफ़ हिंसक वारदातों के बाद कर्फ्यू लागू
गोरखपुर के निषाद समाज के लोगों की चुनाव के बारे में क्या है राय
फ़नी चक्रवात के दौरान ओडिशा से एक ख़ास रिपोर्ट
रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स एक रन से हारी, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2019 का ख़िताब जीता.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोद लिए गए गांव में लोगों का हाल क्या है.
सुनवाएंगे, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ख़ास बातचीत.
वुसअत की डायरी और अख़बारों की समीक्षा भी
आईपीएल क्रिकेट के फाइनल में चेन्नई सुपर-किंग्स और मुंबई इँडियंस आमने-सामने.
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर हुआ मतदान.
खुलकर बोले मतदाता, दावे करने में नेताओं ने भी नहीं छोड़ी कोई कसर.
छठे चरण का मतदान आज, 59 सीटों पर जनता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेगी.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक पांच सितारा होटल पर चरमपंथी हमला, एक की मौत.
सुनवाएंगे अलवर गैंगरेप घटना के पीड़ितों की दास्तां.
अख़बारों की समीक्षा भी
2019 के आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का बार-बार ज़िक्र
राजीव गांधी को मुद्दा बनाना कितना सही
इंडिया बोल में इसी विषय पर हुई चर्चा
बतौर मेहमान चर्चा में शरीक हुईं वरिष्ठ पत्रकार नीरजा चौधरी
श्रोताओं ने भी रखी अपनी बात
प्रवासियों को ले जा रही नाव ट्यूनीशिया के नज़दीक समुद्र में पलटी, 65 की मौत.
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के सिख विरोधी दंगा बयान पर राजनीति तेज़ हुई.
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से ख़ास बातचीत सुनवाएंगे.
विनायक दामोदर सावरकर पर विवेचना और अख़बारों की समीक्षा भी होगी लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनिए.
छठे चरण का प्रचार थमा, 12 मई को सात राज्यों की उनसठ सीटों पर वोटिंग
उत्तराखंड में एक दलित युवक की कथित पिटाई के बाद हुई मौत को लेकर ख़ौफ में दलित समाज
विवेचना में रेहान फ़ज़ल के साथ वीर सावरकर की बात
हाल ही में निलंजन मुखोपाध्याय की एक किताब आई है ‘ द आरएसएस – आइकॉन्स ऑफ़ इंडियन राइट’ जिसमें उन्होंने 11 हिंदू राष्ट्रवादी नेताओं की जीवनी लिखी है. उनमें से एक नाम वीर सावरकर का है. सावरकर के बारे में भारतवासियों की राय बँटी हुई है. कुछ लोग उन्हें हीरों मानते हैं तो कुछ लोगों की नज़र में वो एक विवादास्पद शख़्सियत है. वीर सावरकर के जीवन पर नज़र दौड़ा रहे हैं रेहान फ़ज़ल विवेचना में
अमरीका-चीन के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, समझौता होने की संभावना कितनी है.
आज़मगढ़ में अखिलेश यादव को बीजेपी से किस तरह की चुनौती मिल रही है.
सुनवाएंगे मनोहर लाल खट्टर और रघुवंश प्रसाद सिंह से ख़ास बातचीत.
जानेंगे अख़बारों की सुर्ख़ियां और चुनावी हलचल भी लेकिन सबसे पहले विश्व समाचार सुनिए.
मोदी के इस बयान पर कि गांधी परिवार युद्धपोत आईएनएस विराट का उपयोग ''निजी टैक्सी'' के रूप में करता था मचा है बवाल.
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अमरीका के साथ व्यापार समझौतों को तोड़ने का आरोप लगाया चीन पर
गुरमीत राम रहीम के जेल में बंद होने के बाद डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी को रिझा रहा है कौन सा दल
कार्यक्रम में आपकी राय भी.