Hi everyone this is Pr Raj Kumar and God gave me a burden in my heart to bring Christian messages which can strengthen, motivate and can bring you closer to him. It's been 4 years that I am doing this ministry and I could see thousands of lives being touched by the word of God and transformed. All glory to God. Appreciate your support in sending and sharing further.
In lifes stroms you should know that there is your redeemer who is living and able to redeem you.
If you are still and can’t move forward, it’s time to move ahead. God is making some new ways for you.
जीवन में ये मत सोचिए लोगो के कहने पर की आप किसी काम के नहीं। परमेश्वर की दृष्टी में आप बहुमूल्य है।
अगर आप शारीरिक तकलीफ से गुजर रहे हैं मानसिक संघर्ष से गुजर रहे हैं भविष्य के प्रति आशंकित हैं तो आपको चाहिए यीशु का एक अद्भुत स्पर्श।।
अगर परमेश्वर चाहे तो आपके जीवन में क्या नहीं कर सकता उस कोढ़ी के समान आज कहिए यदि आप चाहें तो आप मुझे शुद्ध कर सकते हैं प्रभु चाहता है, लेकिन वह यह भी चाहता है कि आप मुंह खोल कर उस से मांगे, मांगो तो तुम्हें दिया जाएगा ढूंढो तो तुम पाओगे खटखटाओ तो तुम्हारे लिए खोला जाएगा।।
Obedodem के घर में परमेश्वर का संदूक पहुंच गया और परमेश्वर ने उसे बहुत आशीष दी और उसके परिवार को भी परमेश्वर के मार्गों पर चलना सिखा दिया।।
अभेदोदेम के घर में वाचा का संदूक 3 महीने रहा परमेश्वर ने उसे और उसके घराने को आशीष दे राजा को इस आशीष की खबर लगी और उसने चाहा कि उस संदूक को मैं भी अपने यहां ले आऊं, आपके जीवन की आशीष दूसरों को परमेश्वर की ओर आकर्षित कर सकती हैं।।
जीवन की कठिन परिस्थितियों में अगर हम परमेश्वर की ओर से वह हमें मृत्यु से जीवन की ओर ले जा सकता है।।
प्रभु ने जीवन और मृत्यु आपके जीभ को दी है आप जो बोलते हैं आपके लिए वही होता है इसीलिए सकारात्मक बने नकारात्मक नहीं क्योंकि आप जब मुंह खोलकर अपने लिए बोलते हैं तो एक तरह से आप अपने लिए भविष्यवाणी कर रहे हैं आप अपने लिए क्या भविष्यवाणी करेंगे सोचिए सकारात्मक शब्दों को बोलना प्रारंभ कीजिए परमेश्वर आपके लिए वही पूरा भी करेगा।।
एक ऐसे मालिक को हम देखते हैं जो दाख की बारी में लगे हुए अंजीर के पेड़ में फल ढूंढने आता है परंतु फल नहीं पाता वह उसे काट डालने का आदेश देता है परंतु रखवाला विनती कर रहा है 1 वर्ष और रहने दे मैं इस पर विशेष ध्यान दूंगा और अगले वर्ष अगर यह ना फले तो इसे काट डालना हमारा प्रभु एक और अवसर देने वाला प्रभु है 1 वर्ष और, और शायद हम भी इस बात को कह सकते हैं हम मिट नहीं गए यह उसकी अपार करुणा है आइए हम भी उन आत्मा के फलों को जो गलतियों 35 के 22 23 में लिखा है उत्पन्न करें प्रार्थना करें।।
यहोवा यीरे आपके लिए उपाय करें अद्भुत तरीके से, चिंता मत कीजिए प्रभु पर विश्वास कीजिए वह चाहता है कि आप की आवश्यकताओं की पूर्ति वह करें।।
चिंता करने से आयु बढ़ती नहीं है परंतु घटती है प्रार्थना करने से आयु बढ़ती है और विश्वास में मजबूती आती है इसलिए चिंता मत करो आनंदित रहो।।
जब स्वर्ग दूत ने पतरस को बंदी ग्रह से बाहर निकाला पतरस उस घर में पहुंचा जहां लोग उसके लिए प्रार्थना कर रहे थे वह खटखटाता ही रहा लेकिन लोगों ने दरवाजा नहीं खोला क्योंकि उन्हें विश्वास ही नहीं था कि पतरस की रिहाई हो चुकी है ऐसा प्रतीत होता है की वे प्रार्थना कर रहे हैं परंतु उन्हें विश्वास ही नहीं है कि प्रभु उसको छुड़ा सकता है कई बार हम भी ऐसे ही अविश्वास से प्रार्थना करते हैं और जब प्रार्थना का उत्तर हमें मिलता है हम विश्वास नहीं कर पाते लेकिन हम प्रभु से कहे प्रभु हमारे अविश्वास को दूर कर और विश्वास के साथ आप के चमत्कारों को देखने के लिए हमारी आंखों को खोल दें।।
पतरस कारागृह में सैनिकों के बीच में सो रहा है वह सो कारागृह में रहा है लेकिन वास्तव में प्रभु के वायदे पर सो रहा है जिसमें प्रभु ने कहा था अभी तो जवान है जब बुजुर्ग होगा तो तेरी अवस्था क्या होगी यानी उस बात पर उसने विश्वास किया।।
पतरस बंदी गृह में, कलीसिया घुटनों पर और परिणाम पतरस का छुटकारा।। आपके जीवन में भी मे यही कामना करता हूं जब आप घुटनों पर बैठे परमेश्वर कुछ जंजीरों को तोड़ कर आप को आजाद करें।।
हम दोष लगाने में बहुत माहिर है हम दूसरों पर बहुत जल्दी दोषारोपण कर देते हैं और यह भूल जाते हैं कि जब परमेश्वर हमें देखता है हम किस प्रकार दिखते हैं।।
एकजुट होकर प्रार्थना करना बहुत प्रभाव को प्रकट करता है जब 120 लोगों ने अपनी अलग दाई को भूल कर पुनरुत्थान पाए हुए यीशु पर विश्वास किया, एक मन हो कर प्रार्थना किया तो उनके जीवन में पेंटीकॉस्ट का अनुभव प्रकट हुआ।।
मुझे अपना सिम बदलना है आपने कई बार सुना होगा रेंज नहीं है काम नहीं कर रहा सिम बदल देते हैं और आज मैं भी आग्रह करता हूं कि आपके अंदर पढ़ी हुई सिम को बदलने, उस परमेश्वर के दृष्टिकोण से जब आप अपने विचारों के नए किए जाने से नए बनते हैं आप मसीह की एक उत्तम संतान बन जाते हैं प्रभु को धन्यवाद हो अच्छे समय के लिए जो प्रभु ने हमें दिया आज नएपन में आइए कुछ बदल डालें सही रेंज में आ जाएं।।
हम मिट नहीं गए यह परमेश्वर की अपार करुणा है उसकी दया प्रतिभोर को नहीं होती जाती है स्वागत है जुलाई का नए अनुग्रह में नई आशीशों में।।
यीशु ने कब्र पर आकर कहा लाज़र बाहर निकलो मरा हुआ कब्र से बाहर निकल आया आज आप की परिस्थितियां भी इसी प्रकार दुखदाई हैं तो प्रभु उनसे भी आपको बाहर निकाल सकता है उस पर विश्वास कीजिए।।
अगर आप की परिस्थितियां मरी हुई है कोई आशा दिखाई नहीं दे रही है तो यीशु को अपने जीवन में आमंत्रित कीजिए वह आपकी परिस्थितियों को बदल डालेगा मरी हुई अवस्थाएं जीवित हो जायेंगी।।
परमेश्वर का समय आपका समय नहीं है अगर आप परमेश्वर के समय के लिए इंतजार करें तो परमेश्वर की बड़ी महिमा आपके जीवन में आप देख सकते हैं।।
छोटे से छोटा हजार हो जाएगा परमेश्वर छोटी शुरुआत को आशीष देने वाला है अगर आप अपने जीवन के छोटे पन से कुंठित है निराश यह आपके लिए एक वायदा है परमेश्वर का अनुग्रह परमेश्वर के समय पर आपके जीवन को बड़ा बना कर उठा देगा उस पर विश्वास कीजिए, उस पर भरोसा रखिए।।
प्रभु यीशु परमेश्वर की राज्य की तुलना एक और राई के दाने से की जो बहुत ही बढ़ जाता है और बहुत से पक्षियों के लिए आश्रय का स्थान बनता है आपके जीवन में परमेश्वर का अविनाशी बीज आप बहुतों के लिए आशीष का कारण बनाएं।।
हमारा परमेश्वर छोटे कामों को भी आदर करने वाला प्रभु है संसार जब आपके उन छोटे कामों को नजरअंदाज कर दे तुच्छ जाने लेकिन परमेश्वर की इच्छा से किया गया हर कार्य परमेश्वर की दृष्टि में बहुमूल्य है आप उस पर स्थिर रहे, उसमें बने रहिए परमेश्वर आपको उस काम में सफलता जरूर देगा।।
परमेश्वर के लिए किए गए किसी भी छोटे काम को तुच्छ ना जाने क्योंकि प्रभु उसका आदर करता है और हो सकता है उस छोटी शुरुआत में कुछ ऐसा बड़ा छुपा हो जो हम आज नहीं देख सकते, लेकिन परमेश्वर भविष्य को देखकर आनंदित होता है।।
परमेश्वर का वचन हमें सिखाता है कि हम अंधकार में रहकर उजाले को प्रकट करें यह संसार अंधकार से भरा है लेकिन परमेश्वर ने आप को इसलिए चुना है कि आप इस अंधकार के मध्य में परमेश्वर की ज्योति को अपने जीवन से प्रकट।।
परमेश्वर कहता है पुरानी बातों को भूल जाओ मैं तुम्हारे लिए एक नया मार्ग तैयार करूंगा रेगिस्तान में जल की धाराएं उत्पन्न करूंगा आज इस नए दिन में परमेश्वर के नए मार्ग आपके लिए बने।।
प्रभु का वचन कहता है अपनी सारी चिंता उस पर डाल दो, कितना उत्तम प्रभु है जो हमारी हर चिंताओं को उठा लेता है इस संसार में सब अपनी अपनी चिंताओं को दूसरों के ऊपर डालते हैं लेकिन हमारा प्रभु यीशु हमारी सारी चिंताओं को अपने ऊपर उठा लेता है और हमें स्वतंत्र कर देता है।।
परमेश्वर अब्राहम के लिए एक गवाही दे रहा है कि वह प्रार्थना करने वाला पुरुष है सामर्थ की गवाही परमेश्वर की ओर से हमारे जीवन में क्या हमारे साथ के लोग ऐसी गवाही दे सकते हैं सोचिए।।
आपके जीवन की तमाम परिस्थितियों को प्रभु सिर्फ देखता ही नहीं आप की पुकार को सुनता भी है और आपको छुड़ाने के लिए आपके बीच में उतर आता है।।
दाऊद का एक अच्छा विचार वाचा के संदूक को इसराइल में लेकर आए क्या आपका विचार भी आज ऐसा हो सकता है कि परमेश्वर की उपस्थिति मेरे घर में है मेरे हृदय में आए।।
यीशु प्रार्थना की प्राथमिकता को चेलों को सिखा रहे हैं और वह शुरू होती है एक आत्मिक रिश्ते के साथ जब हम उस परमेश्वर को पिता कह कर बुलाते हैं तो एक आत्मिक रिश्ता प्रकट होता है और पिता हम तभी बुला सकते हैं जब हम उसके पुत्र यीशु पर विश्वास करते हैं क्योंकि यूहन्ना १:१२ में लिखा है जिन्होंने यीशु पर विश्वास किया उन्हें उसने अपनी संतान होने का हक दे दिया।।
आप जो सुनते हैं वह निर्धारित करता है कि आप क्या होंगे अगर आप बार-बार झूठ को सुनते हैं तो आप झूठ पर अपना जीवन आधारित करेंगे और अगर आप परमेश्वर के वचन को जो सत्य है (यूहन्ना १७:१७) उसे सुनना प्रारंभ करेंगे तो आपका विश्वास उस परमेश्वर पर बढ़ना प्रारंभ होगा।।
सच्ची आत्मिकता वह नहीं जो परिस्थितियों के अनुसार बदल जाए लेकिन अवस्थाएं चाहे कोई भी क्यों ना हो व्यवस्थाओं की पालना करना ही सच्ची आत्मिकता है।।
अगर आपको लगता है कि आप की परिस्थितियां बहुत ही गंभीर है आप के वायदे मर गए हैं तैयार हो जाइए एक पहाड़ की यात्रा करने के लिए और जैसा दाऊद कहता है मैं अपनी आंखें पर्वतों की और लगाऊंगा क्योंकि मुझे सहायता वहीं से मिलती है शुनेमिन स्त्री अपनी सहायता के लिए करमेल की ओर यात्रा करती है क्या आप घाटी को छोड़कर पहाड़ पर चढ़ने के लिए तैयार हैं अगर हैं तो एक बहुत बड़ा छुटकारा उस पहाड़ी पर आपका इंतजार कर रहा है।।
परमेश्वर का सच्चा वचन आपके जीवन के बंधनों को खोल कर आपको छुटकारा दिला सकता है, यदि आप इस वचन पर ध्यान दे कर सुने।।
प्राकृतिक आंखों से आप संसार के दृश्यों को देख सकते हैं लेकिन जब परमेश्वर आत्मिक आंखें खोल देता है तब आप परमेश्वर के राज्य के अद्भुत दृश्यों को देख सकते हैं आज प्रभु से प्रार्थना करें प्रभु मेरी आत्मिक आंखों को खोल दें कि मैं तेरी व्यवस्था की अद्भुत बातों को देख सकूं।।
आपका एक निर्णय आपकी शर्म की अवस्था को प्रसिद्धि में बदल सकता है। और वो ही परमेश्वर के पुत्र येशु पर विश्वास करना।।
एकता में बहुत आशीष है भजन 133 में हम देखते हैं क्या ही भली और मनोहर बात है कि भाई लोग आपस में मिल रहे प्रेरितों की पुस्तक एक में चेलों के अलग विचार धाराओं के होने के बावजूद उनके अंदर एकता थी क्योंकि पुनरुत्थान पाया हुआ प्रभु यीशु उनके हृदय का केंद्र बिंदु था।।
एक नया जन्म परमेश्वर की आत्मा और परमेश्वर के वचन के द्वारा, तब एक व्यक्ति स्वर्ग राज्य का हिस्सा बन जाता है एक नई सृष्टि जो स्वर्ग में आनंद का कारण होती है।।
जीवन के टूटे हुए अनुभव में जब सब कुछ प्रतिकूल देखें कोई मार्ग दिखाई ना दे उस समय अगर आप घुटने मोड़कर उस परमेश्वर को पुकारने को तैयार हो जाएं तो ऐसा अद्भुत सामर्थ का कार्य आप अपने जीवन में देख सकते हैं जो शायद आप ने कल्पना भी नहीं की होगी।।
एक खास बंदोबस्त सिर्फ उनके लिए जो उस परमेश्वर को पुकारते हैं मेरी प्रार्थना है परमेश्वर आपकी आंखों को खोलें और आप आपके करीब उस चमत्कार को देख सकें।।
आपके जीवन के अंधियारे आने वाले दिनों के एक बहुत बड़े उजाले का वर्णन करता है शाउल जो बाद में पॉल बन गया वह 3 दिन तक अंधकार में रहा लेकिन उसने उस अंधकार को इस्तेमाल किया उस आने वाले प्रकाश को प्रकट होने के लिए आज इस Covid महामारी के इस अंधकार में आप भी अगर इसे इस्तेमाल करें तो एक बहुत बड़े उजाले में बदल सकता है।।
कई बार परमेश्वर हमसे चाहता है कि हम छुप जाएं लेकिन उस छुपने में भी एक सामर्थ है और जब उसका समय पूरा होता है वह हमें लोगों के सामने खड़ा करता है।।
जक्खाई जो खोया हुआ था, अपनों से नहीं लेकिन परमेश्वर से लेकिन यीशु ने उसे ढूंढ लिया जकखाई यीशु को देखना चाहता था पर वास्तव में यीशु उसे ढूंढ रहा था क्या आप यीशु को देखना चाहते हैं, वह आपको ढूंढ रहा है एक प्रत्युत्तर आप उसके लिए दीजिए।।
अगर आप खोए हुए हैं तो यीशु आपको भी ढूंढ रहा है जैसे जक्काई यीशु को देखना चाहता था लेकिन वास्तव में यीशु जक्काई को ढूंढ रहा था।।
एक अद्भुत प्रार्थना जो योना ने मछली के पेट में से की और हम उस प्रार्थना को जब देखते हैं हम उस विश्वास को उस प्रार्थना के अंदर देख सकते हैं जो योना के जीवन में था, अगर आप विश्वास से प्रार्थना करें समुद्र के बीच में राह बनाने वाला परमेश्वर आपके लिए भी एक अद्भुत रास्ता तैयार कर सकता है।
प्रभु का वचन समर्थी है और वह दूर से आपके लिए चमत्कार कर सकता है आज अगर आप उसके वचन पर विश्वास करें तो चाहे आप हजारों किलोमीटर दूर क्यों ना हो यह वचन आपके लिए एक चमत्कार अभी कर सकता है।।
सूबेदार ने यीशु से कहा आप जहां भी हो अपना वचन भेज दो मेरा दास चंगा हो जाएगा आज वही वचन आपके जीवन में भी अद्भुत चंगाई छुटकारा प्रकट करें।।
यीशु ने कहा जब तुम उपवास करो तो कपटियों के समान तुम्हारे मुंह पर उदासी ना छाई रहे, तुम्हारा पिता जो गुप्त में है तुम्हें उपवासी जाने और जो गुप्त में देखता है तुझे प्रतिफल भी देगा।।
कई बार जब आपको लगता है आपकी प्रार्थना है सुनी नहीं जा रही आपके कष्टों को कोई देख नहीं रहा आप की पुकार को कोई सुन नहीं रहा लेकिन प्रभु कहते हैं मैंने तुम्हारे आंसुओं को देखा हैं तुम्हारी अवस्थाओं को जाना है तुम्हारी परिस्थितियों से मैं अनजान नहीं हूं मैं उतर आया हूं कि तुम्हें छुड़ाऊं।।
जीवन की कठिन परिस्थितियों में जब आपको लगता है सब आपको भूल गए लेकिन परमेश्वर आपको कभी नहीं भूलता।।
जीवन की कठिनतम चुनौतियों में जब आपको लगता है कि सब आपको भूल गए हैं यहां तक कि परमेश्वर भी लेकिन परमेश्वर आपको स्मरण करता है वह आपको भूल ही नहीं सकता।।
इस कठिन परिस्थिति में परमेश्वर का अनुग्रह हमारे लिए काफी है आज प्रातः काल प्रभु अपने अनुग्रह से आपको भरे।।
आज की इस कठिन परिस्थितियों में जब सब कुछ उल्टा पुल्टा दिख रहा है परमेश्वर का वचन हमें सिखाता है कि जो परमेश्वर से प्रेम करते हैं उनके लिए सब कुछ भलाई ही को उत्पन्न करता है।।
अगर आप जीवन के चौराहों पर खड़े हैं और आपको नहीं मालूम आपको कौन सा मार्ग लेना है इस वचन के द्वारा परमेश्वर के मार्गदर्शन को प्राप्त करें।
आपकी नैय्या अगर हवा के झोंके में झूम रही है तो भी विश्वास रखिए परमेश्वर का वायदा आपको दूसरे किनारे पर पहुंचाएगा।।
इस कठिन परिस्थितियों में हमें परमेश्वर की नई करुणा की आवश्यकता है मेरी प्रार्थना है परमेश्वर अपनी करुणा से आपको भरे।
Receive a fresh touch of Jesus this morning I pray that touch can transform you change you heal you.