पेशा वह व्यवसाय है, जिसके लिये खासकर एक औपचारिक योग्यता और लंबे समय तक के विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है, एवं उस व्यवसाय से आपको पैसे भी मिलते हैं। जो लोग किसी पेशे में जुड़े होते हैं उन्हें पेशेवर कहा जाता है। व्यावसायिक नैतिकता एक ऐसा सिद्धांत हैं, जो व्यावसायिक माहौल में पेशेवरों या पेशेवर समूहों के व्यवहार को नियंत्रित करता हैं। इसमें ऐसे नियम हो सकते हैं जिसमें किसी व्यक्ति को व्यवसायिक वातावरण में अन्य लोगों और संस्थानों के प्रति कैसे व्यवहार करना चाहिए शामिल हो।
इस विषय में, हम विभिन्न लोगों और पेशेवरों के लिये व्यावसायिक नैतिकता और उसके कर्तव्यों की चर्चा कर रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए nyaaya.org पर जाए।