भारत में विभिन्न प्रकार के रोजगार क्षेत्र हैं। आप जिस तरह के क्षेत्र से जुड़ रहे हैं, यानी सार्वजनिक / सरकारी क्षेत्र या निजी क्षेत्र, यह तय करेगा की किस तरह के कानून आप पर लागू होते हैं। भारत में अधिकांश रोजगार कानून और नियम मुख्य रूप से सार्वजनिक क्षेत्र या औद्योगिक श्रमिकों पर लागू होते हैं।
निजी क्षेत्र के पेशेवरों के लिए, कानून बहुत कम सुरक्षा प्रदान करता है, यही वजह है कि आपके रोजगार से संबंधित आपके अधिकांश अधिकार और कर्तव्य आपके रोजगार अनुबंध द्वारा नियंत्रित होते हैं। यही कारण है कि किसी भी कार्यक्षेत्र में प्रवेश करते समय शामिल कानूनी और संगठनात्मक प्रक्रियाओं को जानना आवश्यक है।